News | International | National | Film | Space | Sports | Fashion | Business | Health | Environment |Articles | Education | Live TV |
 | About Us | Contact Us | Advertise with us |  Photo Gallery | Yellow Pages Bhopal | Tourism | Important Links| Media Links | Home |
Bookmark and Share
Stars Play It Mostly Fashion Safe at People's Choice Awards, Surveys Sexuality in Fashion, French fashion designer, All About the Clothes fashion at the Critics' Choice Awards,fashion news, fashion tv news
bikini models, bikini bra, bikini teens, hot bikini, bikini photos, bold bikini
friends connect, free friendship club, make friends, join friends network, friends group
internet live tv & videos,live free tv,live tv,ibn7,cnbc,nasatv,free nasa live tv on web,nasa and ufo news on web,space news with nasa tv live,latest news from nasa usa about our space with videos,cnnibn tv on internet,ibn7 live on pc live
Live chating, live chat, free live chat, bhopal chat, chat with girls for free
Satellite weather Images, Weather News, Mansoon report, Weather Information, INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT, Severe Weather Warnings
1000's of articles, collection of articles, articles in english, news articles,latest articles,article on every subject
   

international film festival, weather updates, collectors conference,city of lacks bhopal, mpinfo, madhya pradesh news from bhopal

  दुष्यंत की गजलें आम आदमी की जुबान बनीं - राज्यपाल श्री ठाकुर
दुष्यंत कुमार स्मारक डाक टिकट का विमोचन समारोह सम्पन्न

Bhopal:Sunday, September 27, 2009: राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर ने आज यहां माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय में आयोजित समारोह में सुप्रसिद्ध गीतकार स्वर्गीय श्री दुष्यंत कुमार की स्मृति में डाक विभाग द्वारा जारी डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने डाक टिकट के ब्लाक का स्वीच दबाकर अनावरण किया।
राज्यपाल श्री ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि दुष्यंत कुमार की गजलें आम आदमी की जुबान बन गई हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि दुष्यंत कुमार सामाजिक सरोकारों और संवेदनशीलता से परिपूर्ण थे। उनकी गजलों में आम आदमी की आशाएं, सपने और संघर्ष झलकते थे। राज्यपाल ने मध्यप्रदेश को साहित्य,कला, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में समृद्ध राज्य निरूपित करते हुए कहा कि जो समाज और प्रदेश मनीषियों का सम्मान करता है, वास्तव में वही समृद्ध होता है। श्री ठाकुर ने डाक विभाग द्वारा लब्ध प्रतिष्ठित कलाकारों, साहित्यकारों और संगीतकारों के नाम पर स्मारक डाक टिकट जारी करने की पहल को अनुकरणीय बताते हुए आशा व्यक्त की कि यह परम्परा निरंतर जारी रहेगी।
दुष्यंत कुमार स्मारक डाक टिकट विमोचन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने की। समारोह में राज्यपाल ने स्वर्गीय दुष्यंत कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती राजेश्वरी त्यागी का पुष्प गुच्छ से अभिवादन किया। माधव राव सप्रे समाचारपत्र संग्रहालय के संस्थापक श्री विजयदत्त श्रीधर ने राज्यपाल को शाल,श्रीफल और प्रतीक चिंह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दुष्यंत रचनावली के सम्पादक डा.विजय बहादुर सिंह, मध्यप्रदेश परिमंडल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल श्री पी.एस. मीणा और बड़ी संख्या में देश और प्रदेश के साहित्यकार,पत्रकार, शिक्षाविद और डाक विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  शिक्षक दिवस पर शालाओं में अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही होगी
अध्यापकों द्वारा सड़कों पर अभद्र प्रदर्शन को शासन ने गंभीरता से लिया
Bhopal:Sunday, September 27, 2009: शिक्षक दिवस पांच सितम्बर को जो अध्यापक व शिक्षक स्कूल में अनुपस्थित थे, उन्हें शासन द्वारा कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गई है। उक्त जानकारी आज स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने दी।
श्रीमती अर्चना चिटनीस ने बताया कि शिक्षक दिवस पर भोपाल में अध्यापकों द्वारा महिला शिक्षकों की उपस्थिति में किये गये अर्धनग्न प्रदर्शन को शासन ने गंभीरता से लिया है। राज्य सरकार ने इस प्रकार के प्रदर्शन को अभद्र व अशोभनीय माना है। अध्यापकों ने सड़कों पर अभद्रतापूर्ण प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश को कलंकित किया है। पांच सितम्बर जैसी पवित्र तिथि को जब पूरा देश शिक्षक दिवस मनाकर गुरुजनों को सम्मानित करता है उस दिन अध्यापक संवर्ग के कतिपय समूह द्वारा हड़ताल एवं अशोभनीय वेशभूषा में किया गया प्रदर्शन पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार सदैव ही शिक्षकों के हितों के प्रति चिंतित रहे हैं। राज्य सरकार ने शिक्षक संवर्ग को जितने लाभ प्रदान किये हैं वे निश्चित ही ऐतिहासिक हैं। किन्तु बावजूद इसके आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होना निश्चित ही पीड़ादायक है।
श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा है कि स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति कार्यदिवसों में अनिवार्य रूप से बनी रहना चाहिये। उन्होंने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों की जगह कक्षाओं में है न कि सड़कों पर। बच्चों को पढ़ाने के स्थान पर सड़कों पर अशोभनीय प्रदर्शन करना निंदनीय है। सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

  राज्यपाल श्री ठाकुर द्वारा विजयादशमी की बधाई
Bhopal:Sunday, September 27, 2009: राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री ठाकुर ने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों से बुराईयों को जड़ से मिटाने की अपील की है। राज्यपाल ने संदेश में कहा है कि समाज में शांति, सद्भाव, प्रेम और भाईचारे के वातावरण को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी वर्गों को एकजुट रहना चाहिये।
राज्यपाल श्री ठाकुर ने विजयादशमी के त्योहार को साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक निरूपित करते हुए अपने संदेश में विश्व शांति के लिए भगवान श्रीराम के आदर्शों और शिक्षा को विश्व के कोने-कोने तक फैलाने की आवश्यकता प्रतिपादित की है। श्री ठाकुर ने नारी समाज को उत्कृष्ठता प्रदान करने के लिए पावन पतिव्रता सीता जी के आदर्शों को प्रतिष्ठापित करने पर बल दिया है।

  मंत्रियों द्वारा विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
Bhopal:Sunday, September 27, 2009: वित्त मंत्री श्री राघवजी, पर्यटन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री तुकोजीराव पवार तथा वन, खनिज साधन, जैव विविधता एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा विधि एवं विधायी कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री राघवजी ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजयादशमी पर्व का उद्देश्य समाज में उच्च आदर्शों की स्थापना करना है। असत्य पर सत्य एवं बुराईयों पर अच्छाईयों की विजय का प्रतीक यह पर्व नई चेतना और उत्साह प्रदान करता है। श्री तुकोजीराव पवार ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में विजयादशमी पर्व का एक अहम स्थान है, जो सदियों से बुराईयों से बचने और अच्छाईयों को अपने जीवन में समाहित करने का मार्गदर्शन देता है। वन राज्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि विजयादशमी से सर्वधर्म समभाव, राष्ट्रीय एकता, वीरता आदि उच्च गुणों की प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा है कि भगवान श्रीराम के प्रेरक उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। यह पर्व हमें सत्य पर चलने की प्रेरणा देता है।
मंत्रिगणों ने आशा व्यक्त की कि दशहरा पर्व हमारे प्रदेश में लोगों के जीवन में खुशहाली लायेगा और पूरे समाज में बेहतर वातावरण बनेगा।

  खाद सब्सिडी की राशि आठ गुना बढ़ी,
नयी पहल पर सवालिया निशान- किसान मोर्चा
भोपाल 27 सितंबर, 09 भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेअध्यक्ष वेदप्रकाशर्मा और प्रदेमहामंत्री विधायक अलकेआर्य ने केन्द्र सरकार की खाद सब्सिडी की नई पहल की व्यवहारिकता पर संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया था कि जीरो बैलेंस खाता पर ही लघु सीमांत और अन्य सभी किसानों के बैंको में खाते खोले जायेंगे, लेकिन आज तक केन्द्र सरकार की पहल परवान नहीं चढी। उल्टे ग्रामीण क्षेत्रों से बैंक अपना कारोबार समेट रहे है। 2371 बैंक शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में बंद कर दी गयी है। ऐसे में किसानों को कूपन पर बैंको के माध्यम से खाद सब्सिडी मिलेगी इसकी कल्पना कैसे की जा सकती है।
      अलकेश आर्य ने कहा कि देके किसान पिछले पांच सालों से खाद की किल्लत भुगत रहे है। केन्द्र सरकार राज्यां को सीधे खाद आयात करने को विव कर रही है। केन्द्र सरकार सब्सिडी पर खाद पहुंचाने का ढोल पीट रही है। पिछले पांच वर्षो में केन्द्र सरकार की खाद सब्सिडी का बोझ बढ़कर आठ गुना हो गया है। केन्द्र की जो सब्सिडी की राशि 2004-05 में 15779 करोड़ रू थी वह 2008-09 में बढकर 119772 करोड़ रू हो गयी है। फिर भी किसानों को लाभ नहीं पहुंचना और खाद उचित मूल्य पर नहीं मिलना वास्तव में चिंता का विषय है।
       अलकेआर्य ने कहा कि केन्द्र सरकार लोक लुभावन सब्सिडी की बैसाखी से किसानों को मुक्त करें और बाजार मूल्य पर खाद, बीज, कीटना, पानी बिजली का उपयोग करने के लिए किसानों को सक्षम बनाएं।

  विजयादमी न्याय और सत्य का प्रतीक है,
जनजीवन में खुहाली हो - नरेन्द्रसिंह तोमर
भोपाल 27 सितंबर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदे अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर और प्रदेसंगठन महामंत्री माखन सिंह चौहान ने विजयादमी के मांगलिक पर्व पर सभी के खुहाल, समृद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि दहरा लोकजीवन में न्याय और सत्य का प्रतीक है। समाज के हर व्यक्ति को न्याय सुनि6चित हो और समान अवसर मिले इसके लिये हमें हमेशा सक्रिय रहना है। मर्यादा पुरूषोत्तम राम के लोक रंजक अवतार से प्रेरणा लेना है।
  नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि रामचरित मानस में राम ने रामराज का मंचन श्रृंगवेरपुर में पहुंचकर विपन्नों को आगे बढने संगठित रहने की प्रेरणा देकर आरंभ किया। समाज में विषमता की खाई पाटकर समाज के अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछकर उसे रामराज का अहसास कराने का संकल्प लें। पार्टी की प्रदेउपाध्यक्ष माया सिंह, चन्द्रमणि त्रिपाठी, अनिल माधव दवे, विजेन्द्रसिंह सिसोदिया, सुधा जैन, विनोद गोटिया, गंगाराम पटेल, प्रदेसह संगठन महामंत्री भगवतरण माथुर, अरविन्द मेनन, महामंत्री भूपेन्द्र सिंह, नंदकुमार सिंह चौहान, फग्गनसिंह कुलस्ते, कोषाध्यक्ष रामोराम गुप्ता, प्रदे मंत्री अजयप्रताप सिंह, अरविन्द भदौरिया, अंचल सोनकर, राजेन्द्र पाण्डे, रामे6वर शर्मा, बाबूसिंह रघुवंशी, निर्मला भूरिया, सरिता देपाण्डे, प्रदेप्रवक्ता उमाशंकर गुप्ता, अर्चना चिटनीस, सुधा मलैया, प्रदे कार्यालय मंत्री बाबा मुजुमदार, प्रदेमीडिया प्रभारी गोविन्द मालू ने दहरा के मौके पर जन-जन का अभिनंदन किया है।

(हरा के अवसर पर शुभकामनाएं)
विजयादमी पर सक्त राष्ट्र की कल्पना साकार करें, शक्ति ही शांति की गारंटी है - वि6वास सारंग
भोपाल 27 सितंबर, 09 भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेअध्यक्ष और विधायक वि6वास सारंग ने विजयादमी के अवसर पर अपने बधाई संदेमें सभी के जीवन में खुहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि शांति के लिये शक्ति आव6यक है। युवा साथी अपनी रचनात्मक उर्जा प्रदेको समृद्ध बनाने में लगाएं।
      विश्वास सारंग ने कहा कि केन्द्र सरकार वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सक्त राष्ट्र के रूप में अपना परिचय दें। सुरक्षा बलों की सेवा शर्तो को आकर्षक बनाएं। पड़ोस से भले ही तत्काल राष्ट्र को कोई चुनौती न हो तथापि सुरक्षा के मोर्चा पर राष्ट्र और समाज को सन्नद्ध रहना है। वायुसेना के एक सौ पायलटों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिये आवेदन किया है। उनकी अंतर्भावना को समझना होगा।

  भोपाल में जमीन के नीचे नहीं बढ़ा पानी
भोपाल. औसत से कम बारिश के कारण इस वर्ष भी जमीन की प्यास पूरी तरह नहीं बुझ पाई है। शहर और आसपास के इलाकों में मानसून के दौरान भूजल स्तर में गत वर्ष की तुलना में 0.30 मीटर की गिरावट दर्ज हुई है, हालांकि अरेरा कॉलोनी सहित पांच क्षेत्रों में स्थिति सुधरी है जहां पानी थोड़ा ऊपर आया है, लेकिन पांच क्षेत्रों में नीचे गया है।
भूजल सर्वेक्षण इकाई द्वारा मानसून के दौरान तैयार शहर की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक नीलबड़, चूनाभट्टी, सूखी सेवनिया, कोलुआ व अहमदपुर में भूजल स्तर नीचे गया है, जबकि अरेरा कॉलोनी, रासलाखेड़ी, पिपलानी, नरेला शंकरी व बिलखिरिया में थोड़ा ऊपर आया है।
इकाई के शहर में 10 अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित स्थाई अवलोकन कूप के अगस्त 09 जलस्तर की अगस्त 08 के जलस्तर से तुलना के आधार पर तैयार रिपोर्ट में अहमदपुर की स्थिति सबसे खराब है जहां इस साल भूजल स्तर 12.40 मीटर रहा। अगस्त में भूजल स्तर में गिरावट की एक वजह कम बारिश से रिचार्ज नहीं होना है। भोपाल में अगस्त में इस साल करीब 43 मिमी बारिश ही हुई है। गत वर्ष अगस्त में 150.72 मिमी बारिश हुई थी।
भोपाल व आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर नीचे जा रहा है। अगस्त महीने की तुलनात्मक स्थिति से भी यही स्थिति सामने आई है।
  

Google bot last visit powered by Bots VisitYahoo bot last visit powered byYbotvisit.comMsn bot last visit powered byBots Visitpowered by MypagerankcheckLiveRank.org