News | International | National | Film | Space | Sports | Fashion | Business | Health | Environment |Articles | Education | Live TV |
 | About Us | Contact Us | Advertise with us |  Photo Gallery | Yellow Pages Bhopal | Tourism | Important Links| Media Links | Home |
Stars Play It Mostly Fashion Safe at People's Choice Awards, Surveys Sexuality in Fashion, French fashion designer, All About the Clothes fashion at the Critics' Choice Awards,fashion news, fashion tv news
bikini models, bikini bra, bikini teens, hot bikini, bikini photos, bold bikini
friends connect, free friendship club, make friends, join friends network, friends group
internet live tv & videos,live free tv,live tv,ibn7,cnbc,nasatv,free nasa live tv on web,nasa and ufo news on web,space news with nasa tv live,latest news from nasa usa about our space with videos,cnnibn tv on internet,ibn7 live on pc live
Live chating, live chat, free live chat, bhopal chat, chat with girls for free
Satellite weather Images, Weather News, Mansoon report, Weather Information, INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT, Severe Weather Warnings
1000's of articles, collection of articles, articles in english, news articles,latest articles,article on every subject
   

mpinfo from bhopal,indore news,bhopal news in hindi,mp bjp,mp bjp daily news, mp nwes updates, daily mp updates,city of lacks bhopal, mpinfo, madhya pradesh news, hindi news, hindi news, india hindi

  मुख्यमंत्री चौहान द्वारा हॉकी पर केन्द्रित कविताओं के संकलन का विमोचन
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास पर श्री पी.एस. शुक्ल की हाकी खेल के विभिन्न आयामों पर केन्द्रित कविताओं के संकलन का विमोचन किया। स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के पूर्व हॉकी प्रशिक्षक श्री शुक्ल के इस संकलन के विमोचन के दौरान साई के तैराकी प्रशिक्षक श्री आर.डी. झा, भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर श्री मीनाल चौबे और हॉकी खिलाड़ी द्वय श्री रजत शुक्ला और श्री रमेश कुमार मिश्रा उपस्थित थे।

  पांच नये जिलों में अग्रणी कॉलेज
राज्य शासन ने पांच नये जिलों के शासकीय महाविद्यालयों को अग्रणी महाविद्यालय का दर्जा प्रदान किया है। अलीराजपुर के शासकीय महाविद्यालय, अनूपपुर के शासकीय तुलसी स्नातक महाविद्यालय, अशोकनगर के शासकीय नेहरू स्नातक महाविद्यालय, बुरहानपुर के शासकीय जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, नेपानगर और सिंगरौली के शासकीय महाविद्यालय, बैढ़न को अग्रणी महाविद्यालय का दर्जा दिया गया है।

  उपचुनाव कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी के कार्य विस्तार और मतदाताओं के विकास की मुख्य धारा से जुड़ने का अवसर- नरेन्द्र सिंह तोमर
भोपाल 30 अगस्त, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर) और गोहद (भिंड) में हो रहे उपचुनावों में पार्टी द्वारा स्थापित सेक्टरों के कार्यकर्ताओं की बैठकें और चुनाव जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये उपचुनाव पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी के कार्य विस्तार का स्वर्णिम अवसर है। इसी तरह क्षेत्रीय जनता और मतदाताओं के लिए भी प्रदेश की गतिशील पहल और विकास की मुख्य धारा से जुड़ने का एक महान अवसर है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाकर तेंदूखेड़ा और गोहद क्षेत्र स्वर्णिण मध्यप्रदेश के निर्माण में भागीदार बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उपचुनाव प्रचार और सघन संपर्क अभियान में प्राण-प्रण से जुट जाने का आह्वान किया। कार्यकर्ता 8 सितम्बर तक अपने काम में चौकस बने रहें।
      नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर तेंदूखेड़ा और गोहद विधानसभा क्षेत्रों का चुनावी दौरा करेंगे। नरेन्द्र सिंह तोमर ने गोहद क्षेत्र के 13 सेक्टरों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आह्वान किया कि वे मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों पर विचार करे। कांग्रेस ने आजादी के बाद जो काम साढ़े पांच दशकों में नहीं किये, वे भाजपा सरकार ने पांच वर्षों में कर दिखाए हैं। आम आदमी महसूस करता है कि यह गांव, गरीब और किसान की सरकार है। कांग्रेस भी भाजपा सरकार के जनोन्मुखी कार्यों की मुरीद है और प्रशंसा करती है। तोमर ने कार्यकर्ताओं से अति आत्मविश्वास से बचने का आग्रह किया और कहा कि जन उत्साह को मतदान के रूप में परिणत करना ही सफलता की गारंटी होगी।

  पत्रकारिता के पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा स्थापित होगी
भोपाल: पत्रकारिता के पुरोधा स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी की कर्मस्थली मुंगावली में उनकी प्रतिमा की स्थापना के लियेप्रतिबध्द स्थानीय भाजपा विधायक राव देशराज सिंह यादव एवं वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा एवं अमिताभ पांडे ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मंत्रालय में मुलाकात कर आमंत्रित किया। यूनियन के मीडिया प्रभारी अरुण बंछौर ने बताया कि मुंगावली के विधायक राव देशराज सिंह ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि क्षेत्र की जनता एवं पत्रकार जगत की इच्छा है कि प्रतिमा की स्थापना आपके कर कमलों से हो। विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष को प्रतिमा अनावरण की सहमति मुख्यमंत्री द्वारा दी गई।  मीडिया प्रभारी ने बताया कि मुंगावली नगर के इमली चौराहे पर प्रतिमा की स्थापना होना है उक्त स्थान को यातायात व्यवस्था को देखते हुये सड़क का चौड़ीकरण होना था जिसे मूर्त रूप पूर्व लोकनिर्माण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा की मांग पर तत्काल तीन लाख स्वीकृत कर सड़क चौड़ीकण के आदेश दिये थे। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा लगभग 10 वर्षों से उचित स्थान पर स्थापित होने की प्रतिक्षा में है। प्रतिमा स्थापना के लिये नियमानुसार संस्कृति विभाग से स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है।

  भाजपा ने ग्रामीण विकास के शिल्प को नई दिशा दी - प्रभात झा
भोपाल 30  अगस्त, 09 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रभात झा ने गोहद क्षेत्र में सघन प्रवास के दौरान एक दर्जन से अधिक ग्रामों में जनसभाएं ली और ग्रामीम जनता से चौपाल पर रू-ब-रू हुए। उन्होंने कहा कि खेती को मध्यप्रदेश सरकार ने लाभ का धंधा बनाने की ठान ली है। मध्यप्रदेश में किसान के हित में राजस्व पुस्तक में संशोधन किया जाकर किसानी को मिलने वाली राहत में वृध्दि की गयी। तीन प्रतिशत ब्याज पर फसल कर्ज देने में मध्यप्रदेश अव्वल राय बन गया है। प्रदेश सरकार ने किसानों को समर्थन मूल्य पर विशेष बोनस दिया और बिजली में अनुदान दिया है। कांग्रेस शासित रायों में किसान कर्ज के बोझ से दबे हैं। इसका कारण महंगा ब्याज रहा है।
  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कृषि की उन्नति पर कभी ध्यान नहीं दिया। उल्टे खाद्यान्न जिंसों को फ्यूचर ट्रेडिंग के लिए खोल दिया है। केन्द्र सरकार ने वायदा बाजार में जिंसों को शामिल कर महंगायी को आसमान पर चढ़ा दिया है। महंगायी बढ़ रही है। लेकिन महंगे खाद्यान्न का मुनाफा किसानों को नहीं मिल रहा है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों की तिजोरियां भर रही हैं। प्रभात झा ने बताया कि 2008 में 50 लाख करोड़ रु. का वायदा कारोबार हुआ जिससे बढ़ी महंगायी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी। कांग्रेस सरकार ने इस सट्टा बाजी पर लगने वाला ट्रांजेक्शन टेक्स भी माफ कर दिया। ऐसी उदारता कभी किसानों के साथ कांग्रेस ने नहीं दिखायी। कांग्रेस ने हमेशा किसानों के शोषण के लिए खुली छूट दी। भाजपानीत एनडीए सरकार ने नदी जोड़ो योजना से सूखा, बाढ़ पर नियंत्रण करने का मंसूबा बनाया। परंतु डॉ.मनमोहन सिंह सरकार ने इसे कूड़ादान में डाल दिया। क्षेत्रीय जनता कांग्रेस की अवसरवादिता और जनविरोधी नीतियों के लिए उपचुनाव में सबक सिखाएगी।

  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दो दिन तेंदूखेड़ा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क प्रवास पर
भोपाल 30  अगस्त, 09 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर 1 सितम्बर को हेलीकाप्टर से बिलहरा (तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर) पहुंचेंगे। बाद में प्रदेश अध्यक्ष बिलहरा से कार से सघन जनसंपर्क करेंगे। चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे। नरेन्द्र सिंह तोमर 1 सितंबर को प्रात: नरसिंहपुर जिलांतर्गत तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा ग्राम पहुंचेंगे। आप 11.30 बजे कार से बिलहरा में जनसंपर्क करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार से छेवरी पहुंचेंगे और जनसंपर्क करेंगे। आप सेमरिया, गुटोरी, खमरिया पहुंचकर जनसंपर्क करेंगे।
तेंदूखेड़ा में चुनाव सभा को संबोधित करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष भामा, हीरापुर, तेंदूखेड़ा और इमझिरी पहुंचेंगे और जनसंपर्क करेंगे। रात्रि में नरेन्द्र सिंह तोमर तेंदूखेड़ा में पालकों, संयोजकों
की बैठक में भाग लेंगे।
      प्रदेश  अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर 1 सितंबर को रात्रि में इमझिरी में रात्रि विश्राम करेंगे। नरेन्द्र सिंह तोमर 2 सितंबर को कार से खुलरी, सिहोरा, करपगांव, बंदेसुर, कनवास, चीकसा, खमरिया, बटेसरा पहुंचेंगे और पार्टी प्रत्याशी भैयाराम पटेल को विजयी बनाने के लिए जनसंपर्क करेंगे। आप शाम को करेली पहुंचेंगे और जनसंपर्क करेंग। आप करेली से श्रीधाम एक्सप्रेस से ङ्गवालियर प्रस्थान करेंगे।

  अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी उपचुनाव में पार्टी प्रचार हेतु तैनात
भोपाल 30  अगस्त, 09 भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक 28 अगस्त से गोहद क्षेत्र में जनसंपर्क में जुट गये हैं। आप 8 सितंबर तक गोहद क्षेत्र में रहेंगे। मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गोकुल खंडाला और प्रदेश कार्यालय मंत्री रामप्रकाश वंशकार तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जुट गये है और 8 सितंबर तक उप
चुनाव के प्रचार कार्य में रहेंगे।

  आदिवासी बहुल तेंदूखेड़ा जनपदीय अंचल में मंत्री 
ने वनवासियों को प्रभावित किया
भोपाल 30  अगस्त, 09 तेंदूखेड़ा (नरसिंरपुर जिला) के आदिवासी बहुल अंचल में सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने पहुंचकर धुर आदिवासियों के बीच बैठकर उनका मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि हर गांव, खेड़ा, टोला तक पेयजल का आश्वस्त स्रोत बनाना सरकार की जिम्मेवारी है। उन्हें पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। गौरीशंकर बिसेन आज वरकुंडा, विरगुवां खेरी, रामपुरा, रूपखेड़ा, पीपरपानी, धुपारी, सिगरौज, हथनी पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भैयाराम पटेल को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भाजपा ने आदिवासियों को वनभूमि के पट्टे देने की पहल की। अब वन भूमि अधिकार मान्यता कानून के तहत अधिकार पत्रों का वितरण किया जा रहा है। 31 दिसम्बर तक कोई भी वनवासी अपने कब्जे की भूमि से बिना अधिकार पत्र के नहीं रहेगा। जायज कब्जा के अनुसार उसे उसका हक मिलेगा। बिसेन ने इन गांवों में मतदान केन्द्र कार्यकर्ताओं से प्राण-पन से जुटे रहने का आह्वान किया। यशवंत, मनोज पाठक, राजकुमार बेरीवाले, दीपक, बलराम पटेल, गुलाब पटेल ठाकुर दशरथ लोधी, सरोज पटेल, रामशंकर पटेल भी मंत्री के साथ थे तथा सभी ने घर-घर पहुंचकर गहन जनसंपर्क किया। गौरीशंकर बिसेन ने डोमी में विशाल आमसभा को संबोधित किया और कहा  कि भाजपा की सरकार गांव, गरीब और किसान के लिए समर्पित है। राय सरकार ने पात्र परिवारों को खाद्यान्न वितरण की पर्याप्त व्यवस्था की है। हर कार्ड धारी को सस्ते अनाज की व्यवस्था की है। भाजपा सरकार किसी भी परिवार को भूखा नहीं रहने देगी। सबको भोजन, कपड़ा, मकान हमारे कार्यक्रम का अंग है। आजादी के बाद शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने हर वर्ग, समुदाय की समुन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनोन्मुखी योजना का लाभ उठाने और जीवन में बेहतरी लाने का आग्रह किया। आदिवासी गांवों में पहली बार बिना ताम-झाम के मंत्री के पहुंचने पर वनवासी अभिभूत हुए और उन्होंने अपनी सांकेतिक भाषा, स्थानीय बोली में कठिनाईयां रखी। बिसेन ने इन आदिवासियों को भरोसा दिलाया कि वनग्राम भी विकास की रोशनी देखेंगे। सुविधाएं मयस्सर होंगी और उनकी जिंदगी में नया विहान आवेगा।

  31 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष का व्यस्त कार्यक्रम
भोपाल 30  अगस्त, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर 31 अगस्त को ङ्गवालियर से हेलीकाप्टर से चलकर दोपहर पूर्व मढीखेड़ा पहुंचेंगे और भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे। आप मढीखेड़ा से चलकर 2 बजे इंदौर आवेंगे और विश्वविद्यालय सभागार इंदौर में आयोजित स्व.निर्भय सिंह पटेल स्मृति समारोह में भाग लेंगे। आप इंदौर से हेलीकाप्टर से चलकर शाम 4 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

  

Google bot last visit powered by Bots VisitYahoo bot last visit powered byYbotvisit.comMsn bot last visit powered byBots Visitpowered by MypagerankcheckLiveRank.org