|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 |
|
|
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पांच जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई
सर्वेक्षण
जिलाध्यक्षों को हानि का प्रतिवेदन भेजने के निर्देश
Bhopal:Thursday, September 10, 2009: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज
नर्मदा के किनारे बसे सीहोर, होशंगाबाद, हरदा, देवास और रायसेन जिले के अतिवृष्टि
एवं बाढ़ से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। पिछले दो दिनों में
जबलुपर-नरसिंहपुर क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण नर्मदा नदी में जलस्तर बढ़
जाने से कई क्षेत्रों एवं बस्तियों जिसमें होशंगाबाद शहर भी शामिल है, नर्मदा का
पानी प्रवेश कर गया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा नदी के किनारे बसे भारकच्छ, सनखेड़ा, गडरवास,
गोरा, बामनवाड़ा, बिसेर (रायसेन जिला) शाहगंज, बुधनी, जैत, छीपानेर, नारायणपुर,
बनेटा, तिल्लोट, नांदनेर, वीसाखेड़ी, मुड़ियाखेड़ा, तमचरू, खरगावली, बुधनी, ढाना,
पोंडरवारा, आमखेड़ी, सरदारपुर, बांद्राभान (सीहोर जिला) मालाखेड़ी, डोंगरवाड़ा,
मागरोद, अहिरखेड़ा, धानसी, होशंगाबाद (होशंगाबाद जिला) हंडिया (हरदा जिला) और
नेमावर (देवास जिला) आदि क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के
समय होशंगाबाद नगर की कुछ बस्तियों एवं कई गांवों तथा खेतों में पानी भरा था।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने होशंगाबाद, हरदा, सीहोर, देवास तथा रायसेन जिले के
जिलाध्यक्षों को अतिवृष्टि तथा बाढ़ प्रभावित इलाकों में हानि का सर्वेक्षण कर
प्रतिवेदन भेजने तथा प्रभावित इलाकों में आवश्यक होने पर लोगों को सुरक्षित
स्थानों पर स्थानांतरित करने तथा उनके लिये राशन आदि की व्यवस्था करने तथा सहायता
देने के निर्देश दिये हैं। तवा, बारना तथा बरगी बांधों से आपसी समन्वय से पानी
छोड़ने के निर्देश दिये हैं जिससे एक साथ पानी छोड़ने से नर्मदा के जलस्तर में
अचानक और वृद्धि नहीं हो। इन बांधों से पानी छोड़ने की स्थिति में संबंधित
प्रभावित होने वाले क्षेत्र के निवासियों को पूर्व चेतावनी देने को भी कहा गया
है।
कांग्रेस महासचिव किसानों की आड़ में कोरी राजनीति से बाज आए -उमाशंकर गुप्ता
भोपाल
10
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता,
विधायक उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस महासचिव और पूर्व
मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कर्ज माफी के लिए आंदोलन की चेतावनी देकर उल्टा चोर
कोतवाल को डांटे की कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह अपनी स्थिति
हास्यास्पद बनाने के पहले दरव्याप्त कर लेते तो अच्छा होता। उमाशंकर गुप्ता ने
कहा कि केन्द्र के मापदंडों के अनुसार प्रदेश में कर्ज मुक्ति का कार्य पहले ही
पूर्ण हो चुका है।
उमाशंकर गुप्ता नेकहा कि दिग्विजय सिंह यदि वास्तव में प्रदेश के किसानों के
हितैषी होते तो वे कर्ज माफी अभियान की सफलता के लिए राय सरकार को बधायी देते और
कर्ज माफी से बैंकों में आए आर्थिक दबाव को कम करने के लिए उक्त राशि को
रिएम्वर्समेंट के लिए केन्द्र पर दबाव डालते। मध्यप्रदेश को इस बावत दो हजार करोड़
रु. से अधिक केन्द्र से लेना है। इतनी बड़ी राशि केन्द्र के पास रुक जाना किसी भी
आर्थिक संहिता के अनुरूप नहीं है।
उमाशंकर
गुप्ता ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने किसानों की आड़ में यह कोरी राजनीति की है,
जिससे उनका किसान प्रेम राजनीतिक हथकंडा बनकर रह गया है।
उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को चाहिए कि वे केन्द्र के स्तर पर पता लगा ले और
मध्यप्रदेश सरकार के केन्द्र के पास लंबित राशि को तुरंत केन्द्र से भुगतान कराए
जिससे बैंक आर्थिक संकुचन के दबाव से मुक्त हो सकें। केन्द्र द्वारा यह राशि रोका
जाना मान्य परंपरा और वित्तीय संहिता का
उल्लंघन है। उमाशंकर गुप्ता ने दिग्विजय सिंह से आग्रह किया है कि वे मध्यप्रदेश
द्वारा किसानों को कर्ज मुक्त किये जाने की जानकारी ले लें। साथ कर्ज मुक्ति की
राशि का रिएम्वर्समेंट केन्द्र से शीघ्र कराएं। राशि केन्द्र में रूक जाने से
वित्तीय संकुचन की स्थिति बन जाती है।
युवक कांग्रेस अध्यक्ष की पद यात्रा कुर्सी बचाने की कसरत -विश्वास सारंग
भोपाल
10
सितम्बर, 09 भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश
अध्यक्ष और विधायक विश्वास सारंग ने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र
पटवारी की बुधनी पद यात्रा को पद बचाओ कसरत बताया है। उन्होंने कहा कि जितेन्द्र
पटवारी और युवक कांग्रेस यदि वास्तव में विकास के हितैषी हैं,
तो उन्हें कांग्रेसी विधायकों के कामकाज की समीक्षा करना
चाहिए। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने निष्क्रिय कांग्रेस पदाधिकारियों और युवक
कांग्रेस प्रदेशअध्यक्षों को पद से हटाने का अभियान छेड़ने की घोषणा की है और
जितेन्द्र पटवारी निशाने पर आ गये हैं। इसलिए उन्होंने पद यात्रा के नाटक की
तैयारी को अपनी ढाल बनाया है। पद यात्रा के कर्म कांड से उनका पद बचने वाला नहीं
है।
विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विकास परस्ती पर आज
राष्ट्रीय बहसें चल रही हैं। स्वयं सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह
मध्यप्रदेश में आयी क्रांतिकारिता का अनुसरण करने के लिए कांग्रेस के
मुख्यमंत्रियों से आग्रह कर चुके हैं। ऐसे में जितेन्द्र पटवारी बुधनी में
खामियां देखने का सिर्फ स्वांग कर रहे हैं। उचित होगा कि वे कांग्रेस की विफलता
और अपनी निष्क्रियता की ओर ध्यान देते।
विश्वास सारंग
ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में ऐसा कोई तबका नहीं है
अथवा क्षेत्र नहीं बचा है। जो विकास से और राहत से अछूता हो। मुख्यमंत्री प्रदेश
के सभी 230
विधानसभा क्षेत्रों के चतुर्दिक विकास के लिए समर्पित हैं।
युवक कांग्रेस अध्यक्ष अपनी सूरत देखने के बजाय आईना फोड़ रहे हैं।
भारतीय
वायुसेना में भर्ती रैलियां
17
सितंबर से
भोपाल,
10 सितंबर, 09। भारतीय वायुसेना
चयन केन्द्र, भोपाल अकादमी सितंबर 2009
से जनवरी 2010 तक मध्यप्रदेश
के योग्य युवकों के लिये खुली भर्ती रैलियों का आयोजन कर रहा
है, जिनका विवरण निम्न है :-
17
सितंबर 2009
से 22
सितंबर 09
स्थान :-
9
वीं बटालियन, एस ए एफ ग्राउण्ड
रीवा
अधिकृत जिले :
श्योपुर,
मुरैना, भिण्ड,
ग्वालियर, शिवपुरी,
गुना, अशाेकनगर,
दतिया, सागर,
दमोह, पन्ना,
छतरपुर, टीकमगढ़,
रीवा, सिंगरौली,
सीधी और सतना।
ट्रेड : ग्रुप एक्स (तकनीकी)
गु्रप वाई
(गैर तकनीकी '
जी टी आई, आई ए एफ (पुलिस),
ऑटो टेक्नी6ाियन)
22
अक्टूबर 09
से 26
अक्टूबर 09
स्थान : पुलिस
परेड ग्राउण्ड,
बालाघाट
अधिकृत जिले :
बालाघाट,
सिवनी, छिंदवाड़ा,
इंदौर, जबलपुर,
कटनी, नरसिंहपुर,
मण्डला, उमरिया,
डिण्डोरी, शहडोल,
अनूपपुर, धार,
अलीराजपुर, झाबुआ,
खरगौन, बड़वानी,
खण्डवा और बुरहानपुर।
ट्रेड : ग्रुप एक्स (तकनीकी)
गु्रप वाई (गैर तकनीकी)
06
जनवरी 2010
से 10
जनवरी 2010
तक
स्थान : एस ए
जैन,
कॉलेज ग्राउण्ड, विदिशा
अधिकृत जिले :
भोपाल,
विदिशा, सीहोर,
रायसेन, राजगढ़,
बैतूल, होशंगाबाद,
हरदा, देवास,
रतलाम, शाजापुर,
मंदसौर, नीमच और उज्जैन।
ट्रेड : गुरप एक्स (तकनीकी)
ग्रुप वाई (गैर तकनीकी)
योग्यता :
ग्रुप एक्स : उम्मीदवार इण्टर
102ग़णित
और भौतिकी के साथ कुल मिलाकर 50 प्रतिशत
अंकों के साथ पास हो या पॉलिटेक्निक से तीन वर्षीय डिप्लोमा मैकेनिकल इलेक्ट्रीकल
इलेक्ट्रोनिक्स ऑटोमोबाइल कम्प्यूटर साइंस इन्स्ट्रूमेंटेशान
टेक्नोलॉजी इन्फॉरमशन टेक्नोलॉजी कुल मिलाकर 50
प्रतिशत अंकों के साथ पास किया हो।
ग्रुप वाई :
उम्मीदवार इण्टर 102
साइंस, आर्टस,
कॉमर्स विषयों के साथ 50 प्रतिशत
अंकों से पास हो या एसोसिएशन
ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त वोकेशनल विषयों में (सीबीएसईकेरल
बोर्ड) 50 प्रतिशत अंकों के
साथ पास हो।
आयु :
01
जुलाई 1988 से 30 सितंबर
1992 के बीच पैदा हो (दोनों दिवस शामिल)
दस्तावेज :
उम्मीदवार 07
कलर पासपोर्ट साइज के फोटो,
शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर सुबह 07 बजे से 10
बजे तक संबंधित रैली स्थल पहुंच जाए।
नोट : अधिक
जानकारी के लिये उम्मीदवार संबंधित जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क करें या
वायुसेना के भोपाल हेल्पलाइन नंबर
0755-2660634
पर संपर्क करें या अधिक जानकारी के लिये वेब साईट :
www.indianairforce.nic.in पर देखें।
जनसंख्या स्थिरीकरण पर ध्यान दिये जाने की राज्यों को केन्द्र की सलाह
भोपाल,
10 सितंबर, 09। राष्ट्रीय ग्रामीण
स्वास्थ्य मि6ान के जरिये परिवार नियोजन के मूलाधार के
रूप में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार किया जा रहा है और इससे जनसंख्या स्थिरीकरण
में योगदान मिलने की आशा है।
राज्य के
निर्देशें
से लक्ष्योन्मुख पहल के बजाए जागरूकता पैदा करने और बेहतर
पहुंच के जरिये स्वैच्छिक स्वीकार्यता पर जोर दिया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण
स्वास्थ्य मिशन
के तहत ''आशा''
को दिये जाने वाले प्रोत्साहनों में परिवार नियोजन हेतु दिये
जाने वाले प्रोत्साहन शामिल हैं। संस्थागत प्रसूति को बढ़ावा देने के लिये जननी
सुरक्षा योजना शुरू की गई है। राज्यों को यह सलाह दी गई है कि वे स्वास्थ्य,
शिक्षा और अधिकारिता के क्षेत्रों में निवेश
के जरिये जनसंख्या स्थिरीकरण पर ध्यान दें। राष्ट्रीय
जनसंख्या आयोग का पुनगर्ठन किया गया है ताकि इसे और संगठित बनाया जा सके।
विजेन्द्रसिंह सिसोदिया अभ्यास वर्गो में भाग लेंगे
भोपाल
10
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष
विजेन्द्रसिंह सिसोदिया 6 जिलों के अभ्यास वर्गो में
भाग लेंगे। आप 12 सितंबर को अशोक नगर, 13
सितंबर गुना, 16 सितंबर देवास,
17 सितंबर नीमच और 18 सितंबर को
मंदसौर और रतलाम में आयोजित अभ्यास वर्ग को संबोधित करेंगे।
पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनायी जाएगी
भोपाल
10
सितम्बर, 09 भारतीय जनता युवा मोर्चा पं.दीनदयाल
उपाध्याय जयंती, 25 सितंबर को संकल्प दिवस के रूप में
आयोजित करेगा। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वास सारंग ने सभी जिला इकाईयों
को भेजे परिपत्र में संकल्प दिवस को पूरी तैयारी के साथ आयोजित करने का आग्रह
किया है। पांच सूत्रीय संकल्प के पीछे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही प्रेरणा
स्रोत हैं। संकल्पों को पूर्ण समर्पण के साथ पूरा करने की आशा व्यक्त की गयी है।
युवा मोर्चा
ने पांच संकल्प के अंतर्गत प्रदेश में बिजली का उपयोग कम करके बिजली की बचत करने,
पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण और परिवहन के लिए अधिक से
अधिक साइकिल का उपयोग कर पेट्रोलियम और बिजली उर्जा बचाने के लिये संकल्पित
मानसिकता बनाने पर गंभीर चिंतन आरंभ कर दिया है। युवा मोर्चा पानी की बचत,
स्वच्छता, राजनीति में शुचिता के
लिए वातावरण तैयार करेगा। पांच संकल्पों के क्रियान्वयन के पीछे असल भावना
मध्यप्रदेश की विशिष्ठ पहचान बनाकर, जय मध्यप्रदेश के
उद्धोष को सार्थक बनाना है।
युवा मोर्चा
ने हालही में संपन्न बैठक में जो निर्णय लिये हैं,
उन पर अमल से प्रदेश में निश्चय ही नया पर्यावरण बनेगा।
समारोह के दौरान बुके भेंट करने की जगह उत्प्रेरक पुस्तक भेंट की जावेगी। संभागीय
स्तर पर तीन संभागों इंदौर, उजैन,
ग्वालियर में अभ्यासवर्ग संपन्न हो चुके हैं। मासांत तक सभी
संभागों में अभ्यास वर्ग पूर्ण हो जाएंगे। बाद में हर जिले में अभ्यास वर्ग
आयोजित किया जाएगा।
शांतिपूर्ण मतदान के लिये मतदाताओं का आभार व्यक्त
भोपाल
10
सितम्बर, 09 प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों क्रमश:
गोहद और तेन्दूखेडा में उपचुनाव के मतदान में आमरूप से शांतिपूर्ण मतदान के लिये
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर और प्रदेश संगठन
महामंत्री माखन सिंह चौहान ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने
प्रतिकूल मौसम, बाढ़ और अतिवृष्टि के बीच मतदाताओं के
उत्साह पूर्ण मतदान को प्रशंसनीय बताया है। इससे आंचलिक जनता की मतदान के प्रति
प्रतिबध्दता प्रमाणित हुई है।
नरेन्द्रसिंह तोमर और माखन सिंह चौहान ने उपचुनाव में मतदान तक अपने कार्य के
प्रति समर्पित रहे कार्यकर्ताओं की लगन और परिश्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए
आशा व्यक्त की है कि उनका उत्साह इसी तरह कायम रहेगा। आपने उपचुनाव मतदान के लिये
समर्पित भाव से निष्पक्षतापूर्वक अपनेर् कत्तव्य पालन करने वाले प्रशासकीय तंत्र,
मतदान अधिकारियों कर्मचारियों की निष्ठा की सराहना की है और
आभार व्यक्त किया है।
मौसम
भोपाल
10
सितंबर, 09। मौसम केन्द्र से प्राप्त जानकारी के
अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून प्रदेश के
जबलपुर, सागर, होशंगाबाद
एवं इंदौर संभाग में प्रबल रहा एवं शेष संभागों में सक्रिय रहा। शेष संभागों के
जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हुई।
इस दौरान
उदयपुरा एवं पचमढ़ी में
19-19
सेमी, सिलवानी में 17,
बेगमगंज में 13, नरसिंहपुर में 12,
खिरकिया में -11, राधवगढ़ एवं
सोनकच्छ में 10-10, चिचौली में 09,
सागर, दमोह एवं कुरवाई में-
7-7, रायसेन, ब्यावरा एवं गुना में
6-6 सेंमी, ग़ंजबासौदा,
घोड़ाडोंगरी, चाचौड़ा,
वामरो, टोंकखुर्द एवं शाहपुर में
5-5 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
मौसम केन्द्र
के अनुसार अगले 24
घंटों के दौरान प्रदेश के ग्वालियर,
चंबल एवं रीवा संभागों के जिलों में सभी स्थानों पर,
सागर और जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर एवं शेष
संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की
संभावना है।
मौसम केन्द्र
ने आगामी 24
घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल एवं
रीवा संभागों के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है।
|
|
|
|
|
|
|
|