|
|
|
|
 |
|
|
|
|
|
|
|
 |
|
|
ग्वालियर में एक हजार बिस्तर
वाले अस्पताल का निर्माण होगा (मंत्रिपरिषद के निर्णय)
भोपाल के कार्डिक सांईस सेंटर का उन्नयन, उदर रोग विभाग की
स्थापना, अफीम कर दर में कमी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज
यहां सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्वालियर में एक हजार
बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण, गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल
के कार्डिक सांईस सेंटर का उन्नयन, उदर रोग विभाग की स्थापना
जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय हुये।
मंत्रिपरिषद ने जया आरोग्य चिकित्सालय ग्वालियर के परिसर में
एक हजार बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति दी।
अस्पताल का निर्माण चार चरणों में पूरा किया जायेगा। पहले
चरण में ब्लाक ए तथा बी का निर्माण होगा। जिस पर 15.64 करोड़
रूपये व्यय संभावित है। अस्पताल के निर्माण के लिये सम्पूर्ण
राशि 116.80 करोड़ रूपये की स्वीकृति भी मंत्रिपरिषद ने दी।
अस्पताल के निर्माण पर वर्ष 2009-10 में 20 करोड़ रूपये,
वर्ष 2010-11 में 20 करोड़ रूपये, 2011-12 में 30 करोड़ और
2012-13 में 31.80 करोड़ रूपये व्यय किये जायेंगे। उल्लेखनीय
है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 17 जून 2005 को
ग्वालियर भ्रमण के दौरान ग्वालियर में एक हजार बिस्तरों के
अस्पताल निर्माण की घोषणा की थी।
मंत्रिपरिषद ने भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज के कार्डिक
सांईस सेंटर के उन्नयन प्रस्ताव को मंजूरी दी। कार्डिक सांईस
सेंटर के उन्नयन पर 369.67 लाख रूपये का व्यय होगा। इसमें से
283.90 लाख रूपये उपकरणों पर, 65.77 लाख रूपये पदों के सृजन
तथा 20 लाख रूपये दैनिक सामग्री के व्यय पर खर्च होंगे।
कार्डिक सेंटर उन्नयन के उद्देश्य के पीछे राजधानी के आसपास
के जिलों के साथ ही पूरे प्रदेश की आवश्यकताओं को पूर्ण करना
है।
मंत्रिपरिषद ने गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में उदर रोग विभाग
की स्थापना का भी निर्णय लिया। उदर रोग विभाग की स्थापना के
लिये 13 पदों की मंजूरी भी दी। पदों के निर्माण पर 16.38 लाख
रूपये तथा उपकरणों के क्रय पर 299.10 लाख रूपये का व्ययभार
आयेगा।
मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत
400 आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति की मंजूरी प्रदान की। इनमें
से 180 पद, आयुर्वेद चिकित्सक, 180 पद होम्योपैथिक चिकित्सक
तथा 40 पद यूनानी चिकित्सकों के होंगे। चिकित्सकों की संविदा
नियुक्ति की कार्यवाही व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा की
जायेगी।
मंत्रिपरिषद ने राज्य में अफीम पर कर की दर कम करने का
निर्णय लिया है। यह निर्णय केन्द्र सरकार द्वारा अफीम का
रकबा दुगना करने की स्वीकृति दिये जाने के परिप्रेक्ष्य में
लिया गया है। यदि केन्द्र सरकार द्वारा रकबा दुगने करने की
स्वीकृति दी जाती है तब अफीम पर क्रय की दर घटाकर 12.50
प्रतिशत की जायेगी।
मंत्रिपरिषद ने मध्यप्रदेश वित्त सेवा के सदस्यों को समयमान
वेतनमान दिये जाने का भी निर्णय लिया।
विक्रम अवार्डी उत्कृष्ट
खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा पर हुआ अमल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के
अनुसार आज यहां "खेल दिवस" के मौके पर आयोजित भव्य
मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह 2009 में विक्रम पुरस्कार
विजेताओं को शासकीय सेवा में नौकरी के लिये विभिन्न विभागों
को दिये गये आदेश की प्रतियां सौंपी गईं। इनमें दो विकलांग
खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रामेश्वर
ठाकुर समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा समारोह में विक्रम पुरस्कार
के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति करने के
संबंध में दी गई जानकारी पर राजधानी का रवीन्द्र भवन तालियों
की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 29
अगस्त, 2007 को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित खेल पंचायत के
आयोजन के अवसर पर यह घोषणा की थी कि विक्रम पुरस्कार
विजेताओं को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी
घोषित किया जायेगा। विक्रम अवार्डी खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश
शासन में शासकीय नौकरियां दी जायेंगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि अपनी पूरी
बाल्यावस्था और युवावस्था खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने
के लिये समर्पित करने वाले प्रदेश के इन लाड़ले सपूतों को
नौकरी के लिये दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। इससे उनका भरण-पोषण
तो होगा ही, साथ ही उनका मान-सम्मान भी बरकरार रहेगा। वे
भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने को प्रेरित रहेंगे।
वर्ष 2007 एवं 08 के जिन विक्रम पुरस्कार से सम्मानित
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शासकीय
सेवा में नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किये गये हैं।
इनमें कु. नीलम मिश्रा वूशु खेल में, सुश्री दर्शना वाकड़े
कबड्डी, श्री मुन्नालाल ममोदिया मलखंब, श्री मनीष कुमार
(नि:शक्तजन श्रेणी) पंजा कुश्ती, श्री विकास शर्मा कराते,
कु. मोनिका नामदेव वूशु, श्री सास्वत पटेल जिमनास्टिक, कु.
पूजा जैन कबड्डी, श्री सिकंदर कुरील साफ्टबॉल, श्री पंकज
सोनी मलखंब तथा श्री सचिन वर्मा (नि:शक्तजन श्रेणी) तैराकी
शामिल हैं। प्रदेश के शिखर खेल अलंकरण समारोह में इनमें से 5
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर ने
प्रतीक स्वरूप शासकीय सेवा में नियुक्ति संबंधी पत्र प्रदान
किये।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा लिये गये निर्णय के
अनुसार वर्ष 2007 एवं वर्ष 2008 के लिये घोषित उत्कृष्ट
खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान की जाये।
मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज इस संबंध में
जारी आदेश के अनुसार संबंधित विभागों को तृतीय श्रेणी के
सीधी भर्ती के रिक्त पदों की जानकारी के आधार पर नियुक्ति के
लिये प्राप्त आवेदन एवं अन्य सहपत्र भेजे गये। साथ ही
अभ्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता, अर्हता, आरक्षण, रोस्टर आदि
की पुष्टि करते हुए संबंधित विभाग के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3
के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान कर आदेश की प्रति यथाशीघ्र
सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
भाजपा में बिखराव की कोई आशंका नहीं: पटवा
भोपाल दिनांक: 29 अगस्त 2009। भाजपा में केन्द्रीय स्तर पर चल रही
भारी उथल पुथल के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुंदरलाल
पटवा ने आज यहां कहा कि मात्र अंगुलियों पर गिने-चुने कुछ नेता धुंध फैलाने का काम
कर रहे हैं जबकि ऐसी कोई बात नहीं है कि पार्टी टूटने की कगार पर है या बिखर रही
है।
पटवा ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि कुछ गिने-चुने लोगों द्वारा
ऐसा प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है कि पार्टी में बगावत हो गयी और वह
टूटने या बिखराव की कगार पर है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है और पार्टी की प्रेरणा शक्ति
एवं नाभि का अमृत कुंड हमारा कार्यकर्ता है जो वह विचलित नहीं है और लगातार काम कर
रही है, उन्होंने कहा कि 1951 में कुछ गिने-चुने लोगों
से शुरू की गयी पार्टी देश में सबसे बडी पार्टी के रूप में उभरी और केन्द्र में
सत्ता में भी आयी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सत्ता का स्वाद भी चखा जबकि सत्ता
की राह बहुत फिसलन वाली होती है और उस पर चलने के लिये मजबूत पांव की जरुरत हाेती
है।
मतदाता सूची एजेंट नियुक्त
होंगे (नगरीय निकायों के चुनाव)
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के आम
निर्वाचन 2009 में मतदाता सूची तैयार करने के लिये मतदाता
सूची एजेंट नियुक्त करने का निर्णय लिया है। ये एजेंट
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त किये जायेंगे।
ये मतदाता सूची एजेंट प्राधिकृत कर्मचारियों को मृत मतदाता
और अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं की सूची उपलब्ध
करायेंगे। इसके अलावा ये एजेंट एक जनवरी 2009 को 18 वर्ष
पूर्ण कर चुके मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने
के लिये प्रेरित करेंगे तथा प्रस्तुत जानकारी की सत्यता के
संबंध में एक घोषणा भी प्रस्तुत करेगा।
मतदाता सूची एजेंटों की नियुक्ति प्राधिकृत कर्मचारियों के
सहयोग के लिये होगी और वे एक वार्ड विशेष की मतदाता सूचियों
की तैयारी में निर्देशानुसार सहयोग के लिये अधिकृत होंगे।
मतदाता सूची एजेंट, मतदाता सूची के संबंध में दावे तथा
आपत्तियां प्राप्त नहीं कर सकेगा वह केवल एक मार्गदर्शक के
रूप में मतदाताओं को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र
प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करेगा।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन
2009 के लिये मतदाता सूची तैयार किये जाने का कार्यक्रम सात
जुलाई 2009 को जारी किया गया है। नगरीय निकायों की प्रारुप
मतदाता सूची के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और
दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की शुरूआत एक
अक्टूबर 2009 से होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी राजनैतिक दलों से मतदाता सूची
तैयारी के कार्य में अधिकाधिक सहयोग करने और जनचेतना जाग्रत
करने की अपेक्षा की है। इससे नगरीय निकायों की शुद्ध एवं सही
मतदाता सूचियां तैयार की जा सकेंगी।
ठेकेदार के अपहरणकर्ता गिरफृतार
10
लाख की फिरोती मांगी,
साजिश में घरेलू नौकरानी भी शामिल
उज्जैन,
29 जून, डॉ
अरूण जैन। तीन दिन पहले चिंतामण क्षेत्र से अगुवा किए गए
गोवर्धनधाम कॉलोनी निवासी एक ठेकेदार को पुलिस ने शुक्रवार
तड़के उन्हेल में कमांडो कार्रवाई कर मुक्त करा लिया;
बदमाशों ने 2अगस्त
को ठेकेदार को उज्जैन से अगुवा किया था और छोड़ने के बदले
10 लाख रूपए की फिरौती मांगी थी।
मामले में दो महिलाओं सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया
गया। जिनमें वारदात का सरगना और अपहृत व्यापारी की घरेलू
नौकरानी शामिल है। आईजी पवन जैन,
डीआईजी वरूण कपूर
ने शुक्रवार को यह जानकारी मीडिया को दी।
मुक्त कराए गए ठेकेदार का नाम गोविंद अग्रवाल है। वे विधुर
हैं और अपने बड़े बेटै संजय अग्रवाल के साथ रहते है। बेटे
संजय का एमआईटी कॉलेज में हाउस कीपिंग का ठेका है। जिसमें
पिता गोविंद मदद करते है।
पुलिस ने गिरोह के सरगना दिलीप धोबी उम्र
25
र्वष
निवासी धोबी मोहल्ला उन्हेल को गिरफृतार किया है। वह दोनों
पैरों से विकलांग है और कुछ समय पहले तक इंदौर में छुटपुट
काम करता था। कर्ज के बोझ से दबे दिलीप ने पैसा कमाने के
शार्टकट
में अपहरण की योजना बनाई। उसने पूर्व से परिचित उज्जैन के
नानाखेड़ा निवासी दुर्गेश से कोई मुर्गा फांसने को कहा जिसे
अगुवा कर फिरौती के रूप में दुर्गेश
की
बहन आ6ााबाई
निवासी एकता नगर गोविंद अग्रवाल के घर काम करती थी;
इस तरह घरेलू नौकरानी ने धोखे से अपने
मालिक को बुलाकर बदमाशों
के सुपुर्द कर दिया।
कैसे पहुंची पुलिस :
25
अगस्त की रात आईजी पवन जैन,
डीआईजी वरूण कपूर व एसपी सतीष
सक्सेना सहित सारा महकमा इस गंभीर वारदात की असलियत समझकर
सक्रिय हो गया था। इसके लिए तीन टीमें एएसपी
शहर
हिमानी खन्ना,
एएसपी ग्रामीण धर्मेन्द्र चौधरी राजेश
सहाय
की अगुवाई में बनाई गई। पुलिस ने सबसे पहले गोविंद अग्रवाल
के मोबाइल की काल डिटेल निकाली। प्रोसेसिंग के बाद पाया गया
कि अंतिम फोन गोविंद को आशा ने किया था। इसी आधार पर आशा को
संदेह में लिया गया।
25
अगस्त की शाम जब गोविंद के मोबाइल से आरोपियों ने संजय के
मोबाइल पर फोन किया, प्रोसेसिंग
में पता चला कॉल मोहननगर से की गई। ठीक 42
मिनट बाद अपहर्ताओं ने गोविंद के ही
मोबाइल से संजय को काल किया तो टावर लोके6ान
उन्हेल मिली; इस पर पुलिस ने
खन्ना वाली टीम को फरियादी के घर तैनात किया। सहाय की टीम
संदिग्ध आरोपियों की निगरानी में लगाईगई तो धर्मेन्द्र चौधरी
को उन्हेल भेजा गया। चौधरी के साथ एटीएस और एसटीएफ की टीमें
भी थी। पुलिस की दिक्कत यह थी कि उन्हेल में गोविंद को
छुपाकर कहां रखा गया है। यह पता न था। इस पर मशकत के बाद
अंतत: पुलिस ने उन्हेल स्थित दिलीप के घर पर शुक्रवार तडके
दबिश
देकर गोविंद को सुरक्षित मुक्त करा लिया
|
|
|
|
|
|
|
|