News | International | National | Film | Space | Sports | Fashion | Business | Health | Environment |Articles | Education | Live TV |
 | About Us | Contact Us | Advertise with us |  Photo Gallery | Yellow Pages Bhopal | Tourism | Important Links| Media Links | Home |
Bookmark and Share
Stars Play It Mostly Fashion Safe at People's Choice Awards, Surveys Sexuality in Fashion, French fashion designer, All About the Clothes fashion at the Critics' Choice Awards,fashion news, fashion tv news
bikini models, bikini bra, bikini teens, hot bikini, bikini photos, bold bikini
friends connect, free friendship club, make friends, join friends network, friends group
internet live tv & videos,live free tv,live tv,ibn7,cnbc,nasatv,free nasa live tv on web,nasa and ufo news on web,space news with nasa tv live,latest news from nasa usa about our space with videos,cnnibn tv on internet,ibn7 live on pc live
Live chating, live chat, free live chat, bhopal chat, chat with girls for free
Satellite weather Images, Weather News, Mansoon report, Weather Information, INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT, Severe Weather Warnings
1000's of articles, collection of articles, articles in english, news articles,latest articles,article on every subject
   

international film festival, weather updates, collectors conference,city of lacks bhopal, mpinfo, madhya pradesh news from bhopal

  मुख्यमंत्री श्री चौहान स्वर्गीय श्री रूसिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
Bhopal:Sunday, September 13, 2009: मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान आज सुबह भोपाल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.जी.रूसिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुभाष नगर विश्रामगृह पहुंचकर स्वगीग्य श्री रूसिया के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वर्गीय श्री रूसिया को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके असामयिक निधन के सच को सामने लाने का पूरा प्रयास करेगी।

  दो फर्मों के बीजों के क्रय-विक्रय पर अमानक स्तर होने पर प्रतिबंधित
Bhopal:Sunday, September 13, 2009: प्रदेश में नकली एवं अमानक स्तर की खाद एवं बीज बेचने वाले व्यावसायिक संस्थानों के विरुद्ध किसान कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
ग्वालियर जिले में उप संचालक कृषि द्वारा दो विक्रेता फर्मों के अमानक लॉट के समस्त बीजों का जिले में भण्डारण, क्रय-विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बीज अधिनियम 1966 की धारा का उल्लंघन होने के कारण की गई है। बीज उत्पादक संस्था मध्यप्रदेश फर्म एवं बीज विकास निगम, कटनी एवं विक्रेता फार्म मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ डबरा का धान क्रान्ति प्रमाणित लॉट क्रमांक 08-12-251-92015 तथा बीज उत्पादक संस्था कंचन गंगा सीड कम्पनी प्रा.लि. हैदराबाद एवं विक्रेता फर्म जयभवानी इन्टरप्राइजेज चार शहर का नाका, ग्वालियर का बाजरा संकर के.एल. 304 लॉट क्रमांक आर.-2008-09-1322 के क्रय-विक्रय एवं भण्डारण पर रोक लगाई गई है।

  कहानी लेखन एवं मंचन कार्यशाला 14 सितम्बर को
Bhopal:Sunday, September 13, 2009: साहित्य अकादमी और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, इलाहाबाद के संयुक्त तत्वावधान मं 14 से 18 सितम्बर को 5 दिवसीय कहानी लेखन एवं कहानी मंचन की कार्यशाला भारत भवन के सहयोग से आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का शुभारंभ 14 सितम्बर को 11 बजे डॉ. प्रभाकर श्रोतिय के मुख्य आतिथ्य में होगा।
साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. देवेन्द्र दीपक ने बताया कि इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. सूर्यवाला (दिल्ली), श्री हरीराम मीना (राजस्थान), श्री हरि भटनागर (भोपाल), श्री अशोक राही (जयपुर) एवं कहानी मंचन के विशेषज्ञ के रूप में श्री आलोक चटर्जी (भोपाल), सुश्री गिरीश रस्तोगी (गोरखपुर), श्री दिनेश खन्ना (दिल्ली), श्री प्रवीण कुमार गुंजन (बेगूसराय), श्री मुकेश चतुर्वेदी (सवाई माधवपुर), श्री गगन मिश्र (जयपुर) एवं श्री मदन सोनी (भोपाल) को आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला समन्वयक के रूप में श्री हेमन्त शेष (जयपुर) उपस्थित रहेंगे।
कहानी लेखन एवं मंचन की इस कार्यशाल में प्रशिक्षण के लिए लगभग 30 रचनाशील कहानीकारों को आमंत्रित किया गया है। रंगमंच की इस कार्यशाला में रंगकर्मी भी आमंत्रित किये गये हैं। कार्यशाला के सभी सत्र प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे एवं शाम 3 बजे से 6 बजे तक भारत भवन में आयोजित होंगे।

  संविदा शिक्षक पोस्टिंग की केन्द्रीयकृत व्यवस्था होगी - श्रीमती अर्चना चिटनीस
Bhopal:Sunday, September 13, 2009: स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा है कि संविदा शिक्षकों की भोपाल में ही केन्द्रीयकृत पोस्टिंग व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जा रहा है। श्रीमती अर्चना चिटनीस के अनुसार उपयुक्त स्थानों पर चयनित होने पर संविदा शिक्षकों द्वारा अन्य पदस्थापना स्थल से नौकरी छोड़ने एवं ऐसे स्कूलों में रिक्त पद हो जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो जाता है। शासन इस समस्या का हल निकालने के लिए उक्त केन्द्रीयकृत व्यवस्था को लागू करने का प्रयास करेगा। हाल में हरदा में महाविद्यालयीन प्राचार्यों, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रही थीं।
उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में सॉफ्टवेयर तैयार कर व्यापम से चयनित उम्मीदवारों को उपयुक्त जिले में भोपाल से ही पोस्टिंग करने की व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार शिक्षकों की हर सहूलियत का ध्यान रख रही है। उनकी समस्याओं के हर-संभव निराकरण के लिए भी सरकार प्रयासरत है।
श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा कि स्कूलों में पात्र बालिकाओं को नि:शुल्क मिलने वाली सायकिलों का समय-सीमा में वितरण कर दिया जाए। इसी तरह नि:शुल्क गणवेश वितरण में भी गणवेश के कपड़े की गुणवत्ता में शासन के मापदण्डों के अनुरूप ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने निर्देश दिये कि किसी भी स्कूल में शिक्षकों के अभाव में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार अतिथि शिक्षक रखे जाएं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक स्कूल में भोजन मंत्र लिखवाने एवं भोजन के पहले छात्रों द्वारा इसका स्मरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

  निर्वाचन आयोग की मतदान पश्चात की गयी कार्यवाही
आयोग  की निष्पक्षता पर सवालिया निशान - नरेन्द्रसिंह तोमर
भोपाल 13 सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि इतिहास में पहली बार भिंड जिले में कोई चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। गोहद विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में न तो कही रक्तपात हिंसा हुई और न उपद्रव, झंझट अथवा फसाद की नौबत आयी। इससे भिण्ड जिला प्रशासन की सूझबूझ और सक्षमता ही साबित हुई है। जिला प्रशासन का योगदान उल्लेखनीय रहा है।
  नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि जिला प्रशासन की इस सक्रियता, सक्षमता के विपरीत निर्वाचन आयोग द्वारा की गयी कार्यवाही से प्रशासकीय अधिकारियों का मनोबल ही खंडित होगा, फिर यदि कही कोई कार्यवाही की जाना थी तो चुनाव के दौरान की जाती जिससे सुधार होता। इसके विपरीत गोहद विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण निर्वाचन और उपचुनाव मतदान के पश्चात की गयी कार्यवाही निर्वाचन आयोग का दुराग्रह ही प्रमाणित करता है। निर्वाचन आयोग की भिंड प्रशासन के विरूध्द की गयी कार्यवाही से निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लग गया है।

  सुषमा स्वराज अगले चार दिन संसदीय क्षेत्र में महिला सम्मेलनों में भाग लेंगी
भोपाल 13 सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और लोकसभा में प्रतिपक्ष की उपनेता सुषमा स्वराज 14, 15, 16 और 17 सितंबर को संसदीय क्षेत्र में महिला सम्मेलनों को संबोधित करेगी। आप 13 सितंबर शाम को विमान सेवा से पहुंचकर 14 सितंबर से विधानसभा क्षेत्रवार सम्मेलनों में भाग लेगी। पार्टी की प्रदेश मंत्री और विदिशा संसदीय क्षेत्र प्रभारी सरिता देशपाण्डे ने बताया कि सुषमा स्वराज 14 सितंबर को पूर्वान्ह खातेगांव में और अपरान्ह इच्छावर पहुंचेगी और सम्मेलनों में भाग लेगी।
सरिता देशपाण्डे ने बताया कि 15 सितंबर को बासोदा और विदिशा में 16 सितंबर को सिलवानी और सांची में सम्मेलनों में भाग लेगी। आप सत्रह को भोजपुर क्षेत्र के सम्मेलन को बाडी में संबोधित करेगी। बुधनी में बाढ के कारण कार्यक्रम की अगली तिथि बाद में निश्चित की जायेगी। सुषमा स्वराज 17 सितंबर को संध्याकालीन उड़ान से दिल्ली जायेगी।

  16 सितंबर को बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सांसद, विधायक, दिल्ली में एमसीआई मुख्यालय पर धरना आंदोलन करेंगे -भूपेन्द्र सिंह
भोपाल 13 सितम्बर, 09 बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्थापित किये गये मध्यप्रदेश के प्रथम चिकित्सा महाविद्यालय सागर को मान्यता नहीं दिये जाने के विरोध में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सभी सांसद और विधायक 16 सितंबर को दिल्ली में भारतीय चिकित्सा परिषद नई दिल्ली के कार्यालय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर के नेतृत्व में धरना देंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और सांसद भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि चिकित्सा महाविद्यालय सागर में प्रथम वर्ष में प्रवेश की सारी तैयारियां कर लिये जाने और एमसीआई के अध्ययन दल के दो निरीक्षण कर लिये जाने के बाद भी प्रवेश हेतु मान्यता नहीं दी गयी है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी व्यक्तिगत रूप से भेंटकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से तदाशय का आग्रह किया था किंतु एमसीआई दिल्ली ने प्रथम वर्ष प्रशिक्षण में प्रवेश की न तो अनुमति प्रदान की और न मान्यता प्रदान की है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र के साथ केन्द्र सरकार जानबूझकर खिलवाड़ कर रहा है।
भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र  के सांसदों और विधायकों की  ओर से 12 सितंबर को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री और अध्यक्ष भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली को जानकारी देकर अवगत करा दिया गया है। सागर चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण होकर साज साा की जा चुकी है किंतु मान्यता के अभाव में प्रथम वर्ष में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इससे बुन्देलखण्ड क्षेत्र में जन आक्रोश है। नरेन्द्रसिंह तोमर के नेतृत्व में भाजपा के सांसद भूपेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र कुमार, शिवराजसिंह लोधी और जितेन्द्र सिंह बुन्देला क्षेत्र के सभी विधायकों के साथ 16 सितंबर को दिल्ली में धरना आंदोलन करने के लिये विवश होंगे।
भूपेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि जानबूझकर केन्द्र सरकार बुन्देलखण्ड अंचल सागर संभाग के साथ भेदभाव कर रही है। भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि एमसीआई और केन्द्र सरकार के दुराग्रही बरताव के विरोध में सांसद विधायक 16 सितंबर को दिल्ली पहुंचकर धरना आंदोलन करेंगे।

  जिनेवा वार्ता में राष्ट्रीय कृषि के हितों का सौदा न करें - नरेन्द्रसिंह तोमर
भोपाल 13 सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने विश्व व्यापार संगठन के तहत 14 सितंबर को जिनेवा में हो रही वाणिय मंत्रियों की बैठक में एजेंडा के प्रति केन्द्र सरकार को आगाह किया है, क्योंकि विश्व व्यापार संगठन में विकसित देश अमेरिका और यूरोपियन यूनियन भारत सहित विकासशील देशों के किसानों के हित को दांव पर लगाकर विकासशील देशों के बाजार खोलने पर दबाव डाल रहे है। अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के देश ग्रीन बाक्स सब्सिडी की आड में अपने किसानों को असीमित वित्तीय प्रोत्साहन देते है, जबकि भारत सहित विकासशील देशों पर किसानों को सब्सिडी नहीं दिये जाने का दबाव डाल रहे है। बाजार खोलने का दबाव डाल रहे है।
नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि वास्तव में विकसित देशों और भारत सहित विकासशील देशों की समस्याएं अलग अलग है। भारत में कृषि किसानों के जीवन यापन का माध्यम है। 67 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। विकसित देशों में ऐसा नहीं है, तथापि विकसित देश अपनी नीतियों के तहत भारत की कृषि से किसानों को बेदखल करके खाद्यान्न सुरक्षा को जर्जर बनाना चाहते है। उन्होंने कहा कि दोहा दौर की वार्ता विकासशील देशों के हितों के प्रतिकूल है। वाणिय मंत्री आनंद शर्मा वाणिय मंत्रियों की बैठक में भारतीय कृषि के हितों को नजर अंदाज नहीं करें।
नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि डंकल प्रस्तावों और विश्व व्यापार संगठन के प्रावधानों के तहत विकसित देश ग्रीन बाक्स सब्सिडी को विश्व व्यापार संगठन की नीतियों के तहत मान्य करना चाहते है। जबकि यह विकसित और विकासशील देशों के बीच बेमेल समझौता है। उन्होंने कहा कि यदि विकसित देश ग्रीन बाक्स सब्सिडी देना बंद कर दें तो अमेरिका और यूरोपियन यूनियन का निर्यात 50 प्रतिशत गिर जायेगा। दूसरी ओर भारत सहित विकासशील देशों के निर्यात में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। भारत के किसानों को स्पर्धा के लिए लेविल फील्ड मिलेगा।
नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी बनो और मेड इन अमेरिका का उपयोग करो का आव्हानकिया है। इससे उनकी मानसिकता समझी जा सकती है। भारत को भी स्वदेशी भावना का अनुकरण करना होगा। विकास का पैमाना विकास की दर नहीं रोजगार के अवसरों का सृजन होना चाहिए, क्योंकि विश्व व्यापार संगठन की नीतियों से देश में रोजगार के अवसर घटे है और विषमता की खाई चौड़ी हुई है।

  केन्द्रीय विद्यालयों ने शिक्षा को बाजार में बदला- भूपेन्द्र सिंह
भोपाल 13 सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और सांसद भूपेन्द्र सिंह ने सेन्ट्रल स्कूलों की फीस में चौगुनी वृध्दि की कडी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अभी अभिभावकों के सामने निजी स्कूलों में बढ़ती फीस के बोझ की चिंता थी,लेकिन केन्द्र सरकार ने अपने केन्द्रीय विद्यालयों की फीस में तीन से चार गुनी वृध्दि करके निजी स्कूलों को मनमानी करने की असीमित छूट दे दी है। शिक्षा को बाजार में बदल दिया है।
भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार ने पिछले पांच वर्षो में महंगाई को बेलगाम छोडकर आर्थिक अराजकता पैदा कर दी है। केन्द्रीय विद्यालय में की गयी फीस वृध्दि खाज में कोढ का दंश देगी। केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी अभी तक खैर मानते थे कि उनके बच्चों को गुणात्मक शिक्षा कम खर्च में केन्द्रीय विद्यालयों में नसीब होगी। लेकिन अब केन्द्र सरकार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेसनीत यूपीए सरकार खुद मानती है कि देश में तीस से चालीस प्रतिशत आबादी निरक्षर है। उन्हें हुनर और तालीम देना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। क्या इस तरह फीस को चौगुना बढ़ाकर ही शिक्षा का प्रसार केन्द्र सरकार कर पायेगी। उन्होंने कहा कि फीस वृध्दि दोतरफा नुकसान देह बन गयी है। पहले तो यह कि वेतन भोगी सीमित आय में आर्थिक शोषण का शिकार बनेंगे। दूसरे यह कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार की उम्मीद नहीं है। ऐसे में अभिभावकों को विवश होकर निजी स्कूलों की शरण लेकर महंगाई की चक्की में पिसना उनकी नियति होगी।

  केन्द्रीय अध्ययन दल ने मध्यप्रदेश में केन्द्रीय योजनाओं के
क्रियान्वयन की सराहना की - माया सिंह
भोपाल 13 सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और सांसद माया सिंह ने मध्यप्रदेश में सूखा के अध्ययन के लिए पहुंचे केन्द्रीय अध्ययन दल की टिप्पणियों का स्वागत करते हुए कहा कि अध्ययन दल ने मध्यप्रदेश में क्रियान्वित केन्द्रीय योजनाओं के सफल अमल पर प्रसन्नता व्यक्त की। मध्यप्रदेश की प्रगति की मुक्त कंठ से सराहना की है। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (नरेगा) की गुणवत्ता का विशेष उल्लेख करते हुए अध्ययन दल ने कहा कि इसका लाभ जरूरतमंद खेतिहरों मजदूरों को प्रचुरता से मिला है।
केन्द्रीय  अध्ययन दल ने लघु और सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति, जनजाति के काश्तकारों  को कपिल धारा कूप निर्माण कार्यक्रम वरदान बताया है। केन्द्रीय अध्ययन दल ने मध्यप्रदेश में सूखा की स्थिति पर राय सरकार ने आकलन को युक्ति युक्त संगत बताया है। माया सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार को तत्काल मध्यप्रदेश के लिये 11669 करोड़ रूपये की सहायता राशि स्वीकृत कर सामयिक मदद देना चाहिए।
माया  सिंह ने कहा कि जून, जुलाई, अगस्त  में मौसमी बारिश की कमी के  कारण खरीफ का रकबा प्रदेश में सिमट गया है। कई जिलों में जलसंकट भी आहट दे रहा है। ऐसे में किसानों की मदद के लिये केन्द्र सरकार को उदारतापूर्वक मध्यप्रदेश में सूखा राहत पैकेज तत्काल देना चाहिए।

  बेलगाम महंगाई से आर्थिक अराजकता के आसार - डॉ.शरद जैन
भोपाल 13 सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.शरद जैन ने कहा कि देश में उत्पन्न बेलगाम महंगाई से आर्थिक अराजकता के आसार बन गये है। गलत आर्थिक नीतियों ने तीज त्यौहारों के अवसर पर जनता की मिठास छीन ली है। दाल रोटी भी थाली से गायब हो रही है।
डॉ.शरद जैन ने कहा कि 2004 से 2009 के बीच चीनी के मूल्य में 300 प्रतिशत की वृध्दि केन्द्र सरकार की सक्षमता पर सवालिया निशान है। गेहूं के मूल्यों में 150 प्रतिशत, दाल के मूल्यों में 250 से 400 प्रतिशत, खाद्य तेल 150 प्रतिशत, चाय और मसालों के दामों में 150 प्रतिशत वृध्दि हुई है। महंगाई की भयावहता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन माह में 2 लाख नौकरियां समाप्त हो गयी। निर्यात उद्योग में आयी गिरावट से पांच वर्षों में एक करोड़ व्यक्ति रोजगार से बाहर कर दिये गये है।
  

Google bot last visit powered by Bots VisitYahoo bot last visit powered byYbotvisit.comMsn bot last visit powered byBots Visitpowered by MypagerankcheckLiveRank.org