News | International | National | Film | Space | Sports | Fashion | Business | Health | Environment |Articles | Education | Live TV |
 | About Us | Contact Us | Advertise with us |  Photo Gallery | Yellow Pages Bhopal | Tourism | Important Links| Media Links | Home |
Stars Play It Mostly Fashion Safe at People's Choice Awards, Surveys Sexuality in Fashion, French fashion designer, All About the Clothes fashion at the Critics' Choice Awards,fashion news, fashion tv news
bikini models, bikini bra, bikini teens, hot bikini, bikini photos, bold bikini
friends connect, free friendship club, make friends, join friends network, friends group
internet live tv & videos,live free tv,live tv,ibn7,cnbc,nasatv,free nasa live tv on web,nasa and ufo news on web,space news with nasa tv live,latest news from nasa usa about our space with videos,cnnibn tv on internet,ibn7 live on pc live
Live chating, live chat, free live chat, bhopal chat, chat with girls for free
Satellite weather Images, Weather News, Mansoon report, Weather Information, INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT, Severe Weather Warnings
1000's of articles, collection of articles, articles in english, news articles,latest articles,article on every subject
   

news papers of bhopal from bhopal,latest news from bhopal,Lok Sabha polls, Advani fro pm, Advani to be PM, BJP prime ministerial Advani, electoral politics,today's news in hindi from bhopal, live web casting and news videos live, internet tv on web only from bhopal, madhya pradesh live breaking news from the captial,mp news, mp hindi news,hindi free,hindi latest,samachar com,madhya pradesh,india news,latest india,bhopal news

  जनसंवेदना सेवा केन्द्र पर परिवार परामर्श शिविर
भोपाल 04 सितम्बर 09। जनसंवेदना (मानव सेवा में समर्पित संस्था) द्वारा संस्था के सेवा केन्द्र पर माह के द्वितीय रविवार को अपरान्ह 2 से 4 बजे के बीच परिवार परामर्श शिविर आयोजित किया जायेगा। इस शिविर में बहुजीवियों की टीम परामर्श के लिए मौजूद रहेगी।
बहुजीवियों की टीम में वरिष्ठ अधिवक्ता टीकाराम यादव, वरिष्ठ पत्रकार भूपेन्द्र निगम, सेवा निवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रेम प्रकाश अग्रवाल सम्मिलित हैं। संस्था अध्यक्ष आरएसअग्रवाल ने बताया कि संस्था के डाक्टर्स क्लब परिसर जहांगीराबाद में आयोजित इस शिविर में परामर्श लेने के पूर्व दूरभाष क्रमांक- 0755-2576007 पर पंजीयन कराना होगा।

  समिति का गठन
राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव वन की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। यह समिति जिला स्तर पर आयोजित की जानें वाली परीक्षाओं द्वारा रिक्त पदों की पूर्ति के लिये चयन हेतु अलग से संस्थागत व्यवस्था लागू करनें के संबंध में परीक्षण कर पदों को चिन्हित करनें का कार्य करेगी। समिति के अन्य सदस्यों में प्रमुख सचिव, वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार विभाग, प्रमुख सचिव, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग शामिल है। प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग समिति के सदस्य सचिव होंगे।

  उप चुनाव वाले क्षेत्रों में स्थानांतर पर प्रतिबंध राज्य शासन के निर्देश
राज्य शासन ने भिण्ड एवं नरसिंहपुर जिले में हो रहे विधानसभा उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के स्थानान्तरण नहीं करने संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी किये हैं। भिण्ड एवं नरसिंहपुर में 12 अगस्त, 2009 से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। इसी परिप्रेक्ष्य में ये निर्देश जारी किये गये हैं।

  महंगाई कांग्रेस की गलत  नीतियों का नतीजा, गोहद  में कांग्रेस को पराजित कर दिल्ली सरकार को सबक सिखाएं - नरेन्द्रसिंह तोमर
भोपाल 4 सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि गोहद विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियों, मंहगाई के विरोध में मोहर लगाने का अवसर है। 10 सितंबर को हो रहे मतदान में कांग्रेस को पराजित करें। दिल्ली में बैठी कांग्रेसनीत यूपीए सरकार की गलत नीतियों के विरोध में मतदान करके उन्हें सबक सिखाएं। गोहद क्षेत्र की जनता को संवैधानिक हक है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह से पूछे कि आम आदमी और गरीब की थाली से दाल क्यों छीनी गयी। बच्चों के लिये शक्कर खरीद पाना क्यों मुसीबत बना ? तीज त्यौहारों पर शक्कर की मिठास कटौती करने के पीछे क्या कांग्रेस की चंदा वसूली तो नहीं है। कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण कठघरे में खडी है। उसे उसकी भूल का अहसास कराये जिससे जनता को महंगाई से मुक्ति दिलायी जा सके। गोहद क्षेत्र के गुहीसर, रसनोल, बडेरा, अधिभारी खुर्द, किटी, छेकुरी में जनसंपर्क सभाओं को संबोधित कर रहे थे। नरेन्द्रसिंह तोमर ने ग्रामीण मतदाताओं और किसानों से आग्रह किया कि वे प्रदेश सरकार की किसान हितैषी, जनभलाई की नीतियों के लिये भाजपा प्रत्याशी सोबरन जाटव को अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनाएं। पिछले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने अनुदारता का परिचय दिया। क्षेत्र विकास की दौड में पिछड़ा है। सोबरन जाटव को विजयी बनाकर क्षेत्रीय विकास की गति तीव्र करे। भाजपा क्षेत्र के विकास मे कोई कसर नहीं छोड़ेगी। तीव्रगति से विकास की दिशा में अग्रसर हो रहा मध्यप्रदेश इसका सबूत है।
नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि गोहद समेत भिण्ड के विकास के लिये सोबरन जाटव हमेशा तत्पर रहेगा। नरेन्द्रसिंह तोमर का सामर्थ्य भी गोहद के विकास के लिये समर्पित रहेगा। जयसिंह कुशवाह, शिवमंगल सिंह तोमर, डॉ.राजेन्द्र प्रकाश सिंह, महेन्द्रसिंह चौहान ने भी जनसभाओं को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी सोबरन जाटव को विजयी बनाने की अपील की।

  अध्यापक राष्ट्र निर्माता है- नरेन्द्रसिंह तोमर
भोपाल 4 सितम्बर, 09 शिक्षक दिवस 5 सितंबर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर और प्रदेश संगठन महामंत्री माखन सिंह चौहान ने शिक्षकों के प्रति श्रध्दा नमन करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की है। अध्यापक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश देशपाण्डे और प्रदेश महामंत्री भगवतीप्रसाद श्रोती ने भी शिक्षक दिवस पर बधाई दी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता है। सामाजिक सम्मान और आर्थिक कवच के शिक्षक हकदार है।

  नरसिंहपुर जिले में आयी रिक्तता को भरने के लिये
भैयाराम पटेल को विजयी बनाएं  - प्रहलाद  पटेल
भोपाल 4 सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने तेन्दूखेडा विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गत विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने जिस तरह नरसिंहपुर जिले में निर्णय लिया है उससे निश्चित रूप से राजनैतिक क्षेत्र में सक्रियता में कमी आयी है। हर क्षेत्र में एक रिक्तता बनी है। विकास की गतिविधियां पिछड़ गयी है। उपचुनाव मतदाताओं के लिये स्वर्णिम अवसर है कि कर्मठ कार्यकर्ता भैयाराम पटेल को विजयी बनाकर आंचलिक पिछड़ेपन से निजात दिलाएं। प्रहलाद पटैल ने कहा कि नरसिंहपुर जिले में विकास की असीमित संभावनाएं है, उर्वर भूमि है। अपार जल भंडार है। लोग परिश्रमी है। इस अंचल में बहुलता और समृध्दि के द्वार खोलने के लिये भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का दिल खोलकर राजनैतिक पूर्वाग्रहों से उठकर विकास के लिये समर्थन करें।
  प्रहलाद पटेल ने कहा कि जनता की अपेक्षा मूल्य आधारित राजनीति से रूबरू होने की है। भैयाराम पटेल जनसंघ के कर्मठ कार्यकर्ता और सेवाभावी जुझारू जनसेवक है। उन्हें प्रतिनिधि चुनकर क्षेत्र का व्यापक हित किया जा सकता है। ऐसे समय जब समाज में विकृतियां पैदा हो रही है। नशा का क्षेत्र में बोलबाला है। ऐसे व्यक्ति को निर्वाचित करें जो समाज के सामने आदर्श बन सके और सेवा में तत्पर रहे। प्रहलाद पटेल ने पलोहा, भटेरा, खिरकिया, गूजरखेडा, नरवारा, बिछुआ सहित एक दर्जन ग्रामों में भैयाराम पटेल के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया और सघन जनसंपर्क किया।

  201 बूथों पर मतदान  कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
शत प्रतिशत मतदान  सुनिश्चित करें - भूपेन्द्र सिंह
भोपाल 4 सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और लोकसभा सांसद भूपेन्द्र सिंह ने मतदान केन्द्र कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि तेन्दूखेडा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करेंगे। आप तेन्दूखेडा क्रमांक 7 में मतदान केन्द्र पालक संयोजक और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। तेन्दूखेडा विधानसभा क्षेत्र के 201 मतदान केन्द्रों पर कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुए। जिला प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन वरिष्ठ नेता उत्तम लूणावत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने भी मतदान केन्द्रों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

  उपचुनाव नियंत्रण कक्ष गठित
भोपाल 4 सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं.दीनदयाल उपाध्याय परिसर में उपचुनाव गोहद और तेन्दूखेडा विधानसभा क्षेत्र के लिये उपचुनाव नियंत्रण कक्ष गठित कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने नियंत्रण कक्ष का प्रभार संभाल लिया है। नियंत्रण कक्ष प्रभारी विजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने प्रदेश कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 2466399, 2463445 और मोबाइल नंबर 9425084791 पर संपर्क किया जा सकता है।
विजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने बताया कि गोहद विधानसभा क्षेत्र में 12 और तेन्दूखेडा क्षेत्र में 14 सेक्टर गठित किये गये है। इनके प्रभार में एक स्थानीय और एक प्रदेश कार्यालय द्वारा नामित पदाधिकारी रखा गया है। आने वाले दिनों में 8 सितंबर तक मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर की सात-सात बडी सभाएं गोहद क्षेत्र में आयोजित की जायेगी। तेन्दूखेडा क्षेत्र में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की सभाएं और जनसंपर्क से जनता और कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। मतदाता का रूझान भाजपा की ओर बढ़ा है जिससे पार्टी प्रत्याशी भैयाराम पटेल का पलडा भारी हो गया है। तेन्दूखेडा क्षेत्र में भी भाजपा की विजय सुनिश्चित करने में मतदाता खुद आगे बढ रहे है।

  शोक संवेदना व्यक्त
भोपाल 4 सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर और प्रदेश संगठन महामंत्री माखन सिंह चौहान ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामप्रसाद चंदौरिया के पिताश्री सुंदरलाल चंदोरिया स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के निधन पर दुख व्यक्त किया है और शोक सतंप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। वरिष्ठ नेता गिरिराज किशोर, रमेश शर्मा गुट्टू भैया और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।
पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष माया सिंह, चन्द्रमणि त्रिपाठी, अनिल माधव दवे, विजेन्द्रसिंह सिसोदिया, सुधा जैन, विनोद गोटिया, गंगाराम पटेल, प्रदेश सह संगठन महामंत्री भगवतशरण माथुर, अरविन्द मेनन, प्रदेश महामंत्री नंदकुमार सिंह चौहान, फग्गनसिंह कुलस्ते, भूपेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री अजयप्रताप सिंह, अरविन्द भदौरिया, अंचल सोनकर, राजेन्द्र पाण्डे, रामेश्वर शर्मा, बाबूसिंह रघुवंशी, निर्मला भूरिया, सरिता देशपाण्डे, प्रदेश प्रवक्ता उमाशंकर गुप्ता, अर्चना चिटनीस, सुधा मलैया, प्रदेश मीडिया प्रभारी गोविन्द मालू ने शोक सतंप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

  सोबरन जाटव के समर्थन में मुख्यमंत्री का तूफानी दौरा
गोहद  सहित भिण्ड क्षेत्र में चहुंमुखी विकास की जिम्मेदारी
शिवराजसिंह चौहान के कंधों पर होगी
भोपाल 4 सितम्बर, 09 मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में गांव, गरीब और किसान की सरकार है। पिछले पांच वर्षो में मध्यप्रदेश में किसानों, खेतिहर मजदूरों, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार छात्र छात्राओं और महिलाओं को जितनी सुविधाएं और प्रोत्साहन दिये गये उतने कांग्रेस ने पचास वर्षो में नहीं दिया। गोहद क्षेत्र के रतवा, भगवासा, चित्तौरा, ऐनो, वाराहेड, बिरखडी, मालनपुर में चुनाव सभाओं को संबोधित करते हुए शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि आंचलिक मतदाता भाजपा के जुझारू प्रत्याशी सोबरन जाटव को विजयी बनाकर क्षेत्रीय विकास की चिंता से मुक्त हो। क्षेत्र के विकास का दायित्व शिवराजसिंह चौहान के कंधों पर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि सोबरन जाटव की जीत से गोहद क्षेत्र की जनता को सोबरन के अलावा शिवराजसिंह चौहान के रूप में दो प्रतिनिधि विधायक मिलेंगे। भाजपा प्रत्याशी की विजय क्षेत्रीय विकास का आधार बनेगी।
शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर बेटी के जन्म को भाजपा सरकार ने वरदान बना दिया है। लाडली लक्ष्मी योजना में कन्या को जन्म से ही शासन का संरक्षण मिलेगा। शिक्षा दीक्षा रेखरेख शासन करेगा और शादी के बाद कन्या अपनी ससुराल पहुंचते ही एक लाख अठ्ठारह हजार रूपये की हकदार बन जायेगी। प्रदेश सरकार की नीति ने नारी का सम्मान बढ़ाया है।
शिवराजसिंह चौहान ने ग्रामवासी किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश के खजाने  पर पहला हक प्रदेश के मेहनतकश और गरीब का होगा। गरीब किसानी  वर्ग को भी उदार नीतियों का लाभ अव्वल नंबर पर मिलेगा। मालनपुर में आयोजित संध्याकालीन सभा में शिवराजसिंह चौहान ने ग्रामवासियों को भरोसा दिलाया कि भाजपा की जीत क्षेत्रीय जनता, भिण्ड जिले और गोहद क्षेत्र के आम आदमी की जीत होगी। मुख्यमंत्री निवास के द्वार उनके लिये हर वक्त खुले मिलेंगे। विकास गांवों की देहली पर पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री के साथ गजराजसिंह सिकरवार, कोकसिंह नरवरिया, अवधेश सिंह कुशवाह, वीरसिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री केएल अग्रवाल, कमलेश सुमन विधायक, केशवसिंह भदौरिया, सतीश सिंह सिकरवार भी थे।

  तेन्दूखेडा क्षेत्र में 5 सितंबर को मुख्यमंत्री 14 चुनावी सभाओं में भाग लेंगे
भोपाल 4 सितम्बर, 09 मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 5 सितंबर को तेन्दूखेडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी भैयाराम पटेल के समर्थन में 14 चुनावी सभाओं में भाग लेंगे।
शिवराजसिंह चौहान 5 सितंबर को भोपाल से निजी हेलीकॉप्टर से चलकर कदेल जिला नरसिंहपुर होते हुए कार से कल्याणपुर पहुंचेंगे। आप चुनाव सभा और जनसंपर्क में भाग लेकर इमलिया, मल्हानवाडा, पनारी, कोडिया, बोहानी, बेराज, मनकावाडा, बम्होरी, पुरगवा, करपगांव, सिहोरा, दुधवार और अजसरा पहुंचेंगे। आप बाद में उदयपुरा होते हुए भोपाल लौटेंगे।

  गौरीशंकर बिसेन ने मतदाता पर्चियां  भेंट की
तीन सौ कार्डधारकों पर ग्राम पंचायत में राशन की दुकान होगी
भोपाल 4 सितम्बर, 09 तेन्दूखेडा विधानसभा क्षेत्र के कोडिया मतदान केन्द्र पर मतदाता पर्ची भेंट करते हुए नरसिंहपुर जिला प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने ग्रामवासियों के राशन के लिये भटकने पर अफसोस जताया और कहा कि राय सरकार ने पहले ही निर्णय किया है कि हर 300 राशनकार्ड धारियों पर ग्राम पंचायत में एक राशन दुकान खोली जायेगी। इससे ग्रामवासियों को दस-दस, पन्द्रह-पन्द्रह किलोमीटर भटकना नहीं पड़ेगा। खचारी में राशन दुकान ग्राम पंचायत में खोली जायेगी। खचारी के राशन कार्ड धारियों के पन्द्रह किलोमीटर भटकना पड़ता था।
गौरीशंकर बिसेन खंचारी, सिमरिया, सिजोर, नारगी, मालनवाडा, इमलिया, जझुनिया, टीकापार, टिकरोली, पानरी, नरसरा पहुंचे और मतदाता पर्चियां का वितरण किया।
गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि ग्रामवासियों की समस्याओं के समाधान के लिये शिवराजसिंह चौहान सरकार तत्पर है। गांव-गांव तक मंत्री पहुंच रहे है। दुर्गम क्षेत्र से बिसेन ट्रेक्टर से पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिये किसानों को लगातार सुविधाएं राहत दी जा रही है। राहत राशि चार गुना बढ़ा दी गयी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 5 और 7 सितंबर को भी विधानसभा क्षेत्र तेन्दूखेडा की जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का समाधान शक्ति भर करेंगे। प्रवास में संदीप पटेल, रामनारायण दुबे, यशवंत पटेल, पप्पू खतोडिया, राजसिंह सेंधव, सविता बडकुल, सीमा शर्मा, सरोज पटेल साथ रही और गांवों में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क कर भैयाराम पटेल को जिताने का आव्हान किया।

  मध्यप्रदेमें जनजाति विकास पर नाबार्ड़ की क्षेत्रीय परार्मसमिति की बैठक
भोपाल 04 सितंबर ,09। नाबार्ड के मध्यप्रदेक्षेत्रीय कार्यालय में 04 सितंबर 2009 को राज्य में जनजाति विकास पर क्षेत्रीय परार्मसमिति की बैठक आयोजित की गई। नाबार्ड़ के मुख्य महाप्रबंधक श्री एसमहापात्र की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समिति के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक में नाबार्ड़ के सहयोगी गैर सरकारी संगठन भी उपस्थित थे।
श्री एसमहापात्र, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि नाबार्ड प्रारंभ से ही जनजाति समुदाय को मुख्य धारा में लाने और उनकी आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। श्री महापात्र ने नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न आदिवासी विकास परियोजनाओं  से प्रतिभागियों को अवगत कराया और इस बात पर बल दिया कि जनजाति समुदाय की असंतोषजनक सामाजिक-आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनके तीव्र विकास के लिए हमें अपने प्रयासों को तेज करने की जरूरत है।

  केन्द्रीय संचार एवं सूचना तकनीकी राज्यमंत्री,श्री सचिन पायलेट का मध्यप्रदे दौरा
भोपाल 04 सितंबर ,09। केन्द्र्रीय संचार एवं सूचना तकनीकी राज्यमंत्री श्री सचिन पायलेट कल एक दिवसीय मध्यप्रदेके दौरे पर आ रहे हैं। 5 सितंबर को श्री पायलेट सुबह 730 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान से रवाना होकर 1010 बजे  जबलपुर पहुँचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से यात्रा कर 1300 बजे तेंदूखेड़ा पहुँचेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे।  इसके बाद श्री पायलेट भोपाल होते हुए नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

  इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 7 से 10 सितम्बर, 2009 तक संजा पर्व पर केंदित चित्रण कार्यला और संजा गायन का आयोजन
भोपाल 04 सितंबर ,09। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा दिनांक 7 से 10 सितम्बर, 2009 तक संजा पर्व पर केंदित चित्रण कार्यशाला और संजा गायन  का आयोजन किया जा रहा है।  दिनांक 7 सितम्बर से संजा चित्रण कार्यशाला प्रारंभ होगी। यह चार दिवसीय कार्यशाला 10 सितम्बर तक जारी रहेगी। इस कार्यकम में दिनांक 9 एवं 10 सितम्बर को निमाड़ी संजा गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी। जिसमें प्रथम दिन निमाड़ की प्रख्यात गायिका श्रीमती आलोचना मांगरोले तथा 10 सितम्बर को श्रीमती स्वाती उखले द्वारा  प्र्स्तुतियाँ दी जायेगी।
  

Google bot last visit powered by Bots VisitYahoo bot last visit powered byYbotvisit.comMsn bot last visit powered byBots Visitpowered by MypagerankcheckLiveRank.org