|
|
|
|
 |
|
|
|
|
|
|
|
 |
|
|
अविभाजित भारत के
लिए समर्पित थे जिन्ना
इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रमुख के.एस. सुदर्शन ने जिन्ना प्रकरण
पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी के 'स्पष्टीकरण' को संतोषजनक
करार दिया है। इसके साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना पर
संघ परिवार में चल रही बहस को और गर्म करते हुए कहा है कि 'जिन्ना कभी अविभाजित
भारत के लिए पूरी तरह समर्पित थे।'
पूर्व संघ प्रमुख ने इंदौर में सोमवार की रात एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत
में जिन्ना मसले को लेकर जसवंत सिंह के भाजपा से निष्कासन पर टिप्पणी से साफ इन्कार
कर दिया। उनका कहना था, 'यह भाजपा का आंतरिक मामला है।' जब उन्हें याद दिलाया गया
कि उनके संघ प्रमुख रहने के दौरान आडवाणी के जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष बताने पर भगवा
खेमा गुस्से से लाल हो गया था, तो उन्होंने कहा, 'आडवाणी इस संबंध में तमाम
स्पष्टीकरण दे चुके हैं। वैसे भी इस सिलसिले में सब कुछ भाजपा को ही तय करना है।
हमें उस समय जो कहना था, हमने कह दिया था।' यह पूछे जाने पर कि सुदर्शन जिन्ना
प्रकरण पर आडवाणी के स्पष्टीकरण से अब भी संतुष्ट हैं तो उनका जवाब था, 'बिल्कुल'।
क्या आप जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष मानते हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा, 'देखिए,
जिन्ना के अनेक रूप हुए हैं। वह कभी लोकमान्य तिलक के साथ थे और पूर्णत: राष्ट्र के
प्रति समर्पित थे।'
भैयाराम पटेल ने नामांकन पत्र पेश किया
क्षेत्रीय विकास के लिये पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएं-
नरेन्द्रसिंह तोमर
भोपाल
24
अगस्त 09।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भैयाराम पटेल ने तेन्दूखेडा
विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिये अपना नामांकन पत्र पेश
किया। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी विधायक,
पदाधिकारी सहित प्रदेश अध्यक्ष
नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश सह
संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन,
सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन,
पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल,
विधायक शरद जैन,
पूर्व विधायक जालमसिंह पटैल,
संजय शर्मा,
गोविन्द सिंह, हाकमसिंह चढार,
वरिष्ठ नेता नरेश पाठक,
कैलाश सोनी,
उत्तमचन्द लूणावत, संदीप पलोद,
विनायक परिहार उपस्थित थे। पूर्व में
भाजपा जिला कार्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश
अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने आंचलिक विकास के लिये भाजपा
प्रत्याशी को विजयी बनाने का आव्हान किया।
नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि देश में कृषि के क्षेत्र में
भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में जो क्रंातिकारी पहल की है
उसकी देश भर में सराहना हुई है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने
किसानी को लाभ का व्यवसाय बनाने का बीड़ा उठाया है।
मध्यप्रदेश एकमात्र राय है जहां किसान को
3
प्रतिशत ब्याज पर फसल के लिये कर्ज दिया
जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य,
बिजली, सिंचाई
के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति भाजपा के शासन में हुई है।
पार्टी प्रत्याशी भैयाराम पटैल की विजय क्षेत्रीय विकास की
गारंटी होगी। गौरीशंकर बिसेन,
प्रहलाद पटेल, कैलाश सोनी ने भी
जनसभा को संबोधित किया और कहा कि क्षेत्र की जनता भैयाराम
पटैल को भारी मतों से विजयी बनायेगी।
प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर किसान दिवस के आयोजन में
ग्वालियर में भाग लेंगे
भोपाल
24
अगस्त, 09।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्र
सिंह तोमर 25 अगस्त को बलराम
जयंती (किसान दिवस) के अवसर पर ग्वालियर में आयोजित समारोह
में भाग लेंगे और किसानों को सम्मानित करेंगे। आप बाद में
गवालियर में श्री दादा जी धाम परमार्थ हास्पिटल के भूमिपूजन
समारोह में भाग लेंगे। आप रात्रि में झूलेलाल महोत्सव में
भाग लेंगे। आप रात्रि में जीटी एक्सप्रेस से चलकर 26
अगस्त को प्रात: भोपाल आवेंगे।
नरेन्द्र सिंह तोमर
26
अगस्त को भोपाल से कार से नागदा जाएंगे
और उजैन जिला ग्रामीण के अभ्यास वर्ग का समापन करेंगे। बाद
में आप उजैन में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। आप शाम को
नर्मदा एक्सप्रेस से उजैन से चलकर भोपाल आवेंगे।
संभागीय सम्मेलन विदिशा में नगरीय निकायों के
700
पदाधिकारी भाग लेंगे
भोपाल
24
अगस्त, 09।
भारतीय जनता पार्टी नगरपालिका प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
सूर्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि विदिशा में 26
अगस्त को आयोजित नगरपालिका प्रकोष्ठ के
संभागीय सम्मेलन में भोपाल संभाग के नगरीय निकायों के
700 पदाधिकारी भाग लेंगे।
संभागीय सम्मेलन का उदघाटन
26
अगस्त को वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज
करेगी। प्रदेश के वित्त मंत्री राघवजी भाई,
संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा,
राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा विशेष रूप
से भाग लेंगे और मार्गदर्शन करेंगे। सम्मेलन में भोपाल नगर
ग्रामीण जिलों, सीहोर,
रायसेन,
विदिशा, राजगढ के नगरीय निकायों
के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,
नेता प्रतिपक्ष,
भाजपा पार्षद सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी
भाग लेंगे।
आंतरिक सुरक्षा के साथ सियासत बंद हो,
पूर्वोत्तर में अवैध घुसपैठ आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा
बनी-नरेन्द्र सिंह तोमर
भोपाल
24
अगस्त, 09।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्र
सिंह तोमर ने कहा कि बंगलादेशी अवैध घुसपैठ के बारे में
सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को कड़ी चेतावनी देकर कहा
था कि इसे बाह्य आक्रमण मानते हुए तत्काल आईएमडीटी कानून में
संशोधन कर अवैध घुसपैठ पर नियंत्रण करें। किंतु केन्द्र की
सत्ता और असम में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने अवैध
घुसपैठ से समझौता किया। भारतीय जनता पार्टी ने भी लगातार
अवैध घुसपैठ को आंतरिक सुरक्षा के लिए जोखिम बताया।
कांग्रेसनीत यूपीए सरकार को सचेत किया था। किंतु कांग्रेस ने
सियासी खुदगर्जी के कारण घुसपैठ को प्रोत्साहन दिया और अवैध
घुसपैठ को नियमित किया। आंतरिक सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री
द्वारा आयोजित मुख्यमंत्रियों की बैठक में जिस तरह असम,
अरुणाचल प्रदेश,
नागालैंड,
मेघालय, त्रिपुरा के
मुख्यमंत्रियों ने अवैध घुसपैठ से आंतरिक सुरक्षा पर मंडराते
खतरे पर चिंता व्यक्त की है। इससे पार्टी द्वारा व्यक्त की
गयी आशंका सही साबित हुई है। कांग्रेस कठघरे में खड़ी हो गयी
है, क्योंकि कांग्रेस ने
घुसपैठियों को वोटर समझकर आंतरिक सुरक्षा को दांव पर लगा
दिया।
नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स
ने केन्द्र सरकार को जो जानकारी दी है,
उससे केन्द्र सरकार की तन्द्रा खुल जाना
चाहिए। केन्द्र को सौंपी गयी रिपोर्ट आंतरिक सुरक्षा को लेकर
लंबे समय से व्यक्त की जा रही आशंकाएं सही साबित हुई है और
कांग्रेस की राजनीतिक खुदगर्जी और अदूरदर्शिता बेनकाब हो गयी
है।
नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि असम,
अरुणाचल प्रदेश,
मेघालय,
नागालैंड, त्रिपुरा प्रदेशों में
अवैध घुसपैठ ने जनसंख्या का संतुलन बिगाड़ दिया है। मूल
निवासियों के अल्पसंख्यक हो जाने का जोखिम उत्पन्न हो गया
है। दिनोंदिन इन प्रदेशों में अलगाववाद,
आतंकवाद और लूट खसोट की घटनाओं में
वृध्दि होने के साथ सुरक्षाकर्मी आतंकवादियों के निशाने पर आ
गये हैं। नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देश की आतंरिक
सुरक्षा के साथ समझौता करने से कांग्रेस को बाज आना चाहिए।
अवैध घुसपैठियों पर रोक लगाने के लिए कड़ा कानून बनाया जाना
चाहिए। अवैध घुसपैठियों को निष्कासित कर देश की सुरक्षा के
प्रति केन्द्र सरकार को प्रतिबध्दता दिखाना चाहिए। कुछ रायों
ने अपने यहां से अवैध घुसपैठियों को बेदखल करने की कोशिश की
थी, तब भी कांग्रेस ने बावेला
मचाया था। कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा के साथ समझौता
कर नई-नई समस्याओं को जन्म दिया है।
स्विस बैंकों का दोहरा मापदंड,
अमेरिका को हां,
भारत को ना,
केन्द्र सरकार राजनयिक पहल करे-डॉ.शरद जैन
भोपाल
24
अगस्त, 09।
भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
डॉ.शरद जैन ने स्विस सरकार और ओ.ई.सी.डी.मॉडल टेक्स
कन्वेन्सन के भारत को दिये गये उत्तर को दोहरे मापदंड बताया
है। उन्होंने कहा कि स्विस बैंकों में जमा काले धन के
जमाकर्ताओं के विवरण मांगे जाने पर स्विस बैंकों ने अमेरिका
को तो हां कह दिया। 4450 गोपनीय
खातों की जानकारी देकर कालेधन वापस लाने का मार्ग प्रशस्त कर
दिया। लेकिन भारत को मना कर दिया। इससे देश का स्वाभिमान आहत
हुआ है। यूपीए सरकार को इस मामले में राजनयिक पहल करना
चाहिए।
डॉ.शरद जैन ने कहा कि स्विस बैंकों में जमा काले धन
को वापस स्वदेश लाने में आ रही दिक्कतों से कांग्रेस और
यूपीए सरकार बरी नहीं हो सकती है। आर्थिक उदारीकरण के दौर
में स्विस सरकार के साथ अमेरिका ने जो अनुबंध किया,
उसमें यह बात भी शामिल की गयी कि संकट के
समय में स्विस बैंकों में जमा धन अमेरिका वापस लाया जा
सकेगा। लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने ऐसा अनुबंध करना
जोखिमपूर्ण माना। दूरदर्शिता का परिचय नहीं दिया। लिहाजा
केन्द्र सरकार को राजनयिक पहल करना होगी।
गोहद में चुनाव कार्यालय प्रारंभ
प्रभात झा और माखन सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित
किया
भोपाल
24
अगस्त, 09।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सोबरन जाटव मास्टर ने गोहद
विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिये अपना नामजदगी पर्चा दाखिल
किया। बाद में गोहद में उपचुनाव प्रचार कार्यालय का उदघाटन
करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रभात झा और प्रदेश
संगठन महामंत्री माखन सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं का पार्टी
प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया।
पार्टी प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रस्तुत किये जाने
के अवसर पर पार्टी के पूर्व विधायक लालसिंह आर्य,
राकेश शुक्ला,
अशोक अर्गल, कोकसिंह नरवरिया,
अवधेशसिंह कुशवाह,
मथुरा महंत,
केशव सिंह, श्रीराम जाटव,
पूर्व मंत्री डॉ.राजेन्द्रप्रकाश सिंह,
रायमंत्री एवं प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल
अग्रवाल, रामप्रकाश तिवारी,
सिकत्तर कंग,
हरगोविन्द जाटव, माधव सिंह तोमर,
गब्बरसिंह गुर्जर,
वेदप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में
कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रभात झा ने कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार,
सघन जनसंपर्क में जुट जाने का आग्रह
किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियां लेकर
जन-जन तक पहुंचे और जनता के उत्साह जन-जन के समर्थन को
वोटों में तब्दील करें।
माखन सिंह चौहान ने कहा कि उपचुनाव जहां कार्यकर्ताओं
के लिये चुनौती है वहीं अपनी कर्मठता और सक्षमता साबित करने
का स्वर्ण अवसर है। पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाकर
क्षेत्रीय विकास का पथप्रशस्त करें।
गोहद-तेंदूखेड़ा उपचुनाव के लिये कांग्रेस के
38
स्टार प्रचारक
भोपाल,
24 अगस्त। गोहद एवं तेंदूखेड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस
की ओर से 38 स्टार चुनाव प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग
को सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरेश पचौरी ने राज्य के मुख्य
चुनाव पदाधिकारी को जो सूची सौंपी है उसमें कांग्रेसाध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी,
प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह,
महासचिव श्री राहुल गांधी, अभा महासचिव श्री बीक़े
हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष श्री सुरेश पचौरी,
अभा सचिव श्री हृिजेन्द्रनाथ शर्मा,
केन्द्रीय मंत्री सर्वश्री कमलनाथ एवं कांतिलाल भूरिया,
कपिल सिब्बल, अभा महासचिव श्री
दिग्विजय सिंह, केन्द्रीय मंत्री सर्वश्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया, अरूण यादव,
सचिन पायलट, जितिन प्रसाद,
सांसद सतपाल महाराज, अभा युवा
कांग्रेसाध्यक्ष अशोक तंवर, हरकेश बहादुर,
सासंद सत्यव्रत चतुर्वेदी, विपक्ष
की नेता श्रीमती जमुना देवी, चौधरी राकेश सिंह,
विजयलक्ष्मी साधौ, सर्वश्री बालकवि
बैरागी, अजय सिंह, श्रीमती
प्रियादत्त, असलम शेर खान,
प्रेमसिंह कुशवाह, अतुल शर्मा,
रमेश साहू, महेन्द्र जोशी,
प्रदेश युवा कांग्रेसाध्यक्ष श्री जीतू पटवारी,
श्रीमती शोभा ओझा, भारतीय
राष्ट्रीय छात्र संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रश्मि पंवार,
मप्र क़ांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्री योगेश यादव,
केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन,
सांसद श्री राजा रामपाल, राजा पटेरिया,
हजारीलाल मालवीय तथा अभा क़ांग्रेस के पर्यवेक्षकों के नाम
शामिल है।
|
|
|
|
|
|
|
|