|
|
|
|
 |
|
|
|
|
|
|
|
 |
|
|
पचमढ़ी में नागद्वारी मेला
18
से 27 जुलाई
तक
श्रध्दालुओं के लिए माकूल इंतजाम
होशंगाबाद जिले के प्रसिध्द पर्यटन स्थल एवं धार्मिक आस्था
के केन्द्र पचमढ़ी में
18
से 27 जुलाई,
2009 तक नागद्वारी मेला आयोजित किया
जायेगा। मेला में आने वाले श्रध्दालुओं के लिए सभी आवश्यक
सुविधायें उपलब्ध कराई जायेगी। यह जानकारी यहाँ पचमढ़ी में
शुक्रवार को आयोजित महादेव मेला प्रबंधन समिति की बैठक में
दी गई। बैठक में विधायक पिपरिया श्री ठाकुर दास नागवंशी,
साडा अध्यक्ष श्री भगवान दास धूत,
अनुविभागीय अधिकारी श्री एम.एल.सिघाड़े,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एम.के.वरकड़े
उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री निशांत वरवडे ने गत वर्ष
नागद्वारी-महादेव मेला के दौरान की गई तैयारियों तथा मेला के
दौरान आई समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर सभी संबंधित
विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर सभी तैयारियाँ
सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यहाँ आने वाले
श्रध्दालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने के
हरसंभव प्रयास किये जाये। मेला आने वाले श्रृध्दालुओं के लिए
महाराष्ट्र परिवहन तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा बसो
की व्यवस्था की जायेगी। इन बसो से आने वाले यात्रियों के लिए
किराया तथा स्थानीय स्तर पर टैक्सी का किराया भी निर्धारित
होगा ताकि श्रध्दालुओं से मनमानी ढंग से किराये वसूलने पर
पाबंदी लग सके। बस या टैक्सी निर्धारित किराया से अधिक
वसूलते हैं तो उनके विरूध्द कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने
मेला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित
करने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बंद हैंड पंपों की
मरम्मत शीघ्र कराये तथा अस्थायी शौचालय निर्मित करने के लिए
कहा। उन्होंने मेला क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई के
लिए कहा साथ ही प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के
निर्देश दिये। इस अवसर पर माईक,
जनरेटर आदि की व्यवस्था के लिए कहा। बैठक
में यह भी बताया गया कि मेला अवधि में बिजली कटौती में छूट
के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जाए। मेला आने वाले
श्रध्दालुओं के ठहरने के लिए अस्थाई रूप से निवास के लिए भी
व्यवस्था करने के लिए कहा। इसी प्रकार श्रध्दालुओं को
स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह स्वास्थ्य
परीक्षण शिविर निर्धारित स्थानो पर एम्बुलेस,
कंट्रोल रूम तथा चिकित्सकों की टीम तैनात
करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों के तालमेल
तथा समन्वय से ही मेला सफलता पूर्वक आयोजित हो सकता है। मेला
समिति के सदस्य तथा आम नागरिकों का भी सहयोग लिया जाना
आवश्यक है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन.के.बरकड़े
ने बताया कि पचमढ़ी मेला के दौरान पुलिस की पुख्ता व्यवस्था
रहेगी। हर स्थिति में कानून व्यवस्था बनाई जा सकेगी। इस मौके
पर महाराष्ट्र से आने वाले सेवा मंडलो के पदाधिकारियों ने
अनेक सुझाव देकर सेवा मंडल द्वारा श्रध्दालुओं के लिए की
जाने वाली सुविधा में सहयोग की अपेक्षा की। पदाधिकारियों ने
बताया कि महाराष्ट्र से अनेक सेवा मंडल मेला अवधि में
श्रध्दालुओं के लिए अनेक सुविधायें उपलब्ध करातें हैं। उनके
द्वारा उपलब्ध सुविधायें में जिला प्रशासन का सहयोग अपेक्षित
है। इस मौके पर राजस्व,
लोक निर्माण,
लोक स्वास्थ यांत्रिकी, विद्युत
मंडल, साडा,
क्षेत्रीय परिहवन अधिकारी,
पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारियों
को जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्धारित समय में व्यवस्था
सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस अवसर पर विभागों के अधिकारी,
मेला समिति के सदस्य,
नागपुर से आये सेवा मंडल के पदाधिकारी,
जनप्रतिनिधि तथ्ज्ञा अन्य गणमान्य नागरिक
उपस्थित थे।
जरूरतमंदों की सहायता सरकार और समाज दोनों का दायित्व -
मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज को
पीड़ित,
नि:शक्त और असहाय वर्ग के कल्याण के बारे
में सरकार के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं को भी सक्रिय होना
होगा। इलाज के अभाव में दम तोड़ने वाले व्यक्तियों की सहायता
का दायित्व सिर्फ सरकार का न होकर सम्पूर्ण समाज का है। इस
दायित्व का निर्वहन मिल-जुलकर ही बेहतर ढंग से हो सकता है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज 'नूर-उस-सबाह'
के सभागार में आयोजित जस्टिस तन्खा
मेमोरियल स्पेशल स्कूल फॉर चिल्ड्रन के कार्यक्रम को संबोधित
कर रहे थे। इस अवसर पर महाधिवक्ता श्री आर.डी. जैन,
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरेश
पचौरी, उद्योगपति राजा साबू,
श्री शम्भू सिंह,
भोपाल के महापौर श्री सुनील सूद और मुख्य
सचिव श्री राकेश साहनी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश,
समाज और मानवता के लिए जीना अर्थपूर्ण
होता है। मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना,
मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना,
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का जन्म समाज
में बालिकाओं के जीवन में अभाव को देखने के बाद हुआ है। श्री
चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार ने निर्धन वर्ग को उपचार के
लिये दी जाने वाली सहायता राशि को एक करोड़ से बीस करोड़ तक
पहुँचा दिया है। स्वेच्छानुदान से वे जरूरतमंदों को राशि
मंजूर करते हैं। श्री चौहान ने कहा कि 'उत्थान'
अभियान के माध्यम से नि:शक्त व्यक्तियों
को कृत्रिम अंग देने एवं चिकित्सा शिविर लगाने जैसे कार्य
किये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वरिष्ठ अधिवक्ता
श्री विवेक तन्खा द्वारा नि:शक्त बच्चों के कल्याण के लिए
किये जा रहे कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य सरकार
द्वारा ऐसे कार्यों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जस्टिस तन्खा मेमोरियल स्पेशल
स्कूल फॉर चिल्ड्रन द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी
किया।
प्रारंभ में श्री विवेक तन्खा ने अपने पिताश्री न्यायमूर्ति
श्री आर.के. तन्खा की स्मृति में गठित संस्थान की गतिविधियों
का विवरण दिया। रोटरी क्लब द्वारा भी नि:शक्त एवं अन्य
समस्याओं से ग्रस्त बच्चों के हित में संचालित योजनाओं में
सहयोग दिया जा रहा है। नई दिल्ली,
बिलासपुर,
ग्वालियर, भोपाल एवं जबलपुर में
यह गतिविधियां संचालित हैं। श्री तन्खा ने बताया कि नि:शक्त
बच्चों को जम्मू-कश्मीर का भ्रमण भी कराया गया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह
चौहान,
श्रीमती आरती तन्खा,
श्री सिकंदर हफीज़ एवं सामाजिक संगठनों के
पदाधिकारी उपस्थित थे।
सैनिक सम्मेलन
9
जुलाई को
भोपाल जिला सैनिक बोर्ड का पूर्व सैनिक सम्मेलन
9
जुलाई को प्रात: साढ़े 11
बजे से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भोपाल
में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भूतपूर्व सैनिकों को
सहायता राशि वितरित करने के साथ ही मिलेट्री कैन्टीन की
सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर ए.के.पुरी (से.नि.)
ने सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों से इस सम्मेलन में
भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपना
पूरा पता और दूरभाष अथवा मोबाइल नम्बर कार्यालय को सूचित
करने का भी अनुरोध किया है। इस सम्मेलन में भोपाल के साथ
विदिशा,
सीहोर और रायसेन जिलों के पूर्व सैनिक भी
आमंत्रित हैं।
लोकसभा अध्यक्ष की राज्यपाल से भेंट
लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार ने एक दिवसीय भोपाल
प्रवास के दौरान आज राजभवन में राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर
से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री ठाकुर की
धर्मपत्नी श्रीमती नर्मदा ठाकुर भी उपस्थित थीं।
राज्यपाल श्री ठाकुर एवं उनकी धर्मपत्नी ने लोकसभा अध्यक्ष
श्रीमती मीरा कुमार का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिंह
भेंट किया।
मप्र महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न
महिला कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं को टिकिट वितरण के समय उचित
तबज्जों दिया जायेगी
भोपाल,
4 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में
आज आयोजित मप्र महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं महिला
कांग्रेस जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में आगामी नगरीय
निकायों चुनाव की तैयारी के संबंध विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस
कमेटी के अध्यक्ष श्री सुरेश पचौरी ने अपने उद्बोधन में कहा
कि होने वाले नगरीय निकाय के चुनावों में महिला कांग्रेस से
जुड़ी महिलाओं को उचित तबज्जों दी जाएगी। उन्होंने कहा कि
प्रदेश में संचालित एनजीओ में महिलाओं की भागीदारी होना
चाहिये। केन्द्र शासन द्वारा चलाई जा रही सर्व शिक्षा अभियान
जैसी अनेक योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाये। श्री पचौरी ने
कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की जनता को
गुमराह कर रहे हैं।
अभा महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष (प्रभारी मप्र)
श्रीमती शोभना शाह ने महिला पदाधिकारियों से अपने उद्बोधन
में कहा कि केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार
अपने क्षेत्रों में करें और नगरीय निकाय चुनाव में सकारात्मक
चुनाव-प्रचार कर संगठन की मजबूती पर ध्यान दें।
बैठक में मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती
शोभा ओझा ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुये कहा कि नगरीय
निकाय चुनाव में संगठन से जुड़ी महिलाओं को अधिक से अधिक मौका
दिलवाने के लिये भरपूर प्रयास किया जाएगा। श्रीमती ओझा ने
जानकारी देते हुए कहा कि
25
से 30 जुलाई
के मध्य प्रदेश स्तरीय महिला पंचायत सम्मेलन भोपाल में
आयोजित किया जाना प्रस्तावित है तथा अगस्त माह में मप्र क़ी
प्रभारी शोभना शाह एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश के सघन दौरे कर
प्रदेश के प्रत्येक जिला में संगठन को और अधिक मजबूत
बनायेगी। मप्र महिला कांग्रेस द्वारा 13
जुलाई 09 को
प्रदेश के समस्त जिलों में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था
एवं बढ़ते अपराधों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ
धरना-प्रदर्शन का आव्हान किया है।
सूचना के अधिकार कानून को प्रभावहीन बनाने का षडयंत्र
नियम विरूद्व संशोधन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाये-
सुरेश पचौरी
भोपाल,
4 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री
सुरेश पचौरी ने आरोप लगाया है कि सूचना के अधिकार कानून को
प्रभावहीन बनाने के लिये राज्य की भाजपा सरकार ने जो संशोधन
किया है उसे तत्काल निरस्त किया जाना चाहिये। उन्होंने
महामहिम राज्यपाल महोदय को दिये ज्ञापन में कहा है कि
केन्द्र की यूपीए सरकार ने जवाबदेह,
पारदर्शी और भ्रष्टाचार से मुक्त शासन
व्यवस्था के उद्देश्य से नागरिकाें को सूचना का अधिकार देने
का ऐतिहासिक कानून बनाया था। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में राज्य
सरकार, मुख्यमंत्री,
मंत्री एवं अन्य लोक प्राधिकारियों के
भ्रष्ट आचरण और कदाचरण को उजागर करने के लिये नागरिकों को
मिले सूचना के अधिकार को षडयंत्रपूर्वक छीना जा रहा है।
उन्होंने कहा है कि सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर
संशोधन द्वारा अपील के निराकरण की अवधि
30
दिन से बढ़ाकर 180
दिन कर दिया है। यह सब नवम्बर
2008 में संपन्न हुये विधानसभा चुनावों
के पहले शासन को संकट में डालने वाली जानकारी सूचना के
अधिकार के तहत नागरिकों तक पहुंचने से रोकने के लिये किया
गया। राज्य शासन के विभागों के लोकसूचना अधिकारियों को शासन
की ओर से निर्देश दिये गये हैं कि सूचना के अधिकार के तहत
जानकारियों के लिये आने वाले अनुरोध को लटकाये रखा जाये।
श्री पचौरी ने ज्ञापन में कहा है कि संसद द्वारा बनाये
गये कानून के प्रावधानों में संशोधन का अधिकार राज्य सरकार
को नहीं है। बावजूद इसके राज्य सरकार असंवैधानिक तरीके से
अनैतिकता और बेईमानी के रास्ते पर चलते हुये सूचना के अधिकार
कानून को निष्प्रभावी बनाने की कोशिश कर प्रजातंत्र की
बुनियाद को कमजोर करने का षडयंत्र रच रही है। उन्होंने
महामहिम से अनुरोध करते हुये कहा है कि जनहित अधिनियम में
राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री,
मंत्रियों तथा नौकरशाहों के भ्रष्ट
आचरणों को छिपाने की नीयत से नियम विरूद्व किये गये उक्त
संशोधन को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने हेतु निर्देश जारी
करें।
एक अन्य ज्ञापन में उन्होंने राज्यपाल महोदय से अनुरोध
किया है कि पृथ्वीपुर (टीकमगढ़) से भाजपा उम्मीदवार सुनील
नायक की हत्या की घटना की सीबीआई से जांच करवाई जाये। पुलिस
ने इस मामले में कांग्रेस विधायक बृजेन्द्र सिंह रौठार को
अनावश्यक रूप से सहअभियुक्त बनाया है जबकि वह घटना के समय
घटना स्थल से
80
किलोमीटर की दूरी पर थे। अत: उनका नाम
तत्काल एफआईआर से हटाकर संपूर्ण घटना की सीबीआई से जांच
करवाई जानी चाहिये।
पचौरी ने कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव की नृशंस हत्या
की भी सीबीआई से जांच करवाने का अनुरोध महामहिम राज्यपाल
महोदय से किया है।
|
|
|
|
|
|
|
|