|
|
|
|
 |
|
|
|
|
|
|
|
 |
|
|
भोपाल विकास योजना 2021 तैयार
भोपाल,
28 अगस्त।
मंडीदीप बैरागढ़ के बीच लोकल ट्रेन भी प्रस्तावित, छ: लेन फ्लाईओवर, बहुमंजिला
पार्किग, रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी, कोलार नगरपालिका क्षेत्र भी शामिल,
आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित प्रारूप विकास योजना 2021 को कुल 32 लाख आबादी के लिये
तैयार किया गया है और निवेश क्षेत्र में करीब 800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल है।
निवेश क्षेत्र में भोपाल नगर निगम क्षेत्र के अलावा 124 गांव निवेश क्षेत्र
सम्मिलित किये गये हैं जिनमें कोलार नगर पालिका का क्षेत्र भी शामिल है।
भोपाल निवेश क्षेत्र में मुख्य रूप से 14 जलाशय है जिनका क्षेत्रफल 3825 हेक्टेयर
है। विकास योजना में इन तालाबों के संरक्षण के लिये उनके आसपास हरित भूमि उपयोग
प्रस्तावित किया गया है ताकि वहां निर्माण पर रोक लग सके। भोपाल विकास योजना 2021
में एक हजार व्यक्ति प्रति दस हेक्टर के मान से 32 हजार हेक्टेयर भूमि प्रत्येक
वर्गीकृत उपयोग में शहरीकरण के लिये प्रस्तावित है।
नगरीय विरासत वाले क्षेत्रों में बड़ा तालाब, फतेहगढ़ किला, शहरेखास,
शाहजनाबाद-शाहजहां बेगम एवं जहांगीराबाद क्षेत्र को शामिल किया गया है। गरीबी रेखा
से नीचे के परिवारों के लिये आवास एवं गंदी बस्तियों के पुनर्वास के लिये 25 हजार
आवासीय इकाईयों का क्रमबद्ध निर्माण किया जाना इस योजना में प्रस्तावित है।
वाणिज्यिक विकास को गति देने में योजना कई स्थानों पर अधिक मात्रा में वाणिज्यिक
विकास कार्य प्रस्तावित किये गये हैं ताकि इस क्षेत्र का नियोजित विकास हो सके और
मकानों में वाणिज्यिक गतिविधि हतोत्साहित हो। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी
नवीनीकरण मिशन योजना के अंतर्गत भोपाल नगर निगम द्वारा तैयार की गई नगर विकास योजना
ग्लोबल एनवायनमेंट सिटी एवं ली एसोसियेट के सुझाव से संबंधित बिन्दुओं का इस विकास
योजना में समावेश किया गया है। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा भोपाल को
पर्यटक स्थल बनाने के लिये सुझाये गये बिन्दुओं को भी इसमें शामिल किया गया है।
केरवा क्षेत्र को ईको पर्यटन आधार पर विकसित करने के लिये वन विभाग की अनुशंसाओं को
इसमें शामिल किया गया है और वनों का संरक्षण प्रस्तावित किया गया है।
योजना में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रस्ताव अनुसार वायु की दिशा जल एवं
यातायात की उपलब्धता के आधार पर उपयोग के लिये स्थलों का चयन किया गया है। भोपाल
कलेक्टर कार्यालय, खनिज शाखा द्वारा प्रस्तावित ग्राम सांकल पड़रिया, समसगढ़,
रातीबढ़, छापरी, थूआखेड़ा, सरवर में खनन अधिसूचित क्षेत्र का विकास योजना में
समावेश किया गया है। वर्ष 2021 की 25 लाख जनसंख्या के लिये 345 एमएलडी पानी की
व्यवस्था तथा सीवर लाईन का बिछाया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा उप पुलिस अधीक्षक
यातायात द्वारा चिन्हित रेलवे क्रांसिग पर छ: लेन फ्लाईओवर, बहुमंजिला पार्किग,
बैरागढ़ से मंडीदीप के बीच लोकल ट्रेन सुविधा, सब वे, अंडर ब्रिज तथा मेट्रो ट्रेन
का निर्माण भी किया जाना प्रस्तावित है।
बस रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम को 6 चरणों में पूरा किया जायेगा ताकि इसका लाभ पूरे
शहर को मिल सके। यह मेट्रो रेल और स्काई ट्रेन से सस्ता विकल्प है। 6 लेन रेल्वे
ओवर ब्रिज बनाये जायेंगे जो हबीबगंज रेल्वे क्रासिंग, ऐशबाग रेल्वे क्रासिंग, छोला
रोड रेल्वे क्रासिंग, बैरसिया रोड रेल्वे क्रासिंग और व्ही.आई.पी.मार्ग लालघाटी
रेल्वे क्रासिंग पर होंगे।
बहुमंजिला पार्किग स्थल भी विकसित किया जाना प्रस्तावित है जो रोशनपुरा एवं
क्वालिटी रेस्टोरेंट के पास, रवीन्द्र भवन के पास, प्रियदर्शिनी पार्क के पीछे,
हलालपुर बस स्टेंड के पास, पुतलीघर, अप्सरा टॉकीज के पीछे, भारत टाकीज माल गोदाम के
पास, एम.पी.नगर जोन-1, एम.पी.नगर जोन-2, भोपाल हाट मेला के पास, इकबाल मैदान, 10
नंबर मार्केट के पास, विजय मार्केट बरखेड़ा, बस स्टेंड चौराहे के पास, रेल्वे
स्टेशन के पास हबीबिया स्कूल रोड़ पर और बुधवारा चौराहे के पास होंगे।
अंडर ब्रिज रंगमहल चौराहा, अपेक्स बैंक चौराहा, दस नंबर तिराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा,
रायल मार्केट चौराहा, बस स्टेंड चौराहा, भोपाल टाकीज चौराहा, बुधवारा चौराहा, भारत
टाकीज चौराहा और भवानी चौक ( पीरगेट) पर निर्मित होंगे।
योजना में जम्बूरी मैदान एवं ग्राम अकबरपुर कोलार मार्ग पर प्रदर्शनी स्थल, मेला
मैदान विकसित करने का प्रस्ताव है। होशंगाबाद रोड से यातायात नगर तक बायपास मार्ग
निर्माण किया जा चुका है और इसके आगे का निर्माण किया जायेगा । इस बायपास के दोनों
ओर 150-150 मीटर गहराई तक पेट्रोल पंप, मोटल, रिसोर्ट, ढाबा, रेस्टारेंट, आईटी
पार्क आदि की अनुमति दी जायेगी। कुल 32 लाख आबादी के लिये 432 एमएलडी जलप्रदाय की
आवश्यकता होगी जिस पर 614 करोड़ 63 लाख रूपये का व्यय अनुमानित है। प्रस्तावित
सिवरेज नेटवर्क की लंबाई 500 किलोमीटर होगी । वर्ष 2021 तक शतप्रतिशत क्षेत्र को
सीवेज सिस्टम से जोड़ा जायेगा। समस्त मुख्य मार्गों पर नालियों का निर्माण किया
जायेगा। योजना में ठोस अपशिष्ठ के वैज्ञानिक तरीके से संग्रह और उसके परिवहन की
व्यवस्था भी प्रस्तावित है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान से (डेस्टिनेशन मध्यप्रदेश
: इन्वेस्टमेंट ड्राइव - 2009-10)
प्रसिद्ध उद्योगपति बिड़ला की मुलाकात, मुंबई में इंडस्ट्री इंटरेक्टिव सेशन
के अंतर्गत वन-टू-वन मीटिंग
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कल गुरूवार को प्रसिद्ध उद्योगपति कुमार मंगलम
बिड़ला ने भेंट की। मुंबई इंडस्ट्री इंटरेक्टिव सेशन के अंतर्गत दोनों सत्रों के
बाद वन-टू-वन मीटिंग के अंतर्गत हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री चौहान के साथ प्रमुख
सचिव उद्योग श्री सत्यप्रकाश और ट्राईफेक के प्रबंध संचालक श्री प्रवीण गर्ग ने भाग
लिया। श्री बिड़ला के साथ उनके उद्योग समूह के वरिष्ठ अधिकारियों ने बातचीत में
हिस्सा लिया। बैठक में बिड़ला उद्योग समूह की मध्यप्रदेश में स्थापित और नई स्थापित
की जा रही औद्योगिक इकाइयों के संबंध में बातचीत हुई।
अंतराज्यीय जेबकट गिरोह के
5
सदस्य गिरफ्तार
उज्जैन,
28 जून, डॉ
अरूण जैन। रेलवे पुलिस ने अंतरराज्यीय जेबकट गिरोह के पांच
सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब डेढ़ लाख रूपए नकद व
आभूष्ण जब्त किए हैं। ये जेबकटी के साथ बैग,
अटैची भी पार कर देते थे। जीआरपी के
प्रधान आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की
सूचना पर पुलिस ने दिल्ली निवासी अजयकुमार,
महेन्द्रकुमार व अनिल को कन्याशाला
चौराहा नागदा से धरदबोचा। ये यहां लॉज में ठहरने के लिए जा
रहे थे। इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बिरला मंदिर में
दबिश
देकर यहां बैठे सुभाश
शर्मा व दिनेशकुमार
को भी गिरपफृतार कर लिया। सभी आरोपी दिल्ली के निवासी है। ये
सभी दिल्ली से लंबी दूरी की ट्रेनों मे सवार होकर लोगों की
जेब पर हाथ साफ करते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से एक
लाख
46
हजार रूपए की नकदी,
सोने-चांदी के आभूष्ण व मोबाइल फोन बरामद
किए हैं।
म्हाकालेश्वर मंदिर में मार्केटिंग पर ऐतराज
उज्जैन,
28 जून, डॉ
अरूण जैन। महाकाल मंदिर को व्यावसायिक प्रचार का केन्द्र बना
लिया गया है। परिसर में स्थित मंदिरों के नामपट्ट व्यावसायिक
संस्थानों ने बनाकर दिए हैं। जिन पर मदिर के नाम के नीचे
प्रतिष्ठान का नाम-पता, फोन व
मोबाइल नंबर तक अंकित हैं। ये बोर्ड लंबे समय से लगे हैं।
मंदिर समिति सदस्य और अधिकारी और कर्मचारी हर दिन इन्हें
देखते हैं। इसके बावजूद इन्हें हटाने की कार्रवाई नहीं की जा
रही है। मंदिर के नियमों के अनुसार मंदिर परिसर में किसी भी
व्यक्ति या व्यावसायिक संस्थान का प्रचार नहीं किया जा सकता।
इसके बावजूद एक निजी बस संचालक ने परिसर में बोर्ड लगा दिया
है। जिस पर बस का प्रचार प्रसार व फोन नंबर दिया गया है।
मंदिर समिति के प्रशासक
शुभकरण
शर्मा ने इस बात पर अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि मंदिर
परिसर में किसी तरह से व्यावसायिक प्रचार नही किया जा सकत।
यदि ऐसा है तो बोर्ड हटाए जाएंगे।
पृथ्वीपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम
राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा
भोपाल,
28 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह
के नेतृत्व में पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माननीय
महामहिम राज्यपाल महोदय को एक ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा
कांग्रेसियों पर फर्जी मुकद्मा, उनके घरों पर लूटपाट
तथा कांग्रेसियों के घरों पर बंदूकों से फायरिंग करने,
नगर में किसानों, व्यापारियाें
के वाहनां की लूटपात एवं जुआ सट्टा
सहित रायल्टी के नाम पर अवैध बसूली करने की कार्रवाई पर रोक लगाये जाने का आग्रह
किया है।
उन्होंने ज्ञापन
में कांग्रेस के विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर पर राजनैतिक दबाववश लगाये गये
प्रकरण की सीबीअाई
ज़ांच कराने तथा उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की किये जाने की मांग करते हुए
सुनील नायक हत्या कांड के समय भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेसियों के घर
पर लूटपाट, आगजनी आदि की घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज
कराने, पेट्रोल पंप पर भाजपा नेताओं द्वारा गोलीबारी
की जांच कराने, पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में बंद
पडे विद्युत ट्रांसफार्मरों को बदलवाने एवं अघोषित बिजली कटौती बंद कराने तथा
केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं मदाे से
कराये गये निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, भाजपा के
पोषित गुंड़ों द्वारा बंदूकों की नोक पर आतंक फैलाने,
रायल्टी के नाम पर अवैध टेक्स बसूलने
के साथ ही कांग्रेसियों पर चलाये जा रहे फर्जी मुकदमों की सीबीअाई ज़ांच कराये
जाने की मांग की है।
शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना
भोपाल
28
अगस्त, 09। शैक्षणिक वर्ष
2009-10 के लिए ''शिक्षा हेतु
वित्तीय सहायता योजना'' के तहत मध्यप्रदेश तथा
छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित विद्यालयीनमहाविद्यालयीन छात्रछात्राओं से निर्धारित
प्रारूप में आवेदन पत्र मंगवाये जा रहे हैं। इस हेतु बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के
मान्यता प्राप्त शिक्षण-संस्थाओं में अध्ययनरत पुत्रपुत्रियों को ''(छात्रवृत्तिगणवेश)
के अंतर्गत कक्षा 1 से स्नातकोत्तर तक रूपये
250 से रूपये 8000-तक राशि
प्रतिवर्ष स्वीकृत एवं भुगतान की जाती है। उपरोक्त योजना के अंतर्गत वर्तमान
शैक्षण्कि वर्ष 2009-10 में मात्र उन्हीं बीडीखदान
श्रमिकों से संबंधित छात्र-छात्राओ को इस योजना हेतु आवेदन करने की पात्रता होगी,
जिन्हें राज्य अथवा अन्य स्त्रोत से इस शैक्षणिक सत्र
2009-10 हेतु अनुसूचित
जातिअनुसूचित जनजातिपिछड़ा वर्गविकलांग आदि हेतु छात्रवृत्ति स्वीकृतभुगतान नहीं
की जा रही है।
आवेदन जमा करने
की अंतिम तारीख
15092009 है। अधिक जानकारी के
लिए भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ,
कार्यालय कल्याण एवं उपकर आयुक्त, 797, शांतिकुंज साउथ
सिविल लाइन्स जबलपुर से फोन नंबर 2626021 और
2678595 पर संपर्क कर सकते
हैं।
मौसम
भोपाल
28
अगस्त, 09।
मौसम
केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले
24
घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर,
हो6ांगाबाद,
इन्दौर और उज्जैन संभागों के जिलों
में मानसून प्रबल रहा। सागर संभाग के जिलों में सक्रिय रहा। रीवा एवं ग्वालियर
संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर एवं चंबल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों
पर वर्षा हुई।
इस दौरान
सोनकक्ष में -15
सेमी, रायसेन,
होशंगाबाद में 10-10
जोबट, सुजालपुर में 8-8,
तेंदूखेड़ा में-7, खातेगॉव,
नरसिंहपुर, लांजी,
तराना में 6-6, अमरवाड़ा,
शाजापुर में 5-5 सेमी
वर्षा दर्ज की गई।
मौसम केन्द्र के
अनुसार अगले
24 घंटों के दौरान प्रदेश के
जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद
एवं इन्दौर संभागों के जिलों में लगभग सभी स्थानों पर शेष संभागों के जिलों में
अनेक स्थानों पर
वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने
की संभावना है।
मौसम केन्द्र
द्वारा अगले
24 घंटों के दौरान प्रदेश
के सभी संभागों के जिलों में
कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।
|
|
|
|
|
|
|
|