News | International | National | Film | Space | Sports | Fashion | Business | Health | Environment |Articles | Education | Live TV |
 | About Us | Contact Us | Advertise with us |  Photo Gallery | Yellow Pages Bhopal | Tourism | Important Links| Media Links | Home |
Stars Play It Mostly Fashion Safe at People's Choice Awards, Surveys Sexuality in Fashion, French fashion designer, All About the Clothes fashion at the Critics' Choice Awards,fashion news, fashion tv news
bikini models, bikini bra, bikini teens, hot bikini, bikini photos, bold bikini
friends connect, free friendship club, make friends, join friends network, friends group
internet live tv & videos,live free tv,live tv,ibn7,cnbc,nasatv,free nasa live tv on web,nasa and ufo news on web,space news with nasa tv live,latest news from nasa usa about our space with videos,cnnibn tv on internet,ibn7 live on pc live
Live chating, live chat, free live chat, bhopal chat, chat with girls for free
Satellite weather Images, Weather News, Mansoon report, Weather Information, INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT, Severe Weather Warnings
1000's of articles, collection of articles, articles in english, news articles,latest articles,article on every subject
   

mp bjp,mp bjp daily news, mp weather updates, collectors conference,city of lacks bhopal, mpinfo, madhya pradesh news from bhopal

  महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक पदोन्नत होंगे
वरिष्ठता सूची से संबंधित दावे-आपत्तियां बुलाई गईं
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती रंजना बघेल की पहल पर महिला एवं बाल विकास विभाग में इन दिनों विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति की कार्यवाही चल रही है। इसी तारतम्य में ऐसे पर्यवेक्षक जिन्होंने अर्थशास्त्र, गणित, समाजशास्त्र, वाणिज्य, सांख्यिकी विषय में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त हो, उन्हें सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु नामांकित किया जाएगा। इसके लिये जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों एवं परियोजना अधिकारियों को आदेश जारी कर जानकारी भेजने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नियमित पर्यवेक्षकों की अन्तिम वरिष्ठता सूची के संबंध में दावे/आपत्तियां भी आमंत्रित की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पर्यवेक्षक के लगभग तीन हजार पद है। पूर्व में मई, 2009 में पर्यवेक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करते हुए जिला कार्यालयों से इससे संबंधित आपत्तियां प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। इस संबंध में आज पुन: एक आदेश जारी किया गया है।
संचालक, महिला एवं बाल विकास श्री गुलशन बामरा ने सभी पर्यवेक्षकों से अनुरोध किया है कि वे वरिष्ठता सूची से संबंधित अपने-अपने दावे/आपत्तियां तत्काल संबंधित परियोजना अधिकारी को उपलब्ध करायें, जिससे समय-सीमा में उनका निराकरण कर वरिष्ठता सूची को अन्तिम रूप दिया जा सके। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा की जा रही इस कार्यवाही का उद्देश्य सभी पर्यवेक्षकों को पदोन्नति के समान अवसर प्रदान कराना है।

  मध्यप्रदेश में निवेश के लिये नयी पहल (डेस्टिनेशन मध्यप्रदेश : इन्वेस्टमेंट ड्राइव- 2009-10)
मुम्बई में 27 अगस्त को इंडस्ट्री इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन
मध्यप्रदेश में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये 27 अगस्त को मुम्बई में इंडस्ट्री इंटरेक्टिव सेशन आयोजित किया जा रहा है। डेस्टिनेशन मध्यप्रदेश : इन्वेस्टमेंट ड्राइव -2009-10 के अंतर्गत यह पहला कार्यक्रम है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान इस आयोजन में भाग लेने के लिये आज बुधवार की शाम भोपाल से मुम्बई के लिये प्रस्थान कर रहे हैं। इस दो दिवसीय प्रवास में वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय उनके साथ होंगे।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत दो सत्र होंगे। पहले सत्र में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के निवेशक और उद्योगपति शामिल होंगे। दूसरा सत्र भोपाल में प्रस्तावित फिल्म सिटी परियोजना के अंतर्गत मनोरंजन उद्योग पार्क की स्थापना पर केन्द्रित होगा। यह दोनों सत्र गेटवे ऑफ इंडिया मुम्बई स्थित होटल ताजमहल पैलेस के क्रिस्टल हॉल में होंगे।
इंटरेक्टिव सेशन फोकस्ड ऑन एग्री एण्ड फूड प्रोसेसिंग सेक्टर इन मध्यप्रदेश
इंडस्ट्री इंटरेक्टिव सेशन के अंतर्गत पहले सत्र के लिये खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लगभग छह सौ प्रमुख निवेशकों को मुख्यमंत्री की ओर से आमंत्रित किया गया है। इनमें से लगभग डेढ़ सौ निवेशकों का सत्र में सम्मिलित होना संभावित है।इसके साथ ही विभिन्न देशों के मुम्बई स्थित काउंसलेट जनरल को भी आमंत्रित किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 27 अगस्त को पूरे दिन उद्योगपतियों और निवेशकों से प्रदेश में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में संभावित परियोजनाओं के संबंध में विचार-विमर्श करेंगे। इस विचार-विमर्श में वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय उनके साथ होंगे। इस बैठक में उद्योगपतियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिये दी जाने वाली सुविधाओं और रियायतों से अवगत कराया जायेगा। वरिष्ठ शासकीय अधिकारियों द्वारा मध्यप्रदेश में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों और अवसरों पर आधारित प्रेजेन्टेशन दिया जायेगा। इसके साथ ही इस बैठक में मध्यप्रदेश में प्रमुख निवेशकों द्वारा अब तक किये गये निवेश से उन्हें अगवत कराया जायेगा। निवेशकों और प्रदेश सरकार के परस्पर विचार-विमर्श के साथ इस सत्र का समापन होगा।
इंटरेक्टिव सेशन ऑन फिल्म सिटी प्रोजेक्ट (प्रपोज्ड एट भोपाल)
इंडस्ट्री इंटरेक्टिव सेशन के अंतर्गत दोपहर भोज के बाद आयोजित दूसरे सत्र में भोपाल के समीप फिल्म सिटी विकसित करने हेतु बैठक होगी। मनोरंजन उद्योग और मुम्बई फिल्म उद्योग की महत्वपूर्ण हस्तियों के साथ फिल्म सिटी परियोजना पर चर्चा होगी। इस क्षेत्र के इच्छुक निवेशकों को भी बैठक के लिये आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में उन्हें मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और फिल्म शूटिंग के लिये उपयुक्त लोकेशन की जानकारी दी जायेगी। उन्हें पर्यटन निगम के लिये मध्यप्रदेश माध्यम द्वारा बनायी गयी राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत फिल्म "रॉदेवु विथ टाइम" भी दिखायी जायेगी।
भोपाल के समीप ग्राम बगरोदा में उपलब्ध लगभग 430 एकड़ शासकीय भूमि पर फिल्म सिटी परियोजना के अंतर्गत मनोरंजन उद्योग पार्क स्थापित करने की योजना है। इसके संबंध में ए.के.व्ही.एन. भोपाल ने कॉन्सेप्ट पेपर तैयार किया है। बैठक में इस पर चर्चा होगी।
वन-टू-वन मीटिंग
फिल्म सिटी परियोजना से संबंधित बैठक के बाद शाम 4 से 5 बजे के बीच का समय इच्छुक निवेशकों से मुख्यमंत्री की वन-टू-वन मीटिंग के लिये निर्धारित है।
इंडस्ट्री इंटरेक्टिव सेशन में राज्य शासन की ओर से शामिल होने वाले विभाग/अधिकारी
इंडस्ट्री इंटरेक्टिव सेशन के दोनों सत्रों को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उद्योग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय संबोधित करेंगे।
इस आयोजन में राज्य शासन की ओर से प्रमुख सचिव वाणिज्य, उद्योग और रोजगार विभाग, कृषि एवं कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग, सचिव- खाद्य प्रसंस्करण विभाग, आयुक्त उद्योग, आयुक्त वाणिज्यिक कर, आयुक्त जनसंपर्क, प्रबंध संचालक ट्राईफेक, प्रबंध संचालक एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन, प्रबंध संचालक पर्यटन निगम, प्रबंध संचालक लघु वनोपज संघ के अलावा जनसंपर्क विभाग और संस्कृति विभाग के अधिकारी सम्मिलित होंगे।
इंडस्ट्री इंटरेक्टिव सेशन के दोनों सत्रों में राज्य शासन की ओर से वरिष्ठ अधिकारीगण वीडियो प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत करेंगे, जिसमें प्रदेश में निवेश के अवसरों, प्रदेश में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों और अवसरों के साथ भोपाल में फिल्म सिटी की उपयुक्तता, प्रासंगिकता को प्रभावशाली ढंग से उजागर किया जायेगा।
इस आयोजन में शामिल होने वाले कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के निवेशक, उद्योगपति और फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित व्यक्ति जिसमें कलाकार, टेक्नीशियन, निवेशक और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स शामिल हैं, इंडस्ट्री इंटरेक्टिव सेशन में होने वाली खुली चर्चा में न केवल अपने विचार और सुझाव देंगे बल्कि अपनी आशंकाओं का समाधान भी पा सकेंगे।
मध्यप्रदेश ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फेसीलिटेशन कारपोरेशन ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लॉजिस्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से इस कार्यक्रम को आयोजित किया है।

  सहकारिता विभाग के 15 संयुक्त आयुक्त व संयुक्त पंजीयकों का स्थानांतरण
राज्य शासन ने सहकारिता विभाग के संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं संवर्ग के 15 अधिकारियों को स्थानांतरित कर नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं।
वर्तमान में संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं उज्जैन में पदस्थ श्री आर.एस. गर्ग को नोडल अधिकारी आई.सी.डी.पी. मॉनीटरिंग सेल, मुख्यालय भोपाल स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह आई.सी.डी.पी. इंदौर श्री आर.आर. सिंह को संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं उज्जैन संभाग, कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं मुख्यालय भोपाल श्री बी.पी. मारण को प्रबंध संचालक नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना, बुरहानपुर भेजा गया है।
संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं सागर संभाग, श्री एस.एन. गुप्ता अब प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी शक्कर कारखाना संघ भोपाल होंगे। नोडल अधिकारी आई.सी.डी.पी. मॉनिटरिंग सेल मुख्यालय भोपाल श्री प्रकाश खरे को संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं ग्वालियर संभाग, संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं रीवा संभाग श्री एम.एल. गुप्ता को महाप्रबंधक आई.सी.डी.पी. मंदसौर और आई.सी.डी.पी. शहडोल श्री धर्मदास को संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं रीवा संभाग के रूप में पदस्थ किया गया है।
प्रबंध संचालक नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना बुरहानपुर श्री सलिल कटारे अब संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थान इंदौर संभाग तथा संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं ग्वालियर संभाग श्री के.के. शर्मा अब संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं शहडोल संभाग होंगे। आई.सी.डी.पी. टीकमगढ़ श्री पी.एस. नगेश को संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं नर्मदापुरम संभाग, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी शक्कर कारखाना संघ भोपाल श्री प्रदीप नीखरा को संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं सागर संभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं भोपाल संभाग श्रीयुत श्रीकुमार जोशी को मध्यप्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। इसी तरह विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक श्री जे.पी. गुप्ता को संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं भोपाल संभाग, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी म.प्र. राज्य सहकारी बैंक श्री के.एल. गुप्ता को प्रबंध संचालक राज्य सहकारी संघ मर्यादित भोपाल और महाप्रबंधक आई.सी.डी.पी. खण्डवा श्री शैलेन्द्र सिंह को महाप्रबंधक आई.सी.डी.पी. शहडोल के पद पर पदस्थ किया गया है।

  वन विभाग के छः उत्पादन वनमण्डलों को भामाशाह पुरस्कार
राज्य के 11 काष्ठागारों को आई.एस.ओ. 9001: 2000 प्रमाणीकरण
मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तर पर सर्वाधिक कर देने के लिये वन विभाग के छः उत्पादन वनमण्डलों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रदेश के हरदा, डिण्डौरी, मण्डला, सीहोर तथा खण्डवा उत्पादन वनमण्डल को वर्ष 2007-08 में सर्वाधिक कर अदा करने पर जिला स्तरीय भामाशाह पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके तहत प्रत्येक वनमण्डल को एक लाख रूपये नगद राशि प्राप्त हुई है। इसी प्रकार बैतूल उत्पादन वनमण्डल को वर्ष 2007-08 में सर्वाधिक कर अदा करने के लिये जिला स्तरीय द्वितीय पुरस्कार के तहत पचास हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है। मध्यप्रदेश ही ऐसा एक राज्य है जहां वन विभाग अपने उत्पादन डिपो को आईएसओ 9001:2000 प्रमाणीकरण कराकर अधिक से अधिक राजस्व दे रहा है। इसी के साथ उत्पादन वनमण्डल कार्यालयों को भी आईएसओ प्रमाणीकरण की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि वाणिज्यिक कर विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रतिवर्ष प्रदेश तथा जिला स्तर पर सर्वाधिक कर जमा करने वाली संस्था को भामाशाह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। वन विभाग के उत्पादन वनमण्डलों द्वारा डिपो के बेहतर रख-रखाव के कारण वनोपज आय में निरंतर वृद्धि हो रही है।
राज्य के 11 काष्ठागारों को आई.एस.ओ. 9001: 2000 प्रमाणीकरण किया गया है। आई.एस.ओ .9001:2000 का प्रमाण पत्र ब्रिटिश प्रमाणीकरण संस्था द्वारा प्रदाय किया जाता है। यह प्रमाण पत्र पूरे विश्व द्वारा मान्य किया गया है। मध्यप्रदेश में वन विभाग का सबसे पहला आई.एस.ओ. प्रमाणीकरण मण्डला जिले के कालपी डिपो को दिया गया था। आई.एस.ओ. प्रमाणीकरण के लिये डिपो में पदस्थ पूरे अमले को अच्छे व्यवहार एवं कार्य कुशलता के लिये प्रशिक्षण दिया गया है। डिपो में प्राप्त होने वाली काष्ठ के संग्रहणीकरण, विभिन्न प्रकार की काष्ठ को ग्रेड के अनुसार थप्पी में लगाना एवं लाट बनाकर नीलाम की कार्यवाही के लिये बेहतर कार्यकुशलता विकसित की जाती है। अच्छे कौशल एवं प्रबंधन से व्यापरियों को अपनी मनचाही लकड़ी प्राप्त होने पर वे ज्यादा दरों पर क्रय करने के लिये तैयार हो रहे हैं जिससे अच्छी प्रतिस्पर्धा द्वारा अधिक राजस्व प्राप्त हो रहा है। अतः आईएसओ प्रमाणीकरण का मूल उद्देश्य अच्छा प्रबंधन एवं कार्यकौशल से मध्य प्रदेश शासन को ज्यादा से ज्यादा राजस्व उपलब्ध कराना है।
आई.एस.ओ. प्रमाणीकरण तीन वर्ष के लिये किया जाता है। प्रतिवर्ष संबंधित संस्था द्वारा आडिट किया जाता है, जिसमें अमले के व्यवहार में परिवर्तन, डिपो में प्रतिघनमीटर अधिक प्राप्त होने वाले राजस्व का आकलन कर सही प्रगति होने पर ही प्रमाण पत्र जारी रखा जाता है अन्यथा मानकों में कमी पायी जाने पर प्रमाण पत्र को वापस ले लिया जाता है। अतः आईएसओ प्रमाणीकरण से व्यवहार में सतर्कता के साथ साथ बेहतर बढ़त की संभावना हमेशा बनी रहती है।

  कम्युनिटी रेडियो होगा विकास का साफ्टवेयर
वन्या और यूनिसेफ ने की कार्यशाला
सुंदर सड़कें, बिल्डिंग्स, ऊँची इमारतें और ढांचागत सुविधाओं की उपलब्धता को ही विकास माना जाता है लेकिन ये विकास की पूरी तस्वीर नहीं है। ये सब केवल विकास के हार्डवेयर पार्ट हैं, जबकि कम्युनिटी रेडियो विकास का सॉफ्टवेयर है। समाज के समग्र विकास के लिए लोगों की सोच में बदलाव लाना जरूरी है। उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। यही भूमिका कम्युनिटी रेडियो निभा सकता है। उक्त बातें यूनिसेफ मध्यप्रदेश के प्रमुख श्री हामिद अल बशीर ने कही। वे होटल अशोका लेकव्यू में यूनिसेफ के सहयोग से "वन्या" द्वारा कम्युनिटी रेडियो पर आयोजित कार्यशाला के आज उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन इस अवसर पर यूनिसेफ के भाई शैली ने कम्युनिटी रेडियो का महत्व बताते हुए कहा कि विकास के समस्त लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कम्युनिटी रेडियो का विकास बहुत जरूरी है। यह लोगों को जागरूक करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। वन्या के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि सभी के सहयोग से हम लोगों को सरकार और उसकी योजनाओं से जोड़ना चाहते हैं। हम कम्युनिटी रेडियो लोगों के हाथ में देना चाहते हैं। यह एक दिन लोगों की आवाज जरूर बनेगा। उन्होंने आदिवासी कल्याण विभाग और वन्या का परिचय भी दिया।
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली की विशेषज्ञ वंदना मुखोपाध्याय ने सामुदायिक रेडियो पर किये गये अपने काम के अनुभव के आधार पर बताया कि यह सीधे तौर पर विकास से जुड़ा हुआ है। आइडियोसिंक के डायरेक्टर श्री एन.राम कृष्णन ने कम्युनिटी रेडियो के परिचय, लाइसेंसिंग और आवेदन प्रक्रिया के बारे में प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया। ड्यूच वैले के श्री साजन कुमार ने भारत में कम्युनिटी रेडियो पालिसी, इसकी सीमाएं और संभावनाएं विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। आइडियोसिंक के एक अन्य डायरेक्टर श्री वेणु अरोड़ा ने रेडियो स्टेशन स्थापित करने के बारे में चरणबद्ध तरीके से जानकारी दी। कार्यशाला के अंतिम सत्र में विशेषज्ञों ने प्रश्नकर्ताओं की जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यशाला में दूसरे दिन भी कम्युनिटी रेडियो के विभिन्न आयामों पर चर्चा होगी। इस अवसर पर कम्युनिटी रेडियो से संबंधित फिल्म भी दिखाई गई। आभार प्रदर्शन भाई शैली ने किया।

  उद्योग विभाग में चयनित सहायक संचालकों की पदस्थापना
वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार विभाग में चयनित सहायक संचालकों की नवीन पदस्थापना की गई है।
श्री विनीत कुमार रजक को जिला व्यापार उद्योग केन्द्र डिण्डोरी, श्री कैलाश माल को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बड़वानी, श्री रघुवर शाह उइके को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सीहोर एवं श्रीमती दमयंती निराला को उद्योग संचालनालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

  नाबार्ड द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन
भोपाल 26 अगस्त, 09। नाबार्ड के मध्यप्रदेक्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल में दिनांक 26 अगस्त, 2006 को राज्य के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की राज्य स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। नाबार्ड मध्यप्रदेक्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक श्री एसमहापात्र की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्य के 08 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अध्यक्षों, भारतीय रिजर्व बैंक और प्रायोजक बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों समेत मध्यप्रदे शासन के संस्थागत वित्त विभाग के सह संचालक ने भाग लिया।
बैठक में 31 मार्च, 2009 को समाप्त वित्तीय वर्ष और 30 जून 2009 को समाप्त तिमाही के संबंध में राज्य के सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के कार्यनिष्पादन की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में बोलते हुए नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री एसमहापात्र ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को अपनी भूमिका और उद्दे6य को ध्यान में रखते हुए वित्तीय समावेश, सभी प्रकार के किसानों को किसान केरडिट कार्ड के वितरण, लघु एवं सीमान्त किसानों के संयुक्त देयता समूहों को ऋण वितरण, कृषक क्लबों की स्थापना और शाखा विस्तार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

  एनसीसी उपमहानिदेक द्वारा केम्प टेरनिंग का निरीक्षण
भोपाल 26 अगस्त, 09। बिग्रेडियर आर विनायक, वििष्ट सेवा मंडल, उपमहानिदे, राष्ट्रीय छात्र सेना, मध्यप्रदेएवं छत्तीसगढ़ , भोपाल द्वारा एनसीसी समूह मुख्यालय, 1 मप्र नेवल यूनिट एनसीसी के प्रागंड में एनसीसी की कैम्प टेरनिंग का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर उपमहानिदेक को भोपाल गुरप द्वारा संचालित की जा रही प्रिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
उपमहानिदेक ने 1 मप्र नेवल यूनिट एनसीसी, भोपाल के निरीक्षण उपरान्त 4 एमपी बटालियन एवं 2 एमपी एयर स्क्वार्डन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की एवं कैडैट्स से भेंट कर उनसे यह आव्हान किया कि वे अधिक से अधिक मेहनत कर भारतीय सेना में शामिल होवे तथा देएवं प्रदे की सेवा करें।

  मौसम
भोपाल 26 अगस्त, 09। मौसम केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, इन्दौर, उज्जैन एवं ग्वालियर संभागों में मानसून सक्रिय रहा। सागर एवं जबलपुर संभागों में लगभग सभी स्थानों में रीवा एवं चंबल संभागों में अनेक स्थानों पर वर्षा हुई।
इस दौरान नररूल्लागंज में -7 सेमी, क़ोलारस, महेषशवर, खरगोन में 5-5, शाजापुर, पेटलावद, शेगॉव, होगाबाद में 4-4, सौंसर, मुलताई, आमला, खंडवा और िवपुरी में 3-3 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
मौसम केन्द्र के अनुसार अगले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम केन्द्र द्वारा अगले 48 घंटो के दौरान रीवा, सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।
  

Google bot last visit powered by Bots VisitYahoo bot last visit powered byYbotvisit.comMsn bot last visit powered byBots Visitpowered by MypagerankcheckLiveRank.org