|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 |
|
|
लोकतंत्र को खास लोगों की नहीं आम लोगों की शासन प्रणाली
बनाना जरूरी
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा चुनावी खर्च घटाने, गरीबों के कल्याण और प्रत्यक्ष
निर्वाचन से लोकतंत्र को सार्थक बनाने पर जोर, दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ
भोपाल
14
सितम्बर, 09
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह
चौहान ने कहा है कि लोकतंत्र सर्वाधिक आदर्श शासन प्रणाली है। लेकिन इसे आम जनता की
प्रणाली बनाने के लिये जटिल प्रक्रियाओं को सरल बनाने, वंचित वर्ग को न्याय दिलाने
और चुनाव प्रक्रियाओं में सुधार करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। लोकतंत्र
में आम लोगों का, आम लोगों के लिये, आम लोगों द्वारा शासन हो इसके लिये खास लोगों
की खास चिंता का भी त्याग करना होगा। आज राजनेताओं की जीवन शैली को देखें तो हम
पायेंगे कि वे किसी अलग दुनिया के नजर आते हैं। क्या लोकतांत्रिक व्यवस्था चंद
लोगों के हित साधन का माध्यम है? दरअसल लोकतंत्र में पहली चिंता गरीबी रेखा के नीचे
गुजर बसर करने वाले लोगों की, की जाना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह बेबाक
टिप्पणी आज यहां पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ द्वारा आयोजित
संगोष्ठी 'भारतीय लोकतंत्र में उभरती नयी चुनौतियां' को मुख्य अतिथि की हैसियत से
संबोधित करते हुए की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोकतंत्र खास लोगों के लिये, खास लोगों का शासन
नहीं होना चाहिए। पं.दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के सबसे पीछे और सबसे नीचे स्थित
व्यक्ति के कल्याण के लिये कार्य करने पर जोर दिया। वास्तव में लोकतंत्र में
राजनेताओं का धर्म ऐसे तबकों के लिये कार्य करना है जिन्हें सरकार की सर्वाधिक
आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह,
श्रमिकों के उपचार, उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, हाथ ठेला और रिक्शा चालकों को
मालिक बनाने जैसी योजनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के कल्याण का सुनिश्चित
करने के लिये लागू की गई है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे लोकतंत्र में चुनावी खर्चों को घटाने के
पक्षधर है। इसलिए उन्होंने समय-समय पर लोकसभा और विधानसभा के निर्वाचन एक साथ
कराने, चुनावी खर्च के लिये प्रत्येक उम्मीदवार और दल को निर्धारित राशि देकर सरकार
से यह खर्च वहन किये जाने और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जैसे पदों के सीधे
निर्वाचन की वकालत की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे आज से ही राष्ट्रीय
स्तर पर यह अभियान प्रारंभ कर रहे हैं कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए
जाएं। इसके लिये आवश्यक हो तो संविधान में संशोधन भी किया जाए। श्री चौहान ने कहा
कि जनता का धन बार बार चुनाव की व्यवस्थाओं में जाया होता है। निरंतर विभिन्न तरह
के निर्वाचन होते रहने से विकास में बाधा उत्पन्न होती है और नागरिक यह बोझ सहने को
विवश हो जाते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चुनाव के लिये चंदा एकत्र करने
की विकृति समाप्त करने के लिये उम्मीदवारों को स्टेट फंडिंग आवश्यक है। श्री चौहान
ने कहा कि लोकतंत्र के अनेक सकारात्मक पक्ष हैं लेकिन योजनाओं के क्रियान्वयन की
गड़बड़ियों को समाप्त करने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और लोकतंत्र के सभी अंगों
में शामिल जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा स्वयं के लिये आचार संहिता बनाने से विकास
का नया मार्ग प्रशस्त होगा और लोकतंत्र सार्थक होगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संसदीय विद्यापीठ द्वारा नई पीढ़ी को जागरूक बनाने के
लिये प्रारंभ गतिविधियों की प्रशंसा की और विद्यालयों, महाविद्यालयों में आयोजनों
में वृद्धि करने के लिये संसदीय विद्यापीठ को आवश्यक धनराशि देने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष पं. कुंजीलाल दुबे
को आदरांजलि दी।
संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारत का प्रजातंत्र विश्व में
अलग नजरिये से देखा जाता है। अनेक विचार धाराओं के असफल होने के बाद अब अनेक देश
लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त कर रहे हैं। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि शिक्षित वर्ग
द्वारा मतदान के प्रति कम रूचि दुर्भाग्यपूर्ण है जो लोकतंत्र के हित में नहीं है।
कम शिक्षित व्यक्तियों द्वारा किया गया मतदान गलत चयन का कारण भी बनता है। श्री
विजयवर्गीय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कम मतदान के कारण खोजना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल राज्यों में ही संसदीय विद्यापीठ
जैसी संस्थाएं कार्यरत है जो लोकतंत्र में नागरिकों को जागरूक बनाने के लिये कार्य
कर रही हैं।
मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए.के. पयासी ने मुख्य वक्तव्य दिया।
संसदीय विद्यापीठ के महानिदेशक श्री राजन कटोच एवं संचालक श्रीमती मंजूला शर्मा ने
गतिविधियों का विवरण दिया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीप जलाकर दो
दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं संसदीय कार्य मंत्री
श्री विजयवर्गीय ने संसदीय पीठ की स्मारिका का विमोचन किया। विधायक श्री पारस
सखलेचा, प्रो. एन.के. थापक संगोष्ठी में उपस्थित थे। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी
दिया गया। संचालन श्री विनय उपाध्याय ने किया।
तेन्दूखेड़ा अंचल में आभार प्रदर्शन जुलूस सभाओं की धूम
भोपाल
14
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के तेन्दूखेडा
विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी भैयाराम पटेल की शानदार विजय पर मतगणना
परिणाम की घोषणा के पश्चात विजय जुलूस और आभार प्रदर्शन नुक्कड सभाओं का नेतृत्व
जिले के प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने किया। विधायक घोषित भैयाराम पटेल ने
करेली से डोभी तक जुलूस की शकल में पहुंचकर जनता का विनम्रतापूर्ण आभार माना और
क्षेत्रीय समस्याओं के तत्परता से समाधान का भरोसा दिलाया। गौरीशंकर बिसेन ने कहा
कि जिले के हर व्यक्ति के लिये जिला प्रभारी मंत्री के द्वार खुले रहेंगे। विधायक
भैयाराम पटेल सेवा में तत्पर रहेंगे।
मतदाताओं का
निर्णय शिरोधार्य,
पार्टी जनता की सेवा में तत्पर रहेगी - नरेन्द्रसिंह तोमर
भोपाल
14
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और
सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि तेन्दूखेडा विधानसभा सीट पार्टी ने कांग्रेस
से छीन ली है। यह वास्तव में प्रदेश सरकार की जनोन्मुखी नीतियों और विकास
कार्यक्रम की स्वीकार्यता की विजय है। पार्टी जनता के समर्थन के लिये
कृतज्ञतापूर्वक भरोसा दिलाती है कि जनता की खुशहाली के लिये प्राणपन से जुटे
रहेंगे।
नरेन्द्रसिंह
तोमर ने गोहद क्षेत्र में जनता का निर्णय स्वीकार करते हुए कहा कि वर्ष
2008 के
विधानसभा चुनाव में विजयी हुए माखन सिंह जाटव के असामयिक और दुखद निधन के बाद
उनके पुत्र रणवीर सिंह जाटव के प्रति सहानुभूति लहर रही। नरेन्द्रसिंह तोमर ने
कहा कि गोहद क्षेत्र की जनता के निर्णय को लोकतांत्रिक भावना के अनुरूप स्वीकार
करते है और पार्टी क्षेत्र की जनता की खुशहाली के लिये लगातार प्रयत्नशील रहेगी।
नरेन्द्रसिंह
तोमर ने कहा कि विधानसभा उपचुनावों में पार्टी का परर्फामेंस संतोषजनक रहा है।
पार्टी कार्यकर्ता की लगन,
परिश्रम की जितनी प्रशंसा की जाये कम होगी। गुजरात,
झारखण्ड, उत्तरांचल में भी पार्टी
ने परचम फहराया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे पूर्ण
आत्मविश्वास के साथ जुटे रहे। आने वाले दिनों में नगरीय निकायों में चुनावों पर
ध्यान केन्द्रित करें।
तेन्दूखेड़ा
क्षेत्र की विजय आंचलिक खुशहाली,
विकास की पहल की विजय - गौरीशंकर बिसेन
भोपाल
14
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता
नरसिंहपुर जिला के प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने तेन्दूखेडा विधानसभा क्षेत्र
के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी भैयाराम पटेल की शानदार विजय का श्रेय आंचलिक
मतदाताओं और जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान,
प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने क्षेत्र में जिस तरह
संगठन को उर्जित किया और प्रदेश सह संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने रणनीति तैयार
की उपचुनाव में हुए मतदान में पार्टी प्रत्याशी ने कीर्तिमान बनाया। गत लोकसभा
चुनाव में क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी करीब 22 हजार
से पिछड़ा था। इसकी पूर्ति के साथ करीब बारह हजार की उपचुनाव में कांग्रेस पर बढ़त
हासिल कर सम्मानजनक विजय हासिल की है। गौरीशंकर बिसेन ने क्षेत्रीय जनता,
पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगी मंत्रियों का भी आभार व्यक्त
किया है जिन्होंने भारी बाढ़, कीचड पानी में जनता से
रूबरू होने में किसी भी कठिनाई का ध्यान नहीं रखा।
गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि इस क्षेत्र में कांग्रेस ने
55
वर्षो तक प्रतिनिधित्व किया, फिर भी क्षेत्र पिछडा
रहा। भाजपा को दो बार में क्रमश: ढाई वर्ष और पांच वर्ष का अवसर जनता ने दिया था।
उपचुनाव में जनता ने भाजपा को अवसर देकर विश्वास व्यक्त किया है। विकास की
जिम्मेदारी शिवराजसिंह चौहान सरकार के कंधों पर होगी। किसान शक्कर मिल की स्थापना
का सपना किसानों द्वारा शेयर खरीदे जाने पर सच किया जायेगा। जिन स्थानों पर शाला
भवन नहीं है भवन बनेंगे। सड़कों का जाल बिछाया जायेगा। नरसिंहपुर जिला देश के
सर्वाधिक विकसित जिलों में सिरमौर बनेगा।
संकल्प अक्षरश: पूर्ण होगा
गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि जनता से भैयाराम पटेल को विजयी बनाने की पार्टी ने अपील
की थी। इसके ऐवज में आंचलिक विकास का जो संकल्प व्यक्त किया गया था वह हकीकत में
बदलेगा। आपने नरसिंहपुर जिला और विशेष रूप से तेन्दूखेडा क्षेत्र की जनता के
प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है।
चित्रकूट में रामायण प्रसंग का आयोजन 28 से 30 अक्टूबर
तक
तीन दिवसीय कार्यक्रम में विदेशी दल भी आमंत्रित
वन, खनिज साधन, जैव विविधता, जैव प्रौद्योगिकी तथा विधि एवं विधायीकार्य राज्य
मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में गत दिवस आयोजित एक
बैठक में निर्णय लिया गया है कि चित्रकूट में आगामी 28 से 30 अक्टूबर तक रामायण
प्रसंग पर आयोजन किया जायेगा। बैठक में यह तय किया गया कि चित्रकूट में रामायण
प्रसंग पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के
सहयोग से आयोजित किया जायेगा। श्री राजेन्द्र शुक्ल ने समीक्षा बैठक में चित्रकूट
में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में एक विदेशी दल को रामलीला एवं
बैले की प्रस्तुति के लिये आमंत्रित करने को भी कहा। उन्होंने चित्रकूट में रामायण
प्रसंग के भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में तय किया गया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस एक विदेशी दल को
आमंत्रित किया जायेगा, जो कि रामलीला एवं बैले की प्रस्तुति देंगे। शेष दो दिवस में
देश की प्रसिद्ध रामलीला मण्डलियों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेगी। चित्रकूट में
रामायण प्रसंग पर आयोजित कार्यक्रम में मानव जीवन में रामायण के महत्व पर व्याख्यान
भी होंगे। साथ ही रामायण की चित्रकूट पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा।
बैठक में सांसद सतना श्री गणेश सिंह, विधायक चित्रकूट श्री सुरेन्द्र सिंह गहरवार,
प्रबंध निदेशक मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम श्री अश्वनी लोहानी, जिला
कलेक्टर सतना श्री सुखबीर सिंह, तुलसी साहित्य अकादमी के श्री पांडे एवं मुख्य
महाप्रबंधक पर्यटन विकास निगम श्री बालमुकुन्द नामदेव भी उपस्थित थे।
एक नवंबर से लागू होगी सांझा चूल्हा योजना
आंगनवाड़ी केन्द्रों में 31 अक्टूबर तक का ही पोषण आहार रखने के
निर्देश
मध्यप्रदेश में आगामी एक नवंबर से आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए पोषण आहार की
व्यवस्था सांझा चूल्हा के माध्यम से की जायेगी। जिसके लिए शासन अलग से सभी समेकित
बाल विकास परियोजनाओं को निर्देश जारी करेगा।
संचालक, महिला एवं बाल विकास श्री गुलशन बामरा ने समस्त कलेक्टरों, जिला पंचायतों
के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों तथा सीडीपीओ
को आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए 31 अक्टूबर तक का ही स्टॉक रखने को कहा है। उनसे कहा
गया है कि वे पोषण आहार क्रय करने या अनुबंध करने आदि में ऐसी व्यवस्था करें कि 31
अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केन्द्रों में वर्तमान व्यवस्था के पोषण आहार का स्टॉक निरंक
हो जाए। किसी भी संस्था की देनदारी अथवा लेनदारी शेष न रहे। इन निर्देशों का कड़ाई
से पालन किया जाए।
शासन द्वारा पूर्व में भी ग्रामीण समेकित बाल विकास परियोजनाओं में तीन से छ: वर्ष
तक के बच्चों को पूरक पोषण आहार के प्रदाय के संबंध में निर्देशित किया जा चुका है।
इन निर्देशों के अनुसार जिलों में ग्रामीण बाल विकास परियोजनाओं में पोषण आहार की
व्यवस्था 31 अक्टूबर तक के लिए ही किया जाना है।
प्रभात झा चार दिवसीय आस्ट्रिया गणराय की विदेश यात्रा पर
भोपाल
14
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और
सांसद प्रभात झा लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार के नेतृत्व में संसदीय
प्रतिनिधि मंडल के साथ चार दिवसीय प्रवास पर आस्ट्रिया गणराय के दौरे पर रवाना
हुए। संसदीय प्रतिनिधि मंडल में लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार,
लोकसभा सदस्य अनंत कुमार हेडगे,
लोकसभा सदस्य श्रीमती उषा वर्मा लोकसभा सदस्य, डॉ.ईएम
सुदर्शन, नतचिप्पन रायसभा सदस्य डॉ. निर्मल खत्री
लोकसभा सदस्य, श्रीमती परमजीत कौर गुलशन,
लोकसभा सदस्य और प्रभात झा रायसभा सदस्य सम्मिलित है।
प्रभात
झा ने आस्ट्रिया गणराय प्रस्थित होते हुए बताया कि यह यात्रा भारत आस्ट्रिया
संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में सहायक होगी। संसदीय प्रतिनिधि मंडल आस्ट्रिया के
फेडरल प्रेसिडेंट डॉ.हेंज फिशर,
आस्ट्रिया के स्पीकर साजवर्ग सहित अंतर्राष्ट्रीय मामलों के
मंत्री से भेंट करेगा।
प्रदेश
पदाधिकारियों की 21
सितंबर को बैठक
भोपाल
14
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय
मंत्री बाबा मुजुमदार ने बताया कि 21 सितंबर को प्रदेश
कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों
और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक आमंत्रित की है। यह बैठक प्रात: 11
बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी और
आजीवन सहयोग निधि संग्रह, सदस्यता अभियान की समीक्षा
की जायेगी।
बाबा मुजुमदार ने बताया कि आगामी नगरीय निकायों के चुनाव को देखते हुए
बैठक महत्वपूर्ण होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर
करेंगे और प्रदेश संगठन महामंत्री माखन सिंह चौहान भी बैठक में भाग लेंगे।
सांसद,
विधायक 16 सितंबर को प्रात: दिल्ली
में
मध्यप्रदेश भवन से मार्च करेंगे
भोपाल
14
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री
और सांसद भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सागर में चिकित्सा महाविद्यालय को प्रारंभिक
सत्र के प्रथम वर्ष में प्रवेश की मान्यता नहीं दिये जाने के विरोध में 16
सितंबर को एमसीआई दिल्ली परिसर के समक्ष धरना दिया जायेगा।
धरना आंदोलन में भाग लेने के लिये बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सभी सांसद और विधायक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर के नेतृत्व में
16 सितंबर को प्रात: दिल्ली पहुंचकर मध्यप्रदेश भवन
में जमा होंगे।
नरेन्द्रसिंह तोमर के नेतृत्व में सांसदगण भूपेन्द्र सिंह,
वीरेन्द्र कुमार, शिवराजसिंह लोधी,
जितेन्द्रसिंह बुन्देला और क्षेत्रीय विधायक 16
सितंबर को मध्यप्रदेश भवन से कूचकर मेडीकल कौंसिल आफ इंडिया
कार्यालय दिल्ली पहुंचेंगे तथा धरना आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र
सरकार और कांग्रेस बुन्देलखण्ड के पिछड़ेपन पर घडियाली आंसू बहाती है,
लेकिन मध्यप्रदेश सरकार जब बुन्देलखण्ड क्षेत्र में पहला
चिकित्सा महाविद्यालय खोल देती है और प्रथम वर्ष में प्रवेश की तैयारी कर ली जाती
है तो केन्द्र सरकार मान्यता देने में अनुदारता का सबूत देती है। महाविद्यालय को
तत्काल मान्यता दी जाये जिससे प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रारंभ किया जा सके।
आगामी नगरीय निकायों के चुनाव की चुनौती के लिये बहनें तैयार हो - सुषमा स्वराज
भोपाल
14
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और
लोकसभा में प्रतिपक्ष की उपनेत्री सुषमा स्वराज ने विदिशा संसदीय क्षेत्र के
खातेगांव और इच्छावर में महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए आगामी नगरीय
निकायों के चुनाव की चुनौती के लिये कमर कसकर तैयार रहने का आव्हान किया। सम्मेलन
की अध्यक्षता, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा
सिंह ने की। पार्टी की प्रदेश मंत्री सरिता देशपाण्डे ने भी सम्मेलन को संबोधित
किया। खातेगांव में सम्मेलन के अवसर पर सुषमा स्वराज ने स्थानीय विकास के लिये
समर्पित, पहल स्मारिका का विमोचन किया और इस प्रयास की
सराहना की।
सुषमा
स्वराज ने कहा कि महिलाएं आंचलिक समस्याओं के प्रति अधिक गंभीर और संवेदनशील रहती
है। वे नागरिकोचित सुविधाओं के विकास में निर्णायक भूमिका का निर्वाह करेगी।
महिला बहनों की स्थानीय समस्याओं के प्रति जागरूकता और समाधान की पहल ही उनकी
स्वीकार्यता का विस्तार करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश सरकार की महिला
सशक्तिकरण की नीतियां प्रदेश में परवान चढ़ी है। महिलाओं को निकायों में
50
प्रतिशत का आरक्षण मिला है जिससे बहनों की भूमिका बढी है। लोकतंत्र में समान
भागीदारी की अगली सीढी चढ गयी है। भाजपा बहनों के लिये लोकसभा और विधानसभा में भी
33 प्रतिशत आरक्षण की पक्षधर है तथा इसके लिये संसद से
सड़क तक संघर्ष जारी रखा जायेगा।
सुषमा स्वराज ने कहा कि इन चुनावों में जीतने वाली महिलाओं का संसदीय क्षेत्र
सम्मेलन आयोजित कर विजयी महिलाओं का सम्मान किया जायेगा। आने वाला समय महिला
श्रेष्ठता का होगा।
गोहट विधानसभा से श्री जाटव के निर्वाचित होने पर बधाई
भोपाल-
14
सितम्बर, 09 । मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष
श्री जितेन्द्र पटवारी ने भिण्ड़ जिले के अन्तर्गत गोहद विधानसभा क्षेत्र से श्री
रणवीरसिंह जाटव के भारी बहुमत से निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी है।
इस अवसर पर
श्री पटवारी ने कहा कि श्री जाटव का स्थानीय जनाधार,
सद्व्यवहार, स्वच्छ छवि एवं
लोकप्रियता से उनकी जीत पहले से ही सुनिशिचित थीं। क्षेत्र के युवा कांग्रेस
कार्यकर्ताओं में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति अत्यधिक जोश था। युवा कांग्रेस
द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों के मार्गर्दशन में पूरे चुनाव के दौरान मतदान केन्द्र
तक भरपूर चुनाव प्रचार किया।
श्री पटवारी
ने श्री जाटव की विजय पर क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है साथ ही युवा
कांग्रेस के उन समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित
किया है,
जिन्होंने चुनावी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
युवा कांग्रेस
प्रदेशाध्यक्ष
श्री पटवारी ने नरसिंहपुर जिले के अन्तर्गत तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में
कांग्रेस की पराजय स्वीकार करते हुए कहा कि क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा
शासकीय मशीनरी
का दुरूपयोग तथा भाजपा के बाहुबलियों द्वारा मतदान केन्द्र पर कब्जा कर भाजपा ने
यह सीट अपने कब्जे में की है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस निराश नहीं है,
बल्कि कांग्रेस के साथ मिलकर युवा कांग्रेस पहले से और अधिक
उत्साह तथा जोश से कार्य करते रहेंगे।
विकास के लिये अंग्रेजी के ज्ञान की अपरिहार्यता सिर्फ एक भ्रांति है-आयकर आयुक्त
श्री राजीव वार्ष्णेय
भोपाल
14
सितंबर, 09। जापान, जर्मनी
और फ्रांस जैसे देश आदर्श प्रस्तुत करते है कि अपनी मातृ भाषा को बनाये रखते हुऐ
भी अग्रणी देशों में स्थान पाया जा सकता है। विकास के लिये अंग्रेजी के ज्ञान की
अपरिहार्यता सिर्फ एक भ्रांति है। यह विचार व्यक्त किये आयकर आयुक्त श्री राजीव
वार्ष्णेय ने। वह आज यहाँ हिंदी दिवस के अवसर पर इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव
संग्रहालय में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति तथा इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव
संग्रहालय के सहयोग से 'भारतीय सभ्यता,
संस्कृतियाँ और पर्यटन के लिए देशज दृष्टिकोण'
विषय पर आयोजित संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में अध्यक्ष के बतौर
बोल रहे थे। इस संगोष्ठी में भोपाल स्थित केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों के
प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस संगोष्ठी का उद्घाटन अतिथियों द्वारा पारम्परिक
रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
संग्रहालय के अंतरंग प्रदर्शनी वीथि सुकुल में आयोजित की गई संगोष्ठी को श्री
महेश शुक्ला,
महाप्रबंधक, भारत संचार निगम
लिमिटेड, श्रीमती मौसमी रे भट्टाचार्या,
महालेखाकार, एज़ीएमपी मध्य प्रदेश,
श्री आरक़े चतुर्वेदी, पूर्व उप
महानिदेशक, भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण तथा श्री
विकास भट्ट, निदेशक,
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय ने भी सम्बोधित किया। भारत संचार निगम
लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री महेश शुक्ला ने कहा कि हिंदी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर
समझी और बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी को बढ़ावा देने के लिये हिंदी शिक्षकों को
हिंदी विषय में विद्यार्थियों को अंक देते समय उनके ज्ञान को उनकी आयु के हिसाब
से परखना चाहिये।
महालेखाकार,एजीएमपी,
श्रीमती मौसमी रे भट्टाचार्य ने कहा कि सांस्कृतिक विविधता से
भरपूर इस राष्ट्र को एक सूत्र में बांध कर रखने का दायित्व हिंदी बखूबी निभा रही
है। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ क़मला सक्सेना ने कहा कि हिंदी दिवस हिंदी के प्रचार
प्रसार के लिये नहीं हिंदी के प्रति पूज्य भावना के रूप में आदर प्रदर्शित करने
के लिये मनाया जाता है। हिंदी के विकास में क्षेत्रीय भाषाओं के तत्व होना अत्यंत
आवश्यक है।
कार्यक्रम के
प्रारम्भ में स्वागत उद्बोधन में संग्रहालय के निदेशक श्री विकास भट्ट ने कहा कि
संग्रहालय और संस्कृतियों के बीच आदान प्रदान से संग्रहालय का एक संवर्धित स्वरूप
उभर रहा है और संगोष्ठी के विषय के संदर्भ में यह विशेषता और महत्वपूर्ण हो जाती
है। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन संग्रहालय की हिंदी अधिकारी श्रीमती
प्रतिभा सोम ने दिया। इस असवर पर हिंदी में विभिन्न विषयों की पुस्तकों की एक
विशेष प्रदर्शनी का संयोजन भी किया गया जिसका उद्घाटन श्री महेश शुक्ला,
महाप्रबंधक, भारत संचार निगम
लिमिटेड द्वारा किया गया।
उद्घाटन
सत्र के पश्चात संगोष्ठी के विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिसमें शहर में स्थित केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों से आये प्रतिभागियों ने
अपने विचार व्यक्त किये। इस प्रतियोगिता में लगभग
20
प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा प्रथम स्थान सुश्री श्वेता,
केंद्रिय रिज़र्व पुलिस बल, भोपाल,
द्वितीय स्थान श्री सचिन भागवत,
आकाशवाणी, भोपाल तथा तृतीय स्थान श्री अशफाक अहमद,
भारतीय मानक ब्यूरो को प्राप्त हुआ। साथ ही दो विशेष पुरस्कार
डॉ एसक़ेलाल, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय,
भोपाल एवं श्रीमती सरोज गुप्ता,
बीएसएनएल को भी दिये गये। पुरस्कार स्वरूप संग्रहालय की दुकान से लोक तथा जनजातीय
कला की वस्तुऐं भेंट की गई। इस अवसर पर श्री शेखर अनुराग,
उपमहाप्रबंधक, संचार मंत्रालय,
नई दिल्ली, श्री ताहिर,
अधीक्षण पुरातत्वविद, भारतीय
पुरातत्व सर्वेक्षण, भोपाल,
श्री प्रबाल राय, क्षेत्रीय विज्ञान केंन्द्र,
भोपाल सहित केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारी
उपस्थित थे।
भारतीय मानक
ब्यूरो,
भोपाल में हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ
भोपाल
14
सितंबर, 09। भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल कार्यालय में
हिन्दी पखवाड़े को शुभारंभ श्री एचएलउपेन्दर, वैज्ञानिक
ई एवं प्रमुख, भोपाल शाखा कार्यालय एवं अधिकारियों ने
परंपरागत रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर श्री उपेन्दर ने अपने
उद्बोधन में कहा कि भोपाल शाखा कार्यालय में अधिकांश
कार्य हिन्दी भाषा में ही किये जाते हैं। उन्होंने समस्त अधिकारियों
कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे हिन्दी के कार्यो से
संतोष व्यक्त किया एवं आव्हान किया कि वे हिन्दी में कार्य करने के संबंध में
राजभाषा विभाग द्वारा दिये गये लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विशेष
रूप से निरन्तर प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में
हिन्दी नोडल अधिकारी श्री संतलाल,
वैज्ञानिक डी एवं संयुक्त निदेशक
ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक मातृभाषा संस्कारों से जुड़ी हुई होती हैं।
हमें अपने संस्कारों की रक्षा हेतु अपनी मातृभाषा से जुड़ना अतिआवशयक
है। उन्होंने हिन्दी दिवस की महत्ता पर प्रकाश
डाला एवं ब्यूरो की उपभोक्ता संबंधी सेवाओं की हिन्दी भाषा के माध्यम से प्रभावी
रूप से करने पर बल दिया।
मौसम
भोपाल
14
सितंबर, 09। मौसम केन्द्र से प्राप्त जानकारी के
अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून प्रदेश के रीवा
एवं सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हुई। शेष संभागों का मौसम मुख्यत:
शुष्क रहा।
मौसम केन्द्र
के अनुसार अगले 24
घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा,
सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारे
पड़ने की संभावना है। शेष संभागों को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा ।
शोक संवेदना
नार्मन बोरलाग ने हरित क्रांति का बीजारोपण किया - नरेन्द्रसिंह तोमर
भोपाल
14
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और
सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने प्रख्यात कृषि विज्ञानी,
पदम विभूषण नार्मन बोरलाग के निधन पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि देश में
हरित क्रांति के संवाहक के रूप मे नार्मन बोरलाग का स्मरण किया जायेगा।
नरेन्द्रसिंह
तोमर ने कहा कि मेक्सिकन हाययीलिंग वेरायटी व्हीट मेक्सिकन विपुल उत्पादन देने
वाली गेहूं की प्रजाति के विकास में नार्मन बोरलाग का उल्लेखनीय योगदान रहा। उनके
सपनों को भारत विशेष रूप से हरियाणा,
पंजाब के प्रगतिशील किसानों ने परिश्रम के साथ पूर्ण कर
दिखाया था। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कल्याण सिंह ने इस प्रजाति के
प्रसंस्करण से अन्य प्रजाति का विकास किया जो देश भर में कल्याण के नाम से बेहद
लोकप्रिय हुई।
|
|
|
|
|
|
|
|