|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 |
|
|
डिंडोरी घटना के संबंध में दो अधिकारी निलंबित
Bhopal:Wednesday, September 16,
2009:
राज्य शासन ने डिण्डोरी जिले के अमलदिहा गांव में घटित घटना को अत्यंत गंभीरता से
लेते हुए घटना से संबधित दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। डिंडोरी के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री
जे.पी. उइके तथा अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री आर.पी. त्रिपाठी को कार्य में लापरवाही
के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शासन ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर
दिए हैं। निलंबित अधिकारी श्री उइके का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय पुलिस
महानिरीक्षक शहडोल होगा। इसी प्रकार श्री आर.पी. त्रिपाठी का निलबंन अवधि में
मुख्यालय शहडोल होगा। निलंबन अवधि में दोनों अधिकारियों को नियमानुसार निर्वाह
भत्ते की पात्रता होगी।
तीन वर्ष के उत्थान अभियान का लाभ नौ लाख नि:शक्तजनों को
मिला नि:शक्त व्यक्तियों के समग्र पुर्नवास हेतु संचालित उत्थान अभियान में मिली ढेरों
उपलब्धियां
Bhopal:Wednesday, September 16, 2009:
मध्यप्रदेश में नि:शक्त व्यक्तियों के समग्र कल्याण और पुर्नवास के लिए चलाए गये
उत्थान अभियान में तीन वर्ष के दौरान आयोजित शिविरों में लगभग नौ लाख व्यक्तियों की उपस्थिति दर्ज की गई। विगत एक सितंबर
2006 से शुरू इस अभियान के इस वर्ष तीन साल पूरे हो गये है। नि:शक्तजनों के
सर्वागींण विकास के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना के रूप में इस अभियान को शुरू किया
गया था। उत्थान अभियान के तहत तीन वर्षों में 5 हजार 242 शिविर आयोजित किये गये। वर्ष
2006-07 में आयोजित 1414 शिविरों में 2,97,461, वर्ष 2007-08 के 1985 शिविरों में
3,13,053 और वर्ष 2008-09 के 1532 शिविरों में 2,58,332 तथा इस वर्ष एक अप्रेल से 30 जून तक
हुए 311 शिविरों में 30 हजार 974 व्यक्तियों ने भाग लिया। तीन वर्षीय कार्ययोजना
में 4 लाख 53 हजार 236 व्यक्तियों को नि:शक्तता प्रमाण पत्र जारी किये गये। इसके साथ ही 3
लाख 32 हजार 155 व्यक्तियों को नि:शक्तता परिचय पत्र भी वितरित किये गये।
उत्थान अभियान के दौरान नि:शक्तजनों के हित में उठाये गये कदमों के तहत उनसे
संबंधित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के एक लाख 61 हजार 601 प्रकरण स्वीकृत किये गये। वही
एक लाख 16 हजार 24 कृत्रिम अंग, सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इनमें से 45 हजार
141 उपकरण शल्य चिकित्सा हेतु प्रदान किये गये। अभियान की अवधि में स्वरोजगार
संबंधित 9 हजार 194 प्रकरणों का निराकरण हुआ। इसी तरह 11 हजार 8 प्रकरण में
व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए स्वीकृत हुए।
उत्थान अभियान के दौरान समेकित शिक्षा के तहत 68 हजार 863 मामलों में नि:शक्तजनों
को प्रवेश दिलाया गया। इसी प्रकार बाधारहित वातावरण निर्मित भवनों की संख्या 63
हजार 770 रही। शासन ने इस अभियान के अंतर्गत छात्रवृत्ति के 33 हजार 486 प्रकरणों को
स्वीकृत किया। वहीं 1763 स्वसहायता समूहों का गठन भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि उत्थान अभियान के सफल संचालन की कार्ययोजना के तहत जो उद्देश्य तय
किये गये थे, उनमें से सभी में शासन को व्यापक सफलता मिली है। उद्देश्यों के तहत
नि:शक्त व्यक्तियों की आवश्यकताओं के आंकलन के लिए जिला, ब्लाक, नगर पंचायत व ग्राम
पंचायत स्तर पर शिविरों का वृहद आयोजन, नि:शक्त व्यक्तियों को प्रदत्त सेवाओं का
डाटा बैंक तैयार किया जाना, चिन्हांकित नि:शक्त व्यक्तियों को विशेषज्ञों के माध्यम से
शल्य चिकित्सा की सुविधा, विशेष आवश्यकताओं वाले नि:शक्त बच्चों के लिए स्वैच्छिक
संस्थाओं के माध्यम से निराश्रित निधि मद से विशेष स्कूलों की स्थापना के कार्य किये गये।
अन्य उदेश्यों में नि:शक्त व्यक्तियों की वास्तविक आवश्यकताओं का पता लगाकर उन्हें
केलीपर्स, कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों का प्रदाय किया गया। सामाजिक न्याय विभाग की
वेबसाइट पर सर्वेक्षण एवं प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी का भी प्रदर्शन अभियान के
दौरान हुआ। सामान्य विद्यालयों में समेकित शिक्षा योजना के तहत प्रवेशित बच्चों के
सुगम आवागमन के लिए बाधारहित वातावरण का निर्माण भी अभियान के उद्देश्यों का एक हिस्सा रहा।
आई.टी.आई., पॉलीटेकनिक, स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से नि:शक्त व्यक्तियों को
स्वरोजगारोन्मुखी ट्रेडस में अल्पकालीन/दीर्घकालीन पाठ्यक्रम तैयार कर प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
केन्द्रीय
श्रमिक 6ािक्षा
बोर्ड ने मनाया 51वाँ स्थापना दिवस
भोपाल
16
सितंबर, 09। भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के
अन्तर्गत श्रमिकों के विकास के लिए सन् 1958 से दे6ा
में कार्यरत केन्द्रीय श्रमिक 6ािक्षा बोर्ड का
51वा स्थापना दिवस श्री मनीष गौतम उपनिदे6ाक
दुरर्द6ान भोपाल के मुख्य अतिथ्य में तथा श्री आर ड़ी
त्रीपाठी,अध्यक्ष मध्य प्रदे6ा
इन्टक की अध्यक्षता में व श्री आर के गिरदौनिया, अपर
महा प्रबन्धक भेल भेपाल व श्री के क़े नायर के वि6ोष
अतिथ्य में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्या अर्पण तथा दीप प्रज्वलन व वन्दे
मातरम के साथ शुभारम्भ हुआ।
श्री
मनीष गौतम द्वारा श्रमिक
6ािक्षा
के 51वे वर्ष के भगीरथ प्रयास की समीक्षा करते हुए
उद्योगो, असंगठित तथा ग्रामीण श्रमिकों के विकास में
महत्वपूर्ण एवं आव6यक बताते हुए राष्ट्र के आर्थिक एवं
समाजिक विकास में दि6ाा की नई दि6ाा
दिखाने में बहुत उपयोगी बताया।
श्री आर
के गिरदौनिया,
वि6ोष अतिथि ने भेल क्षेत्र में
श्रमिक 6ािक्षा कार्यक्रमों की प्रभाव6ािलता
को निरूपित करते हुए उद्योग में शन्ति एवं उत्पादकता तथा श्रमिकों की जीवन की
गुणवत्ता में सुधार में श्रमिक 6ािक्षा की भुमिका को
सराहनिय बताया गया।
श्री आर
ड़ी त्रिपाठी,
अध्यक्ष, मध्य प्रदे6ा
ईन्टक, ने अपने अध्यक्षिय उद्बोधन में श्रमिक 6ािक्षा
सभी वर्गो के श्रमिकों के विकास एवं कल्याण की दि6ाा
में विगत 51वे वर्षो से कार्यरत हेै उसका ही परिणाम
हेै कि उद्योगो में शान्ति एवं प्रगति दिखाई देती हेै। इसी के साथ श्रमिक जीवन की
गुणवत्ता में निरन्तर सुधार हो रहा है।
श्री आर
एस माथुर,
क्षेत्रीय निदे6ाक एवं आंचलिक निदे6ाक
प्रभारी केन्दीय श्रमिक 6ािक्षा बोर्ड भोपाल ने
क्षेत्रीय निदे6ाालय भोपाल की गतिविधियाँ एवं प्रगति
प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुऐ कहा कि भोपाल क्षेत्रीय निदे6ाालय
के अर्न्तगत आने वाले सभी क्षेत्रो के श्रमिक वर्गो के लिए बोर्ड द्वारा
23 प्रकार के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
आज दे6ा में 18 क़रोड तथा
सन् 1999 से सचालित क्षेत्रीय निदे6ाालय
भोपाल, ने अब तक 50,000 से
अधिक श्रमिकों को प्र6ािक्षण प्रदान किया है। उन्होंने
श्रमिक 6ािक्षा के इस प्रयास में श्रम संघो,
एन जी ओ तथा शासकियो संस्थानों का सराहनिय सहयोग के लिए
धन्यावाद के साथ और अधिक सहयोग का अनुरोध किया।
इस
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा व्यक्तित्व विकास प्र6ािक्षण
कार्यक्रम के प्रतिभागीयों को हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता मेें उत्कृष्ट निबन्ध
लेखन के लिए श्री विरे6ा तिवारी प्रथम,
श्री बी ड़ी मिश्रा द्वितीय, तथा
श्री गोपाल रायकवार को तृतीय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तथा केन्द्रीय
श्रमिक 6ािक्षा बोर्ड व श्री एम एन अफाक को
भ्प्टध्।प्क्ै पर उत्कृष्ट कार्य के लिए आई एल अो क़ा प्रमाण पत्र दिया गया। तथा
इन्डोने6ािया में भ्प्टध्।प्क्ै सम्मेलन में श्रम
मंत्रालय की ओर से भाग लेने का प्रमाण पत्र भी दिया गया। एवं केन्द्रीय श्रमिक
6ािक्षा बोर्ड की सेवा में सलग्न सभी अधिकारी एवं
कार्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए आंचलिक निदे6ाालय
द्वारा प्रमाण पत्र भी मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदान किये गये।
कार्यक्रम में 200
से अधिक संख्या में श्रम संघो एन जी ओ तथा शासकियो संस्थानों
के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य गण तथा केन्द्रीय श्रमिक
6ािक्षा बोर्ड के सभी 6ािक्षा
अधिकारी, कार्मचारी एवं प्रतिभागी इस कार्यक्रम में
उपस्थित थे।
डॉ जी
बी भालेराव, 6ािक्षा
अधिकारी केन्द्रीय श्रमिक 6ािक्षा बोर्ड द्वारा सभी
अतिथियों का स्वागत किया तथा श्री पी अार सिन्हा कार्यक्रम प्रभारी द्वारा सयोजन
एवं श्री डब्लू एम शेन्डे, 6ािक्षा अधिकारी द्वारा
धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
उपमहानिदेशक राष्ट्रीय छात्र सेना मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ द्वारा टे्रनिंग कैम्प
का निरीक्षण
भोपाल
16
सितंबर, 09। 4 एमपीबालिका
वाहिनी भोपाल द्वारा दिनांक 11 सितंबर से 20
सितंबर, 09 तक सीहोर के गल्ला मंडी
प्रागंड में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का दिनांक 15
सितंबर, 09 को राष्ट्रीय छात्र
सेना मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के उपमहानिदेशक ब्रिगेडियर आरविनायक विशिष्ठ सेवा
पदक द्वारा निरीक्षण किया गया।
इस अवसर
पर उन्होंने कहा कि एनसीसी एक ऐसा स्त्रोत है,
जिससे छात्र-छात्राओं में देशभक्ति और एकता की शिक्षा मिलती
है। इस दौरान उन्हाेंने फायरिंग रेंज में फायरिंग कर रहे कैडेट्स से मिलकर कैम्प
की गतिविधियों की पूरी जानकारी ली।
इससे पूर्व कर्नल राहुल चन्द्रा गु्रप कमांडर भोपाल द्वारा मंडी प्रागंड
सीहोर में पहुँच कर कैम्प कमांडेन्ट कर्नल नवीन कुमार से कैडेट्स के प्रशिक्षण के
बारे में जानकारी ली।
भारतीय
वायुसेना में भर्ती रैलियां
17
सितंबर से
भोपाल,
16 सितंबर, 09। भारतीय वायुसेना
चयन केन्द्र, भोपाल अकादमी सितंबर 2009
से जनवरी 2010 तक मध्यप्रदेश
के योग्य युवकों के लिये खुली भर्ती रैलियों का आयोजन कर रहा है,
जिनका विवरण निम्न है :-
17
सितंबर 2009
से 22
सितंबर 09
स्थान :-
9
वीं बटालियन, एस ए एफ ग्राउण्ड
रीवा
अधिकृत जिले :
श्योपुर,
मुरैना, भिण्ड,
ग्वालियर,
शिवपुरी,
गुना, अशोकनगर,
दतिया, सागर,
दमोह, पन्ना,
छतरपुर, टीकमगढ़,
रीवा, सिंगरौली,
सीधी और सतना।
ट्रेड : ग्रुप एक्स (तकनीकी)
गु्रप वाई
(गैर तकनीकी '
जी टी आई, आई ए एफ (पुलिस),
ऑटो टेक्नी6ाियन)
22
अक्टूबर 09
से 26
अक्टूबर 09
स्थान : पुलिस
परेड ग्राउण्ड,
बालाघाट
अधिकृत जिले :
बालाघाट,
सिवनी, छिंदवाड़ा,
इंदौर, जबलपुर,
कटनी, नरसिंहपुर,
मण्डला, उमरिया,
डिण्डोरी, शहडोल,
अनूपपुर, धार,
अलीराजपुर, झाबुआ,
खरगौन, बड़वानी,
खण्डवा और बुरहानपुर।
ट्रेड : ग्रुप एक्स (तकनीकी)
गु्रप वाई (गैर तकनीकी)
06
जनवरी 2010
से 10
जनवरी 2010
तक
स्थान : एस ए
जैन,
कॉलेज ग्राउण्ड, विदिशा
अधिकृत जिले :
भोपाल,
विदिशा,
सीहोर, रायसेन,
राजगढ़, बैतूल,
होशंगाबाद,
हरदा, देवास,
रतलाम, शाजापुर,
मंदसौर, नीमच और उज्जैन।
ट्रेड : गु्रप एक्स (तकनीकी)
ग्रुप वाई (ंगैर तकनीकी)
योग्यता :
ग्रुप एक्स : उम्मीदवार इण्टर102ग़णित
और भौतिकी के साथ कुल मिलाकर 50 प्रति6ात
अंकों के साथ पास हो या पॉलिटेक्निक से तीन वर्षीय डिप्लोमा मैकेनिकल इलेक्ट्रीकल
इलेक्ट्रोनिक्स ऑटोमोबाइल कम्प्यूटर साइंस इन्स्ट्रूमेंटेशान
टेक्नोलॉजी इन्फॉरमे6ान टेक्नोलॉजी कुल मिलाकर
50 प्रति6ात अंकों के साथ पास किया
हो।
ग्रुप वाई :
उम्मीदवार इण्टर 102
साइंस, आर्टस,
कॉमर्स विषयों के साथ 50 प्रतिशत
अंकों से पास हो या एसोसिए6ान ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी
से मान्यता प्राप्त वोकेशनल
विषयों में (सीबीएसईकेरल बोर्ड) 50 प्रतिशत
अंकों के साथ पास हो।
आयु :
01
जुलाई 1988 से 30 सितंबर
1992 के बीच पैदा हो (दोनों दिवस शामिल)
दस्तावेज :
उम्मीदवार 07
कलर पासपोर्ट साइज के फोटो,
शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर सुबह 07 बजे से 10
बजे तक संबंधित रैली स्थल पहुंच जाए।
नोट : अधिक
जानकारी के लिये उम्मीदवार संबंधित जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क करें या
वायुसेना के भोपाल हेल्पलाइन नंबर
0755-2660634
पर संपर्क करें या अधिक जानकारी के लिये वेब साईट :
ूण्पदकपंदंपतवितबमण्दपबण्पद पर देखें।
बिना वित्तीय बोझ के बने चार आधुनिक सार्वजनिक स्वच्छता परिसर लोकार्पित हुए
-
लक्ष्य मीडिया
प्राइवेट लिमिटेड ने किया बीओटी के अंतर्गत निर्माण
-
भोपाल नगर पालिक
निगम ने किया 18
सार्वजनिक स्वच्छता परिसर बनाने का अनुबंध
भोपाल,
16 सितंबर 2009 । भोपाल ने अन्य
छोटे महानगरों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है तथा यह पहली राय राजधानी है
जहां नवीनतम किस्म के पूरी तरह से सुसजित सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध
कराई जा रही है । लक्ष्य के साथ हमारी भागीदारी के माध्यम से हम आशान्वित हैं कि
हम भोपाल के लोगों को एक स्वच्छ तथा आधुनिक शौचालय सुविधाएं प्रदान करने लायक
होंगे ।
उक्त विचार
मुख्य अतिथि भोपाल के विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने देश के अग्रणी आउट ऑफ होम
मल्टीनेशनल 'लक्ष्य'
मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शहर की घनी आबादी वाले इलाकों
में बनाए गए चार आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त सार्वजनिक स्वच्छता परिसर को
लोकार्पित करते हुए व्यक्त किए।
कार्यक्रम के
विशेष अतिथि भोपाल नगर पालिक निगम के आयुक्त मनीष सिंह ने बताया कि भोपाल नगर
पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक स्वच्छता पहल योजना के अंतर्गत
'लक्ष्य'
आउटसोर्स के साथ विभिन्न इलाकों में 18
सार्वजनिक शौचालय बनाने का अनुबंध किया गया है। आज पहले समूह
को लोकार्पित किया गया है। इस योजना के माध्यम से निगम को इनके निर्माण में कोई
भी वित्तीय बोझ नहीं रहेगा। 'लक्ष्य'
अपने निवेश की वसूली इन सुविधाघरों पर लगाए जाने वाले
विज्ञापन स्थलों से करेगी। इस तरह की व्यवस्था को बढाने के लिए विकसित हो रहे
रायों की राजधानियों में भोपाल पहली राजधानी होगी। महिला तथा पुरूष मूत्रालयों के
अतिरिक्त टायलेट काम्पलेक्स में भारतीय व पश्चिमी शौचालय तथा स्नान करने की
सुविधा भी उपलब्ध रहेगी । यह सुविधाघर उपयोग हेतु प्रात: 7
बजे से रात्रि 10 बजे तक खुले
रहेंगे ।
कार्यक्रम की
अध्यक्षता करते हुए लक्ष्य आउटडोर्स के अध्यक्ष इंद्रजीत सेन ने बताया कि शहर
में अन्य 14
स्थानों पर निर्माण कार्य आरंभ है। अन्य तीन समूह 10
नंबर मार्केट, टिन शेट और बिट्टन
मार्केट में स्थित है। भोपाल जैसे तेजी से उभरते छोटे महानगरों के लिए आधुनिक
सार्वजनिक शौचालय समय की मांग है। अंतराष्ट्रीय रूप से किसी भी देश के विकास की
गणना नागरिकों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य तथा स्वच्छता सुविधाओं के माध्यम से की
जाती है। लक्ष्य द्वारा निर्मित इन अतिआधुनिक सुविधाओं में स्वच्छता,
वायु परिभ्रमण, ठोस अपशिष्ट
प्रबंधन तथा जल उपभोगीकरण में ग्लोबल स्टैण्डर्ड का पालन किया गया है। इस कार्य
के लिए भोपाल नगर निगम के साथ काम करते हुए हमें अत्यधिक प्रसन्नता है। इस तरह की
सार्वजनिक-निजी भागीदारी से करदाताओं से बिना कोई अतिरिक्त प्रभार वसूल किए बेहतर
सुविधाए्र प्रदान कर हमारे शहरों को सुधारने में भारी मदद मिलेगी ।
भारत के कई
शहर टायलेट्स,
फुट ओवर ब्रिज, बस शेल्टर्स,
कचरापेटियों, ओवरहेड साइनेजेस आदि
जैसी सार्वजनिक सेवा सुविधाओं के निर्माण के माध्यम से तेजी से सार्वजनिक निजी
भागीदारी (पीपीपी) की श्रेष्ठ अंतराष्ट्रीय परम्परा को अपना रहे हैं। इस तरह से
शहर के विकासकर्ता तथा नगर नियोजक बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के तेजी से
अपनी योजनाओ को हकीकत मेें बदल सकते है जबकि नागरिक आधुनिक सुविधाओं को प्राप्त
कर सकेंगे तथा उन्हे इसका भारी फायदा मिलेगा।
लक्ष्य मीडिया के बारे में
लक्ष्य मीडिया
प्राइवेट लिमिटेड देश की पहली तथा सही मायने में एकमात्र भारतीय बहुराष्ट्रीय
कम्पनी है,
जो आउट आफ होम मीडिया उद्योग में संलग्न हेै तथा इस क्षेत्र
की अगुआ है । 1997 में आरम्भ लक्ष्य पूरे भारत में
उपस्थिति दर्ज करवा चुकी है, जिसके विभिन्न क्षेत्रों
में 22 कार्यालय सक्रियतापूर्वक कार्यरत है। कंपनी
दुबई और श्रीलंका में भी लक्ष्य स्थापित हो चुकी है तथा पूरे मध्य पूर्व व
दक्षिण-पूर्वी एशिया की ओर तेजी से अग्रसर हो रही है । भारत में लक्ष्य का आउट
होम विज्ञापन स्थल के रूप में विभिन्न मीडिया असेट पोर्टफोलियो मौजूद है। इसके
पास ओओएच विज्ञापन मापदण्डों के आकलन के लिए तकनीकी ज्ञान तथा उच्च मॉनिटरिंग
सुविधाएं मौजूद है। हाल ही में लक्ष्य ने हैदराबाद अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड
पर ओओएच विज्ञापन के लिए एक प्रोजेक्ट हाथ में लिया है । यह एक अत्यधिक
प्रतिष्ठापूर्ण अनुबंध है क्योंकि यह देश के पहले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से संबद्ध
है ।
लक्ष्य का
पिछला कीर्तिमान यह है कि इसने भारतीय आउटडोर विज्ञापन उद्योग को समझने का गंभीर
प्रयास किया है तथा इसमें सफलता भी पाई है। । इसका एक ऐसी टीम बनाने के लिए दृढ
संकल्प है जिससे इसे सफलता हासिल करने में मदद मिल सके । आज लक्ष्य ओओएच साल्यूशन
प्रदान करने तथा इसके फैले हुए बिलबोर्ड मीडिया असेट,
बस शेल्टर, स्टेडिया अधिकार,
एयरपोर्ट तथा स्ट्रीट फर्निचर के माध्यम से ओओएच अर्थव्यवस्था
को अघिकार सम्पन्न तथा शक्तिशाली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ।
नरेन्द्र सिंह तोमर
17
सितम्बर को प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेंगे
भोपाल
16
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और
सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर 17 सितम्बर को झाबुआ और
अलीराजपुर में पार्टी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे।
नरेन्द्र सिंह
तोमर दिल्ली से विमान से चलकर
16
सितम्बर को रात्रि में इंदौर पहुंचकर 17 सितम्बर को
इंदौर से कार से झाबुआ पहुंचेंगे। आप वहां प्रशिक्षण वर्ग का उद्धाटन करेंगे। बाद
में आप अलीराजपुर पहुंचेंगे और प्रशिक्षण वर्ग का समापन करेंगे। आप अलीराजपुर से
रात्रि में भोपाल लौंटेंगे।
बुंदेलखण्ड
क्षेत्र के सांसदों,
विधायकों ने दिल्ली में धरना दिया,
एमसीआई ने शिष्ट मंडल को आमंत्रित किया
भोपाल
16
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और
सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में बुंदेलखण्ड के सागर संभागीय मुख्यालय पर
स्थापित मेडीकल कालेज को मान्यता दिये जाने की मांग को लेकर सांसदों और विधायकों
ने मेडीकल कौंसिल आफ इंडिया परिसर नई दिल्ली में धरना दिया। धरना आंदोलन में
सांसद भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह बुंदेला,
शिवराज सिंह लोधी और वीरेन्द्र कुमार ने भाग लिया। बुंदेलखण्ड
क्षेत्र के विधायकगण शैलेन्द्र जैन, डॉ.विनोद पंथी,
रामदयाल अहिरवार, उमादेवी खटीक,
आशारानी, ललिता यादव,
बृजेन्द्रप्रताप सिंह और भानु राणा तथा प्रदीप लारिया ने भी
धरना आंदोलन में भाग लिया।
नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि बुंदेलखण्ड अंचल प्रदेश में सभी क्षेत्रों में
पिछड़ा है। चिकित्सा सेवाएं आदम स्थिति में है। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार ने जिस
तरह अपने संसाधनों से चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना कर अधोसंरचना विकसित की
है। पिछड़ा क्षेत्र को देखते हुए केन्द्र की प्राथमिकता सूची में सागर चिकित्सा
महाविद्यालय को होना चाहिए। केन्द्र से प्रोत्साहन मिलना चाहिए। आवश्यकतानुसार
मापदंड शिक्षित कर मान्यता दी जाना चाहिए। लेकिन केन्द्र सरकार और एमसीआई सागर
चिकित्सा महाविद्यालय के मामले में राजनीतिक दुराग्रह से कार्य कर रही है।
बुंदेलखण्ड की जनता का आक्रोश सांसदों और विधायकों के दिल्ली में धरना आंदोलन के
रूप में विस्फोट हुआ है। धरना आंदोलन के पश्चात चिकित्सा परिषद भारत सरकार नई
दिल्ली ने पार्टी अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में शिष्ट मंडल
को चर्चा के लिए आमंत्रित किया।
सूखा के हालात को देखते हुए केन्द्र सरकार समर्थन
मूल्य पर मानवीय दृष्टि से विचार करें- प्रहलाद पटेल
भोपाल
16
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,
पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि सूखा की
स्थिति में किसानों की कृषि लागत बढ़ी है। खरीफ के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सहित
अन्य प्रदेशों में काफी क्षति पहुंच चुकी है। आगामी रबी में प्रति हेक्टेयर
उत्पादन बढ़ाने और रबी के अंतर्गत अतिरिक्त रकबा लाने की दृष्टि से केन्द्र सरकार
को खरीफ और रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नये सिरे से मानवीय दृष्टिकोण
से विचार करना चाहिए। इस दिशा में कृषि लागत एवं मूल्य आयोग को तत्काल भारत सरकार
के कृषि मंत्रालय को अपनी अनुशंसाएं देना चाहिए। इससे खेती से निरुत्साहित हो रहे
किसानों को संबल मिलेगा। किसानों की उपेक्षा के कारण ही देश की खाद्य सुरक्षा
जर्जर हुई है।
प्रहलाद पटेल ने कहा कि इस बात से कृषि लागत और मूल्य आयोग भी सहमत होगा कि जब
खरीफ के समर्थन मूल्य निर्धारित किये थे,
तब मानसून के अच्छे आसार थे, जो अब
हताशा में बदल गये हैं। ऐसे में पूर्व में घोषित समर्थन मूल्य बेमानी हो गये है।
नयी परिस्थितियों में उनका पुनरावलोकन किया जाना चाहिए। केन्द्र सरकार ने तुअर और
मूंग के मूल्यों में 300 और 240
रु. की वृध्दि की है। अन्य खरीफ फसलों के मूल्य यथावत रखे गये
थे। अब समय आ गया है कि केन्द्र सरकार खरीफ के समर्थन मूल्यों पर फिर से गौर करे
और उनमें संशोधन करे।
प्रहलाद पटेल
ने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से गेंहू का उत्पादन बढ़ाने की
आवश्यकता है। देश में गेहूं के रकबा को
2.75
करोड़ हेक्टयर से बढ़ाकर 2.8 करोड़ हेक्टर करने का लक्ष्य
रखा गया है। मौजूदा परिस्थितियों में केन्द्र सरकार को किसानों का हित सर्वोपरि
रखते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।
(कांग्रेस की
किफायत)
देश में आसमान
छूती महंगायी,
बढ़ती असुरक्षा,
देशव्यापी सूखा से ध्यान हटाने की कोशिश - माया सिंह
भोपाल
16
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष
और सांसद माया सिंह ने कहा कि जिस तरह देश में महंगायी का तांडव हो रहा है,
आम आदमी तो खुद अपने परिवार की जरूरतों को घटाने के लिए विवश
हो गया है। थाली में दाल अब तीज त्यौहार का व्यंजन बन गयी है। शक्कर का स्वाद
कसैला हो गया है। ऐसे में महंगायी देश में व्याप्त सूखा के मामले में कांग्रेसनीत
यूपीए सरकार की विफलता से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस मितव्ययिता का प्रचार पाकर
आम आदमी के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की विमान
से इकानामी क्लास की यात्रा और राहुल गांधी की शताब्दी ट्रेन से यात्रा यात्रियों
के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। माया सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने को महात्मा
गांधी की विरासत का उत्तराधिकारी मानती है तो उन्हें सादगी का वही स्वरूप दिखाना
चाहिए जो गांधीजी ने पेश किया था। पं.दीनदयाल उपाध्याय की सादगी थी। लेकिन
महापुरुषों ने सादगी को प्रदर्शन और मंहिमामंडन का साधन कभी नहीं बनाया। यही कारण
है कि लोग गांधीजी और दीनदयाल जी से प्रभावित हुए थे। माया सिंह ने कहा कि मौजूदा
बढ़ते मूल्यों के हालात ने आम आदमी की जिंदगी को दूभर बना दिया है। कांग्रेस सस्ते
दर्जे की यात्रा करके आम आदमी के दुख दर्द की चीख को अपने प्रशंसकों के अट्टहास
में दबाने की क्रूर कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने राजनीतिक नैतिकता और ईमानदारी
से अपना दामन खींच लिया है।
माया
सिंह ने कहा कि पिछले दिनों सोनिया जी की मुंबई यात्रा किफायती विमान से हुई
जिससे विमान की 50
सीटें खाली गयी। इसी तरह राहुल गांधी की लुधियाना यात्रा
शताब्दी ट्रेन से हुई जिसमें आम आदमी को फजीहत का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं
एसपीजी और सुरक्षा बलों को कई गुना फोर्स जुटाना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस
प्रतीकात्मक प्रयास के द्वारा जनता को मूर्ख बनाने के बजाय ठोस पहल करे जिससे आम
आदमी को राहत मिले। महंगायी, असुरक्षा,
सूखा से मुक्ति मिल सके। माया सिंह ने कहा कि कांग्रेस अहम
मुद्दों पर ईमानदार पहल करने का साहस दिखावे। मध्यप्रदेश के 37
जिले सूखा की चपेट में है। मध्यप्रदेश सरकार ने 13
हजार करोड रुपये की सूखा राहत पैकेज की मांग की है। केन्द्र
सरकार का अध्ययन दल मध्यप्रदेश में सूखे की स्थिति की पुष्टि कर चुका है। फिर भी
कांग्रेस इस मुद्दे पर मौन है। इससे कांग्रेस के इस दिखावे की पोल खुल जाती है।
युवक कांगेस यदि प्रदेश की हितैषी है तो कोयला और
खाद्यान्न कोटा के लिये पदयात्रा करें- उमाशंकर गुप्ता
भोपाल
16
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता
उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि सत्रह घंटे की बुधनी पदयात्रा का नाटक करने के बजाय
युवक कांग्रेस को प्रदेश के व्यापक हित में केन्द्र से कोयला का कोटा दिलाने के
लिये पदयात्रा करना चाहिए। उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि जीतू पटवारी यदि वास्तव में
प्रदेश की जनता के हितैषी है तो उन्हें प्रदेश के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन
करने वाले 61 लाख परिवारों पर ध्यान केन्द्रित करना
चाहिए जो केन्द्र सरकार के सितम का शिकार है। उन्हें राशन मिलने की युवक
कांग्रेसी चिंता करें। युवक कांग्रेस के सामने सूखा पीडित किसानों की व्यथा भी
है। युवक कांग्रेस बुधनी पदयात्रा करके हास्य का पात्र बन रही है।
उमाशंकर
गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण विकास और ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अमल में
मध्यप्रदेश अव्वल है। केन्द्र के मंत्री मध्यप्रदेश में योजना के अमल की मुक्तकंठ
से प्रशंसा कर चुके है। युवक कांग्रेस का क्या अपने ही केन्द्रीय मंत्रियों से
विश्वास उठ गया है,
जो युवक कांग्रेस सत्रह घंटा की पदयात्रा करके जागरूकता का
प्रमाण पत्र हासिल करने जा रही है।
कांग्रेस सचिव की गिरफ्तारी ने कांग्रेस का चेहरा बेनकाब किया - बाबूसिंह रघुवंशी
भोपाल
16
सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री
बाबूसिंह रघुवंशी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के सचिव मेहबूब खान की गिरफ्तारी के
बाद कांग्रेस की संस्कृति और कांग्रेसियों का चेहरा बेनकाब हो गया है।
बाबूसिंह रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश सचिव मेहबूब खान के अवैध
मदिरा के व्यवसाय में संलग् होने के मामले में राजस्थान पुलिस और कर्नाटक पुलिस
को तलाश रही है। उनका कारोबार अवैध मदिरा से जुडा रहा है। अवैध मदिरा का कारोबार
कई रायों में त्रासदी बरपा चुका है। जनजीवन से खिलवाड करता है। बाबूसिंह रघुवंशी
ने पुलिस की तत्परता के लिये सराहना की है।
मौसम
भोपाल
16
सितंबर, 09। मौसम केन्द्र से प्राप्त जानकारी के
अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा तथा
सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हुई। शेष संभागों का मौसम मुख्यत:
शुष्क रहा।
मौसम
केन्द्र के अनुसार अगले
24
घंटाेंं के दौरान प्रदेश के इन्दौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या
गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शेष संभागों का मौसम मुख्यत: शुष्क
रहेगा।
| |
|
|
|
| |
|