News | International | National | Film | Space | Sports | Fashion | Business | Health | Environment |Articles | Education | Live TV |
 | About Us | Contact Us | Advertise with us |  Photo Gallery | Yellow Pages Bhopal | Tourism | Important Links| Media Links | Home |
Bookmark and Share
Stars Play It Mostly Fashion Safe at People's Choice Awards, Surveys Sexuality in Fashion, French fashion designer, All About the Clothes fashion at the Critics' Choice Awards,fashion news, fashion tv news
bikini models, bikini bra, bikini teens, hot bikini, bikini photos, bold bikini
friends connect, free friendship club, make friends, join friends network, friends group
internet live tv & videos,live free tv,live tv,ibn7,cnbc,nasatv,free nasa live tv on web,nasa and ufo news on web,space news with nasa tv live,latest news from nasa usa about our space with videos,cnnibn tv on internet,ibn7 live on pc live
Live chating, live chat, free live chat, bhopal chat, chat with girls for free
Satellite weather Images, Weather News, Mansoon report, Weather Information, INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT, Severe Weather Warnings
1000's of articles, collection of articles, articles in english, news articles,latest articles,article on every subject
   

international film festival, weather updates, collectors conference,city of lacks bhopal, mpinfo, madhya pradesh news from bhopal

  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तीन इंजीनियर निलम्बित
राज्य शासन ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया है। इनमें श्री जी.एस. अग्रवाल कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड टीकमगढ़ तत्कालीन पदस्थापना सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ग्वालियर, श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी परियोजना खण्ड ग्वालियर तत्कालीन पदस्थापना सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ग्वालियर तथा श्री के.सी. अग्रवाल, उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तत्कालीन पदस्थापना उपयंत्री लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी ग्वालियर शामिल हैं। निलम्बन अवधि में इन सभी का मुख्यालय मुख्य अभियंता कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी परिक्षेत्र ग्वालियर होगा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के इन इंजीनियरों के विरुद्ध तत्कालीन पदस्थापना के दौरान विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं भारतीय दण्ड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में विधि विभाग से अभियोजन स्वीकृति के उपरांत न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश ग्वालियर में 27 अगस्त, 2009 को चालान प्रस्तुत किया गया। राज्य शासन ने चालान प्रस्तुत होने के कारण म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के अन्तर्गत इन तीनों इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया है।

  प्रेस तक विज्ञप्तियां पहुंचाते-पहुंचाते हो गये साहित्य रत्न
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया साहित्यरत्न उपाधिधारी आटोचालक श्री लववंशी का सम्मान
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज निवास पर साहित्य रत्न की उपाधि प्राप्त राजधानी के आटो चालक श्री गोपीलाल सिंह लववंशी का सम्मान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मान स्वरूप श्री लववंशी को शाल-श्रीफल के साथ पुष्प-गुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री ने श्री लववंशी के विद्या के प्रति अनुराग की सराहना की और कहा कि और भी लोग उनसे प्रेरणा लेंगे।
प्रदेश की राजधानी में अखबार के दफ्तरों तक सरकारी विज्ञप्तियां पहुंचाते-पहुंचाते कोई व्यक्ति उनहत्तर साल की उम्र में साहित्य रत्न हो जाए तो आश्चर्य होना स्वाभाविक है। लेकिन पढ़ाई के प्रति लगन और हौसले से गोपीलाल सिंह लववंशी ने यह साबित कर दिया है कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती।
गोपीलाल सिंह और प्रेस का पिछले पच्चीस वर्षों से जुड़ाव है। जनसंपर्क विभाग की समाचार शाखा में अनुबंध पर कार्यरत श्री सिंह आटो से अखबार के दफ्तरों तक सरकारी विज्ञप्तियां पहुंचाते आए हैं। इसी बीच उन्होंने सन् 1985 में हायर सेकेण्डरी की परीक्षा पास कर ली। लेकिन जब हायर सेकेण्डरी से भी मन नहीं भरा तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से साहित्य रत्न करने की ठानी। पत्राचार के माध्यम से किया जाने वाला यह कोर्स पांच साल का था। बहरहाल पांच साल पूरे हुए और श्री लववंशी ने दुनिया को बड़े गर्व के साथ अपनी साहित्य रत्न की मार्कशीट दिखाई।
चार लड़कियों के पिता गोपीलाल अपनी सारी लड़कियों का घर बसा चुके हैं और आज भी मुस्तैदी के साथ विज्ञप्तियां पहुंचाने का काम करते हैं। सन् 1993 में उन्होंने 'भोजपुर का पारस' नाम से एक अखबार भी शुरू किया, जो आज भी छप रहा है।

  राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत
राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया है। इनमें से तीन अधिकारियों श्री आशुतोष अवस्थी, क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम इंदौर श्री रवीन्द्र कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी एवं सुश्री शशिकला खत्री, उपायुक्त जबलपुर संभाग जबलपुर को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया गया है।
इसी प्रकार 5 अधिकारियों श्री जे.पी. मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर राजगढ़, श्री काशीराम झा, संयुक्त कलेक्टर दमोह, श्री अनिल कुमार खरे, सचिव कृषि उपज मण्डी, ग्वालियर, श्री रामप्रताप सिंह जादौन संयुक्त कलेक्टर, उज्जैन तथा श्री बसंत कुर्रे, राज्य शिष्टाचार अधिकारी मंत्रालय, भोपाल को प्रवर श्रेणी वेतनमान मंजूर किया गया है। इसके अलावा 19 अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया गया है। वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान स्वीकृत अधिकारियों में श्री विवेक सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम, इंदौर, श्री मांगीलाल खाती, डिप्टी कलेक्टर, रतलाम, श्री अनुराग सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर, खण्डवा, श्रीमती मलिका निगम नागर, अवर सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल, सुश्री सपना शिवाले, डिप्टी कलेक्टर, होशंगाबाद, श्री कमल चन्द्र नागर, उप संचालक, प्रोजेक्ट उदय, भोपाल, श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, डिप्टी कलेक्टर, हरदा, श्रीमती संघमित्रा गौतम, डिप्टी कलेक्टर, उज्जैन, श्रीमती संजना जैन, उप संचालक, प्रशासन अकादमी, भोपाल, श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर, खण्डवा, श्री मनोज सरियाम, डिप्टी कलेक्टर, होशंगाबाद, श्री अलोईस कुजूर, डिप्टी कलेक्टर, नरसिंहपुर, श्रीमती ज्योत्सना गुप्ता, अवर सचिव, म.प्र. शासन जल संसाधन विभाग, भोपाल, श्री देवेन्द्र कुमार कमठान, डिप्टी कलेक्टर,मुरैना, श्री किशोर कुमार त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर, पन्ना, श्री के.के. बंसल, उप संचालक, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर, श्री राधेश्याम वर्मा, डिप्टी कलेक्टर, धार, श्री समरजीत मुकर्जी, डिप्टी कलेक्टर, बैतूल एवं श्री बी.पी. रावत, डिप्टी कलेक्टर, रीवा शामिल हैं।

  भाजपा काल में दलित महिलाओं से बलात्कार की घटनाएं बढ़ीं- अरविंद मालवीय
भोपाल, 25 सितम्बर। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अरविंद मालवीय ने आज यहां जारी अपने बयान में खण्डवा में एक दलित महिला सरपंच के साथ दबंगों द्वारा किये गये सामूहिक बलात्कार की घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुये कहा है कि जबसे प्रदेश में भाजपा सरकार सत्तारूढ़ हुई है तब से बलात्कार विशेषकर दलित महिलाओं से बलात्कार की घटनाओं में चिंताजनक रूप से निरंतर वृद्धि हो रही है।
उन्होंने कहा है कि यह और भी शर्मनाक है कि जिस दिन खण्डवा में दबंग यह घृणित कुकृत्य कर रहे थे उस दिन भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आयुक्तों एवं पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। इस दलित महिला से बलात्कार इसलिये हुआ ताकि उसे आगामी चुनावों में भाग लेने से रोका जा सके। इन दबंगों के अभी तक पकड़े न जाने से जहां एक ओर पीड़ित महिला और उसका परिवार आतंकित है वहीं दूसरी ओर अपराधी तत्वों के हौसले और बुलंद हो गये हैं।

  मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले श्रीलंकाई बौद्ध धर्म गुरू
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से आज निवास पर श्रीलंका से आये बौद्ध धर्म गुरू पूज्य बानगल उपतिस्स ने मुलाकात की। श्री उपतिस्स ने साँची (रायसेन) स्थित बौद्ध स्तूप के पास श्रीलंका सरकार द्वारा बनवायी जा रही धर्मशाला की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने मुख्य सड़क से धर्मशाला तक पहुंच मार्ग को बनवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पहुंच मार्ग का निर्माण शीघ्र करवाने की सहमति दी।

  पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित
भोपाल 25 सितम्बर, 09 भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर यहां लालघाटी स्थित प्रतिमा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर ने पुष्पांजलि अर्पित की। उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, ध्रुवनारायण सिंह, रामदयाल प्रजापति, ओम यादव, रमेश शर्मा गुट्टू भैया, आलोक शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
प्रदेश कार्यालय में पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर प्रदेश मंत्री अजय प्रताप सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी गोविन्द मालू, कार्यालय मंत्री बाबा मुुजुमदार, मिश्रानंद पाण्डे, भरतचन्द नायक, गिरधारीलाल पाटीदार, करतारसिंह तोमर, विष्णुदास बैरागी ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यालय परिवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की।

  सत्ता हमारी मंजिल नहीं सामाजिक सुखद परिवर्तन का माध्यम है- नरेन्द्र सिंह तोमर
भोपाल 25 सितम्बर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि आर्थिक उदारीकरण के बाद कांग्रेसनीत यूपीए सरकार जहां विकास का मूल्यांकन आंकड़ों में कर रही है, एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पं.दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन मानवीय गरिमा की धरोहर है। पं.दीनदयाल उपाध्याय ने प्रगति में हमेशा मानवीय चेहरा देखने और समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाने की आवश्यकता रेखांकित की। कटनी में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के भवन की आधारशिला रखते हुए नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि पिछड़े वगो± की खुशहाली के काम में जुटना ही पं.दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि नया कार्यालय भवन जन समस्या के समाधान का केन्द्र बनेगा। बाद में नरेन्द्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और अपने कार्य और आचरण से संगठन की छवि उजवल करने का आन्हान किया।
नरेन्द्र सिंह तोमर ने जबलपुर में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना के बाद से डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद करते हुए जिस बलिदानी परंपरा को अक्षुण्ण रखा है, उसी का सुखद परिणाम है कि देश परमाणु शक्ति संपé बना। जम्मू-कश्मीर भारत का अंग है, तो इसका श्रेय कांग्रेस को नहीं भारतीय जनसंघ और भाजपा को है, जिसने दो निशान, दो विधान की व्यवस्था को उखाड़ फेंकने के लिए प्राणों की बाजी लगायी। उन्होंने पं.दीनदयाल उपाध्याय के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए ध्येयनिष्ठा से कार्य करने का आन्हान किया। नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता मंजिल नहीं समाज और राष्ट्र में सुखद परिवर्तन लाने का साधन है। दीनदयाल जी के बताए रास्ते पर चले। नये कार्यकर्ताओं का सृजन करें और समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित हो। समिष्ठ के लिए व्यिष्ठ का बलिदान करने के लिए संकल्पित हों। प्रदेश के सभी 594 मंडलों में आयोजित नव कार्यकर्ता सम्मेलनों में महंगाई के विरोध में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया और अगले माह महंगाई के विरोध में आंदोलन करने की व्यूह रचना पर विचार किया गया।
खंडवा जिलांतर्गत खालवा में प्रदेश संगठन महामंत्री माखन सिंह चौहान ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने धैर्य, समर्पण का परिचय देकर जन समस्याओं के समाधान की चुनौती पर खरा उतरने के लिए सिात होना है। खण्डवा नगर में सम्मेलन को प्रदेश मंत्री बाबूसिंह रघुवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद में ही विÜव का कल्याण समाहित है। इस विचारधारा का विस्तार इसे जीवन में उतार कर करें। बाबूसिंह रघुवंशी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए देश में व्याप्त महंगाई के लिये कांग्रेस कर दोषी बताया और कहा कि इसके विरोध में आक्रामक आंदोलन खड़ा कर केन्द्र को अपनी नीतियों के सुधार के लिये विवश करें।
भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भगवतशरण माथुर ने इंदौर के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी है। राजनीति राष्ट्र और समाज के लिये हो यही पं.दीनदयाल की विचारधारा का संदेश है। इसने पार्टी को सर्वस्पशीZ बनाया है। कार्यकर्ता विचार दर्शन को विस्तारित करें। प्रदेश सह संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने दमोह में कार्यकर्ताओं का आव्हान किया। गरीब समाज के अंतिम व्यक्ति के हितचिंतन में शक्ति संसाधन केिन्द्रत करें। देश में भाजपा ही विचार आधारित पार्टी है।
सागर जिले में पं.दीनदयाल उपाध्याय की सादगी, त्याग समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ाने का आन्हान करते हुए प्रदेश महामंत्री और सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश में जन आकांक्षा का केन्द्र है। कार्यकर्ता जनआकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए ध्येयनिष्ट और संकल्पित प्रयासों से आगे आएं।
भोपाल के बैरागढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधिक करते हुए वरिष्ठ मंत्री बाबूलाल गौर ने कहा कि कार्यकर्ता विचारधारा से जुड़ें। पं.दीनदयाल जी ने समाज के विकास में मानवीय चेहरा देखा था। जब तक समाज का हर व्यक्ति समान अवसर और न्याय पाने से वंचित रहेगा, हमारा संकल्प अधूरा रहेगा। भाजपा के इन्हीं आदशो± ने भाजपा को देशव्यापी, सर्वस्पशीZ बनाया है। विधायक जितेन्द्र डागा ने भोपाल के बैरागढ, बिलखिरिया मंडल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
इंदौर के अंबेडकर नगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि कार्यकर्ता संस्कारित बनें। समाज के समग्र विकास की इकाई अंतिम व्यक्ति बने। ऐसा करके ही हम एकात्म मानववाद को परिभाषित करेंगे। इंदौर के पांच मंडलों में पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोपी—ष्ण नेमा ने कहा कि पंच निष्ठाएं संगठन का प्राणतत्व है। इनका विस्तार कर हमें जनता के सामने प्रेरक आदर्श उपस्थित करना है।
इंदौर के महूनगर और ग्रामीण मंडलों में नवकार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि दुनिया पूंजीवादी और समाजवादी विचारधारा से विफल हो चुकी है। देश और विÜव को एकात्म मानववाद से परित्राण मिलेगा।चौहान ने कहा कि आने वाली चुनौतियों का भाजपा ही सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम है। कार्यकर्ता समय की कसौटी पर खरे उतरेंगे। खरगौन में अर्चना चिटनीस ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की क्रांतिकारी नीतियों से जनता को सकून प्राप्त हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को सजगता का परिचय देना होगा। पं.दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद की धुरी आम आदमी, समाज का अंतिम व्यक्ति रहा है।
इंदौर के सांवेर में डॉ.शरद जैन ने कहा कि राय सरकार के प्रयासों से जल्दी ही विद्युत संकट से मुक्ति मिलेगी। बांध परियोजना में गेट लगाने के बाद भराव से 1275 मेगावाट बिजली उत्पादन में वृद्धि होगी। आपने कार्यकर्ताओं का आन्हान किया कि वे प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं।
जबलपुर के मिलौनीगंज मंडल में बोलते हुए धीरज पटैरिया ने कहा कि आज जब देश के अन्य राजनीतिक दल अपना विश्वास खो चुके हैं, पं.दीनदयाल का एकात्म मानववाद ही जनता को प्रेरणा देता है। एकात्म मानववाद को जीवन में उतारकर अतीत की समृद्धि को लाकर समाज को बदलाव की अनुभूति कराएं। मंडला के नैनपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने मूल्य आधारित राजनीति का विकास करने का आन्हान किया। उन्होंने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने कभी आदशो± से विचलित होना गवांरा नहीं किया। तीन दशकों के बाद भी उनका एकात्म मानववाद प्रासंगिक हैं।
बालाघाट के लालबर्रा, अमोली और परसवाडा में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रदेश भाजपा संगठन एकात्म मानववाद को व्यवहार में उतारने के प्रयास में अडिग है। भाजपा राजनीतिक दल ही नहीं एक विचारधारा है, जिसका केन्द्र बिंदु समाज का अंतिम व्यक्ति है। पार्टी की चेतना शक्ति एकात्म मानववाद में समाहित है। बाद में रात्रि में बालाघाट में गौरीशंकर बिसेन ने नये कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज में भाग लिया और सक्रिय कार्यकर्ताओं की सदस्यता आरंभ की। हरदा में वरिष्ठ नेता रामकिशन चौहान ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
सतना में गणेश सिंह और रीवा में चंद्रमणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन के अनुसार कार्यकर्ताओं को संस्कारित करने का आन्हान किया। विदिशा में रघुनंदन शर्मा रायसभा सदस्य ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से रागात्मक संबंध बनाकर उसे आत्मीयता का शीतल संस्पर्श दें।उज्जैन में संतोष मूदंडा, रामेÜवर पाटीदार, मदन सांखला ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। दमोह में डॉ.राम—ष्ण कुसमरिया, पथरिया में जयंत मलैया और हटा में डॉ.सुधा मलैया ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
ग्वालियर में सावरकर मंडल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अभय चौधरी ने कहा कि संगठन सर्वाेपरि है। पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन से समाज का समग्र विकास होगा। कार्यक्रम में महंगाई के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया और आगामी व्यूह रचना पर विस्तार से चर्चा की गयी। अशोक नगर के शहरी ग्रामीण मंडलों में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि पं.दीनदयाल का एकात्म मानववाद आलोक स्तंभ है। इससे समान अवसर और न्याय सुनििÜचत होगा। ग्वालियर के डबरा में जयसिंह कुशवाह ने सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि देश में महंगाई और भुखमरी राहुल बाबा के परिजनों की देन है। भाजपा ने राष्ट्रवाद की ध्वजा थामकर भावनात्मक एकता का परचम फहराया है। पं.दीनदयाल के आदर्श युग-युग तक आने वाली पीढ़ियों को अनुप्राणित करेंगे।
  

Google bot last visit powered by Bots VisitYahoo bot last visit powered byYbotvisit.comMsn bot last visit powered byBots Visitpowered by MypagerankcheckLiveRank.org