News | International | National | Film | Space | Sports | Fashion | Business | Health | Environment |Articles | Education | Live TV |
 | About Us | Contact Us | Advertise with us |  Photo Gallery | Yellow Pages Bhopal | Tourism | Important Links| Media Links | Home |
Stars Play It Mostly Fashion Safe at People's Choice Awards, Surveys Sexuality in Fashion, French fashion designer, All About the Clothes fashion at the Critics' Choice Awards,fashion news, fashion tv news
bikini models, bikini bra, bikini teens, hot bikini, bikini photos, bold bikini
friends connect, free friendship club, make friends, join friends network, friends group
internet live tv & videos,live free tv,live tv,ibn7,cnbc,nasatv,free nasa live tv on web,nasa and ufo news on web,space news with nasa tv live,latest news from nasa usa about our space with videos,cnnibn tv on internet,ibn7 live on pc live
Live chating, live chat, free live chat, bhopal chat, chat with girls for free
Satellite weather Images, Weather News, Mansoon report, Weather Information, INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT, Severe Weather Warnings
1000's of articles, collection of articles, articles in english, news articles,latest articles,article on every subject
   

mp bjp,mp bjp daily news, mp weather updates, collectors conference,city of lacks bhopal, mpinfo, madhya pradesh news from bhopal

  इक्कीस शासकीय कॉलेजो के प्राचार्यों के स्थानांतरण
राज्य शासन ने शासकीय स्नातक-स्नातकोत्तर महाविद्यालयों के प्राचार्यों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये है। स्थानांतरित इन प्राचार्यों की संख्या इक्कीस है।
श्री आर.के. तुगनावत प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय शाजापुर से अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा इन्दौर, डा. आर.एस.वर्मा प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय जावद से शासकीय पी.जी. महाविद्यालय नीमच, डा. तुषारकांत कटकवार प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बरघाट से शासकीय महाविद्यालय शाजापुर, डा. विजयकुमार श्रीवास्तव शासकीय विधि महाविद्यालय रीवा से शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा, डा. मोहम्मद इसहाक खान शासकीय महाविद्यालय तराना से शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, दशहरा मैदान उज्जैन, डा. डी.के. गुप्ता शासकीय महाविद्यालय नेपानगर से शासकीय महाविद्यालय बड़वाह, डा. डी.डी. पटेल शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी से शासकीय महाविद्यालय जबेरा, दमोह, डा. के.एन.चतुर्वेदी प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय कुक्षी-धार से शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास, डा. जे.पी सेवानी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय गुढ़ से शासकीय स्नातक महाविद्यालय जैतवारा-सतना, डा. सुधा बैसा प्राचार्य शासकीय नर्मदा पी.जी. महाविद्यालय होशंगाबाद से शासकीय हमीदिया पी.जी.महाविद्यालय भोपाल, डा. राममनोहर तिवारी प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय इटारसी से शासकीय नर्मदा पी.जी. महाविद्यालय, होशंगाबाद, डा. प्रतिभा कोठारी प्राचार्य, शासकीय कन्या महाविद्यालय, नीमच से शासकीय महाविद्यालय, नलखेड़ा (शाजापुर), डा.शंकरलाल गोयल प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय गरोठ से शासकीय कन्या महाविद्यालय नीमच, डा. एस.डी. गौतम प्राचार्य शासकीय बी.एस.महाविद्यालय देपालपुर से शासकीय महाविद्यालय थांदला, डा. भारती तिवारी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय न्यू सांईस कॉलेज रीवा से शासकीय महाविद्यालय देपालपुर, डा. श्रीकांत केशव पंडित प्राचार्य, शासकीय पी.जी. महाविद्यालय मैहर से शासकीय महाविद्यालय हटा, दमोह, डा. एग्नेश ठाकुर प्राचार्य, शासकीय मानकुंवर बाई महाविद्यालय जबलपुर से पी.जी. महाविद्यालय, गाड़रवाड़ा, डा. नरेन्द्र कुमार सोनी प्राचार्य शासकीय स्नातक महाविद्यालय खरगौन से शासकीय महाविद्यालय पिछोर (शिवपुरी), डा. विलास चितले प्राचार्य शासकीय पी.जी. कॉलेज बीना से शासकीय महाविद्यालय बंडा-सागर, डा. श्रीराम परिहार प्राचार्य शासकीय एस.एन.कालेज खण्डवा से शासकीय पी.जी. महाविद्यालय खण्डवा और श्री एस.सी.जैन प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय विदिशा से शासकीय महाविद्यालय शमशाबाद स्थानांतरित किये गये है।
शासन ने डा. श्रीकृष्ण शर्मा स्नातक प्राचार्य को क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा और इन्दौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है।

  दीपेश मिश्रा की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय में
राज्य शासन ने श्री दीपेश मिश्रा सहायक कुलसचिव विक्रम महाविद्यालय उज्जैन के पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश में संशोधन किया है। श्री दीपेश मिश्रा, सहायक कुलसचिव विक्रम महाविद्यालय उज्जैन का स्थानांतरण कर उनकी सेवाएं सहायक कुलसचिव के पद पर पदस्थ करते हुए म.प्र. भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय भोपाल को प्रतिनियुक्ति पर एक वर्ष के लिए सौंपी गई है।

  नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप की परीक्षा के लिए आवेदन 30 अगस्त तक
राज्य शासन ने चालू सत्र में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी बच्चों के लिए नेशलन मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप की चयन परीक्षा के आवेदन 30 अगस्त तक आमंत्रित किये है।
नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के लिए कुल 6501 छात्रवृत्तियां निर्धारित हैं। इसके अन्तर्गत चयनित विद्यार्थियों को 6000 रूपये वार्षिक (500 रूपये प्रतिमाह की दर से) छात्रवृत्ति कक्षा 9 से 12वीं तक प्रदान की जायेगी। इसके अलावा एनसीईआरटी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज चयन परीक्षा के अन्तर्गत प्रथम चयन परीक्षा प्रदेशस्तर पर आयोजित की जाती है।
उक्त दोनों छात्रवृत्तियों हेतु संयुक्त चयन परीक्षा आगामी 8 नवमबर को आयोजित की जायेगी। इस संबंध में विस्तृत विज्ञापन 3 अगस्त को रोजगार और निर्माण में प्रकाशित किया गया है। जिसमें आवेदन करने की प्रक्रिया, आवदेन पत्र का प्रारूप, जिलों के लिए निर्धारित परीक्षा केन्द्रों की सूची इत्यादि विस्तार से दी गई है। संबंधित जानकारी राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबसाइट
www.ssa.mp.gov.in/services तथा वेब पोर्टल पर भी देखी जा सकती है। परीक्षा हेतु विद्यार्थी अपनी शाला के माध्यम से जिलों में निर्धारित परीक्षा केन्द्र को आवेदन प्रेषित कर सकते हैं।

  पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना
राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के 13 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री संजय तिवारी स.म.नि. अ.अ.वि. पु.मु. भोपाल (संबध्द परिसहाय, राज्यपाल, राजभवन भोपाल) को परिसहाय, राज्यपाल, राजभवन, भोपाल, श्री अंशुमान सिंह, परिसहाय, राज्यपाल, राजभवन, भोपाल को क्षेत्रीय अधीक्षक, विशेष शाखा, भोपाल, श्री एम.एल. छारी क्षेत्रीय अधीक्षक, विशेष शाखा, भोपाल को अति. पुलिस अधीक्षक, छतरपुर, श्री राजेश सिंह चंदेल अति. पुलिस अधीक्षक, देवास को क्षेत्रीय अधीक्षक, विशेष शाखा, इंदौर, श्री योगराज सिंह पुलिस अधीक्षक, पी.टी.आर.आई. पु.मु., भोपाल को उप सेनानी, 32वीं वाहिनी, बिसबल, उज्जैन, श्रीमती असलम खान स.पु.अ. जबलपुर को एस.डी.ओ.पी. पाटन जिला जबलपुर पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार श्री सौरभ कुमार स.पु.अ. सागर को एस.डी.ओ.पी., अम्बाह, जिला मुरैना, श्रीमती रुचिका जैन स.पु.अ. नरसिंहपुर को एस.डी.ओ.पी., देपालपुर, जिला इंदौर, श्री सचिन अतुलकर स.पु.अ. मुरैना को एस.डी.ओ.पी. छिन्दवाड़ा, श्री आशीष खरे एस.डी.ओ.पी. पाटन जिला जबलपुर को एस.डी.ओ.पी. कुरवाई, जिला विदिशा, श्री संतोष कुमार मेहतो एस.डी.ओ.पी. अम्बाह, जिला मुरैना को एस.डी.ओ.पी. सबलगढ़, जिला मुरैना, श्री योगेश्वर शर्मा एस.डी.ओ.पी., देपालपुर, जिला इंदौर को एस.डी.ओ.पी. महिदपुर, जिला उज्जैन तथा श्री गिरीश बोहरे एस.डी.ओ.पी., छिन्दवाड़ा को एस.डी.ओ.पी., गंजबासौदा, जिला विदिशा पदस्थ किया गया है।

  चुनाव के लिये सामान्य अवकाश घोषित
मध्यप्रदेश विधान सभा उप चुनाव गोहद जिला भिण्ड व तेन्दूखेड़ा जिला नरसिंहपुर के लिये 10 सितंबर 2009 गुरूवार को राज्य शासन द्वारा सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
भारत सरकार गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अन्तर्गत अधिनियम निगोशियेबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की सम्बन्धित धारा 25 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये राज्य शासन ने यह घोषणा की है। विधान सभा उप चुनाव 2009 के सिलसिले में निर्दिष्ट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के लिये सार्वजनिक अवकाश का दिन होगा। प्रदेश के जिला भिण्ड के 13 गोहद एवं नरसिंहपुर के 120 तेंदूखेड़ा में विधान सभा उपचुनाव 2009 के लिये मतदान के दिन 10 सितंबर 2009 गुरूवार को सामान्य अवकाश का दिन होगा।

  स्कूल वाहन पलटा, एक छात्र की मौत, 24 घायल
उज्जैन, 27 जून, डॉ अरूण जैन। स्कूल से छुट्टी होने के बाद करीब 22 बच्चों को छोड़ने उनके घर जा रही एक मेटाडोर संतुलन खोने से पलट गई। पलटने से पहले मेटाडोर ने सड़क पर एक अन्य स्कूल के छात्र उसकी मां व छोटे भाई को रौंद दिया। इससे छाऋ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया'। दुर्घटना से नाराज लोगों ने वाहन में आग लगा दी।
शाजापुर जिले के तहसील कालापीपल स्थित क्रिएटिव स्कूल के करीब 22 बच्चों को लेकर एक स्कूली मेटाडोर (स्कूल बस खराब होने की वजह से वैकल्पिक तौर पर लगाई) ग्राम भरदी की तरफ जा रही थी। उसी तरफ कस्तूरबा स्कूकालापीपल का छात्र सचिन पिता हरिभजन, उसकी मां संतोषबाई व भाई सोनू भी जा रहा था। सचिन साइकिल पर सवार था जबकि संतोषबाई सोनू को गोद में लेकर पैदल चल रही थी तभी पीछे से तेज रफतार में आ रही मेटाडोर ने सबसे पहले सचिन को टक्कर मारी, फिर संतोशबाई व सोनू को। इसके बाद सड़क किनारे एक खेत में जाकर पलट गई। टक्कर से सचिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। संतोषबाई, सोनू सहित गाड़ी में बैठे सभी बच्चे घायल हो गए। तत्काल सभी को कालापीपल के सामदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। संतोषबाई व मेटाडोर सवार छात्र धरम पिता सुखराम निवासी फरड को भोपाल रेफर किया गया। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मेटाडोर को आग के हवाले कर दिया।

  अब उज्जैन में गैस से बनेगी बिजली
उज्जैन, 27 जून, डॉ अरूण जैन। उज्जैन प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान बनने जा रहा है जहां गैस से बिजली का उत्पादन होगा। जिससे उज्जैन संभाग में बिजली का संकट दूर होने की उम्मीद जागी है। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। करीब 12 एकड़ जमीन में गैस से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है और उचित जमीन मिलने पर प्रशासन की हरी झंडी मिलते ही प्लांट स्थापित किया जा सकेगा। 250 करोड के इस महत्वपूर्ण प्लांट से उज्जैन ही नहीं बल्कि आसपास के शहरों को भी बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी। इस सिलसिले में अवंतिका गैस कंपनी के चीफ मैनेजर संजीव नायर ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर प्लांट स्थापित करने की संभावनाएं टटोलीं। तराना तहसील में इसके लिए उपायुक्त जमीन तलाश कर प्रोजेक्ट को आगे बढाया जाएगा। प्रोजेक्ट में रूचि सोया या ओपीजी ग्रुप के जुड़ने की संभावना है। देशभर में गैस से बिजली उत्पादन करने वाले 20 प्लांट है। मप्र के मालनपुर (ग्वालियर), में 25 मेगावाट क्षमता का प्लांट चल रहा है और इससे बिजली का उत्पादन भी किया जा रहा है। रोजाना 5 लाख एससीएमडी गैस की खपत होगी। गैस से बिजली बनाने में रोजाना 5 लाख एससीएमडी गैस की खपत होगी। इतनी अधिक मात्रा में गैस की आपूर्ति अवंतिका गैस कंपनी द्वारा की जाएगी। रूचि सोया या ओपीजी ग्रुप इस प्रोजेक्ट में निवेश करने के इच्छुक है।

  भ्रष्टाचार में लिप्त बड़ी मछलियों को पकड़ने हेतु प्रधानमंत्री की नसीहत स्वागत योग्य
प्रदेश की बड़ी मछलियों को राज्यसरकार का संरक्षण-कांग्रेस
भोपाल, 27 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केक़ेमिश्रा ने कल नईदिल्ली में सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और सतर्कता एजेंसियों के दो दिवसीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री डॉ मनमोहनसिंह द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त बड़ी मछलियों (हस्तियों) को भी पकड़ने की दी गई नसीहत को स्वागत योग्य बताते हुए प्रदेश में इन मछलियों के
खिलाफ राज्य सरकार के संरक्षण की वजह से असरकारक कार्यवाही नहीं हो पाने का आरोप लगाया हैं।
      आज यहां जारी अपने बयान में श्री मिश्रा ने कहा कि यह एक शाश्वत सत्य हैं कि समाज में फैले भ्रष्टाचार की वजह से देश और प्रदेशों में प्रगति और विकास नहीं हो पा रहा है, कानून आधारित व्यवस्था कमजोर हो रही है और गरीबों को इससे सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। यह सब जानते हुए भी दृढ़ राजनैतिक इच्छाशक्ति और भ्रष्टाचारियों को राजनैतिक संरक्षण होने की वजह से इस पर काबू नहीं पाया जा रहा है। इसलिए आवश्यक होगा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को तुरंत सजा मिलने हेतु प्रावधान किया जाए।
      आपने कहा कि प्रदेश के कई भ्रष्ट राजनेता और नौकरशाह प्रमाणित भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद भी मात्र इसलिए बेपरवाह है कि राज्यसरकार के पास सैकड़ों ऐसे प्रकरणों के खिलाफ राज्यसरकार अभियोजन की स्वीकृति नहीं दे रही है । उन्होंने कहा कि इंदौर के एक उद्योगपति कैलाश सहारा के खिलाफ सत्यम घोटाले से भी बड़े एनबॉट शेयर घोटाले में प्राथमिकी दर्ज हो जाने के बावजूद भी अनुसंधान में जानबूझकर विलंब किया जा रहा हैं, क्योंकि राज्यसरकार के प्रभावी मंत्रियों और इअोड़ब्ल्यू के अधिकारी के बीच भारी भरकम लेन-देन हो चुका है, अन्यथा कोई कारण नहीं है कि जब हत्या सहित अनेकों आपराधिक मामलों में 90 दिनों की अवधि के भीतर जांच पूर्ण कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जा सकता है, तब भ्रष्टाचार के प्रमाणिक मामलों में इतना विलंब होना किस बात का संकेत है ?
      श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री की इस नसीहत के बाद भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली राज्यसरकार और जांच एजेंसियों व उससे संबंद्ध अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों को अंजाम दे ताकि चंद बड़ी मछलियां आम गरीबों के हकों को नहीं निगल सकें।

  कर्नल राहुल चन्द्रा द्वारा एनसीसी ग्रुप कमांडर का पद ग्रहण
भोपाल 27 अगस्त, 09। कर्नल राहुल चन्द्रा, आर्टीलेरी रेजीमेंट ने 27 अगस्त,09 को भोपाल ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर का पदभार ग्रहण किया। कर्नल संजय आहुजा निर्वतमान ग्रुप कमांडर द्वारा उन्हें यह पद अपने स्थानांतरण प6चात् सौंपा गया है।
कर्नल चन्द्रा सेन्ट जोसफ कान्वेट व केन्द्रीय विद्यालय भोपाल के विद्यार्थी रहे हैं तथा एनसीसी ज़ूनियर व सीनियर विंग के कैडेट भी रहे हैं। कर्नल चन्द्रा को वर्ष 1985 में रक्षा सचिव भारत सरकार द्वारा विशेष प्रसशाति पत्र भी प्रदान किया गया है।
इससे पूर्व कर्नल चन्द्रा जम्मू एवं कमीर के दुर्गम एवं संवेदनशील इलाके में आर्टीलरी रेजीमेंट की कमान संभाल चुके हैं। कर्नल चन्द्रा अब अपने गृह निवास के एनसीसी क़ैडेट्स को अनुशासन, एकता, आत्म विवास व साहस का पाठ पढ़ाने तथा निर्वतमान ग्रुप कमान्डर कर्नल संजय आहुजा द्वारा दिखाये गये मार्गर्दन व प्रेरणा को आगे जारी रखेंगे।

  हज पासपोर्ट-2009 आवेदनों पत्रों के संबंध में जानकारी
भोपाल 27 अगस्त, 09। जिन हज यात्रियों द्वारा पासपोर्ट आवेदन पासपोर्ट कार्यालय, भोपाल में कवर नंबर के साथ व्यक्तिगत संपर्क कर उपलब्ध कराए गए थे अथवा हज कमेटी में पासपोर्ट आवेदन जमा किए गये थे। उन सभी के पासपोर्ट बनने के बाद हज कमेटी को दे दिए गए हैं और इसकी सूचना इस कार्यालय द्वारा दी जा चुकी है।
ऐसे हज यात्री जिनको अभी तक पासपोर्ट अथवा पत्र द्वारा पासपोर्ट बनने की सूचना नहीं मिली है। उनसे निवेदन है कि वे अतिशीघ्र पासपोर्ट कार्यालय में श्री आरएढ़ोणे, पासपोर्ट अधिकारी, भोपाल एवं श्री गोपाल गणेरेड्डी, सहायक को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर, हज कमेटी द्वारा अथवा किसी भी अधिकृत व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए ताकि उनके भी पासपोर्ट 31 अगस्त, 2009 के पहले बनाकर हज कमेटी को सौंपे जा सकें।

  मौसम
भोपाल 27 अगस्त, 09। मौसम केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, सागर, होशंगाबाद, भोपाल, उज्जैन,ग्वालियर एवं चंबल संभागों में कई स्थानों पर वर्षा हुई।
इस दौरान मुगावली में -7 सेमी, ज़बलपुर, लांजी, खिरकिया, उज्जैन में 5-5, महिदपुर ,खाचरोद में 4-4, बालाघाट, सागर, टीकमगढ़, इन्दौर और ग्वालियर में  में 3-3 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
मौसम केन्द्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, इन्दौर, भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर शेष संभागों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम केन्द्र द्वारा अगले 48 घंटों के दौरान रीवा, सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।
  

Google bot last visit powered by Bots VisitYahoo bot last visit powered byYbotvisit.comMsn bot last visit powered byBots Visitpowered by MypagerankcheckLiveRank.org