|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 |
|
|
गांधी जयंती से मद्यनिषेध सप्ताह का आयोजन
श्रीमती रंजना बघेल नशाबंदी प्रदर्शनी का शुभारंभ करेगी
सामाजिक न्याय विभाग द्वारा गांधी जयंती दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर
तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। सामाजिक न्याय राज्य मंत्री
(स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती रंजना बघेल कम्युनिटी हाल टी.टी. नगर में सबेरे 11 बजे
मद्य निषेध सप्ताह एवं नशाबंदी पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी।
मद्य निषेध सप्ताह के अन्तर्गत तीन अक्टूबर को 11 बजे से वाद-विवाद प्रतियोगिता
आयोजित होगी। चार अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता, पांच अक्टूबर को भाषण
प्रतियोगिता, छह अक्टूबर को निबंध लेखन प्रतियोगिता, सात अक्टूबर को प्रश्नमंच का
आयोजन विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से होगा। सभी प्रतियोगिताएं प्रतिदिन
11 बजे से कम्युनिटी हाल में होगी। आठ अक्टूबर को मद्यनिषेध सप्ताह का समापन एवं
पुरस्कार वितरण होगा। इसी प्रकार सभी जिलों में मद्यनिषेघ सप्ताह के तहत विभिन्न
आयोजन होगे।
कांग्रेस ने प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किये
जाने की मांग पुन: दोहराई
भोपाल,
1 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केक़े मिश्रा ने
प्रदेश में निरंतर बढ़ते जा रहे अपराधों, उसके आधुनिकतम
स्वरूप, निरंतर बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था और
अपराधियों में पुलिस व वर्तमान कानून को लेकर समाप्त होते जा रहे खौफ को दृष्टिगत
एवं जनता और प्रदेश के व्यापक हितों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किये जाने की
मांग पुन: दोहराई है।
आज यहां जारी
अपने बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश में चोरी,
अपहरण, डकैती,
राहजनी, लूट,
बलात्कार, सुपारी लेने और हत्याओं
सहित अपराधों के आधुनिकतम स्वरूप, निरंतर बिगड़ती जा
रही कानून व्यवस्था, प्रदेश में अन्डरवर्ल्ड का फैलता
जाल, मादक दृव्यों की खरीद-फरोख्त और कई शहरोंजिलों
में नक्सली और सिमी जैसे प्रतिबंधित संगठनों के नेटवर्क होने के भी साक्ष्य सामने
आए हैं। इन्हें लेकर जहां प्रदेश में जारी वर्तमान कानून अक्षम,
अप्रभावी तथा अपर्याप्त दिखाई दे रहा है,
वहीं पुलिस और कानून का खौफ भी अपराधियों में धीरे-धीरे
समाप्त होता जा रहा है लिहाजा, इन विषम परिस्थितियों
में प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किया जाना सामयिक होगा।
मिश्रा ने यह
भी स्वीकार किया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के दौरान पार्टी के चुनावी
घोषणापत्र में प्रदेश में पुलिस कमिश्नरी लागू किये जाने की बात कही गई थी और
उससे सम्बद्ध कई वैधानिक औपचारिकताएं भी पूर्ण कर ली गई थीं,
किंतु एक लॉबी ने कई विध्न पैदाकर इस महती घोषण को अंजाम तक
पहुंचाने में रोड़े डाले थे, किंतु आज के बदले हालातों
में इस प्रणाली को लागू किया जाना समय की मांग प्रतीत हो रहा है। अत: मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान इस मुद्दे पर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति प्रदर्शित कर प्रदेश में
शीघ्र ही इस प्रणाली को लागू करें।
महंगाई के विरोध
में 594
मंडलों में धरना आंदोलन
भोपाल
1
अक्टूबर, 09 महात्मा गांधी जयंती
2 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंहगाई के
विरोध में प्रदेश के सभी 594 मंडलों में धरना आंदोलन
आयोजित किया जायेगा। धरना आंदोलन मंडल मुख्यालय के अतिरिक्त प्रत्येक नगर पंचायत,
नगरपालिका क्षेत्र में भी धरना
आंदोलन आयोजित किया जायेगा। नगर निगम क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड में धरना
आंदोलन किया जायेगा।
खरगौन में बैंक
अध्यक्ष,
उपाध्यक्ष के चुनाव में
कांग्रेस का सफाया
भोपाल
1
अक्टूबर, 09
भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ
के प्रदेश कार्यालय मंत्री रतन यादव ने कहा कि खरगौन केन्द्रीय जिला सहकारी बैंक
के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रकाश
रत्नपारखी अध्यक्ष और राजेन्द्र भावसार तथा कमलाबाई उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
कांग्रेस का सफाया हो गया है। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में पार्टी ने रामविलास
पटेल को नियुक्त किया था।
जिला सहकारी
बैंक खरगोन में हुए चुनाव में दस अन्य संस्थाओं के लिए प्रतिनिधियों का भी चयन
किया गया। जे.पी.जाटव,
प्रतिनिधि अपैक्स बैंक भोपाल,
मांगीलाल सेंट्रल वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन नई दिल्ली,
रमेश पटेल सहकारी मुद्रणालय जबलपुर, राजेश जायसवाल राय
सहकारी संघ भोपाल, अंतर सिंह जिला सहकारी संघ खरगोन,
कलाबाई म.प्र.सहकारी बैंक एसोसिएशन,
धन्नूलाल जायसवाल बीज संघ विपणन संघ,
कन्हैयालाल महाजन जवाहर लाल सूत मिल खरगोन,
प्रकाश रत्नपारखी इफको दिल्ली,
जयप्रकाश जाट कृफ्को नई दिल्ली
प्रतिनिधि निर्वाचित हुए।
राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस की वोट बैंक राजनीति हावी - भूपेन्द्र सिंह
भोपाल
1
अक्टूबर, 09 भारतीय जनता पार्टी के
प्रदेश महामंत्री और सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि किस तरह राष्ट्रीय सुरक्षा
पर कांग्रेस की वोट बैंक पॉलिटिक्स हावी है, इसका ताजा
उदाहरण इसरत जहां मुठभेड़ के मामले में केन्द्र सरकार द्वारा नया हलफनामा पेश करना
है। एक ओर प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह गुप्तचर एजेंसियों से मिली सूचना के आधार
पर भारत में मुंबई आतंकी हमले की तर्ज पर लश्करे तोइबा के आतंकी हमला की आशंका
व्यक्त कर रहे हैं,
दूसरी ओर इसरत जहां और उसके कट्टर आतंकवादियों को बेगुनाह साबित करने पर कांग्रेस
जुटी हुई है। जबकि इसरत जहां और उसके साथियों को आतंकवादी वारदातों में संलङ्गन
रहने की जानकारी आईबी ने दी थी। केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की
थी। लेकिन कांग्रेस ने आगामी चुनाव को देखते हुए पूर्व अदालत में गृह मंत्रालय
द्वारा पेश किये गये शपथ-पत्र को भी गलत साबित करने की ठान ली और केन्द्रीय गृह
मंत्रालय के शपथ को भी झुठला दिया।
भूपेन्द्र सिंह
ने कहा कि एक ओर देश-विदेश में लश्करे तोइबा के साधन संपन्न होने और लगातार भारत
में अपना नेटवर्क फैलाने के सबूत मिल रहे हैं,
वहीं कांग्रेस नीत यूपीए सरकार
लगातार सुरक्षा तंत्र के मनोबल को खंडित करने में जुटी है। आतंकवाद से संघर्ष के
प्रति कांग्रेस गंभीर नहीं है। कांग्रेस ने पहले पोटा कानून समाप्त किया। फिर
मानवाधिकार संगठनों को आतंकवादियों के कवच के रूप में प्रोत्साहित किया। कांग्रेस
लगातार आतंकवादियों के हौंसला को बुलंद कर रही है। नरेन्द्र मोदी को घेरने के लिए
कांग्रेस की वोट बैंक पॉलिटिक्स के गंभीर परिणाम को कांग्रेस गंभीरतापूर्वक नहीं
ले पा रही है। इसके नतीजे राष्ट्रघाती होंगे।
(छतरपुर
पन्ना में कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग)
राजनैतिक,
सामाजिक मूल्यों को सहेजे,
जनता के प्रति
संवेदनशील रहे - नरेन्द्रसिंह तोमर
भोपाल
1
अक्टूबर, 09 भारतीय जनता पार्टी के
प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में
मूल्यों का तेजी से क्षरण हो रहा है। देश की जनता की नजरें भारतीय जनता पार्टी पर
टिकी हुई है। हमें भारतीय जनसंघ से मूल्य आधारित राजनीति के जो संस्कार विरासत
में मिले है उनका निरंतर विस्तार करें। छतरपुर और पन्ना में कार्यकर्ता प्रशिक्षण
वर्गो को संबोधित करते हुए नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि राजनैतिक,
सामाजिक क्षेत्र में प्रशिक्षण से वांछित संस्कार मिलते है।
सामाजिक, राजनैतिक
सरोकारों के प्रति संवेदनशील बनने की प्रखर लाल सा जगती है। संगठन की छवि उावल कर
प्रशिक्षण की परंपरा को सार्थक बनाएं।
नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि व्यक्ति सामान्यत: प्रशिक्षण और संपर्क से ही
समग्रता पूर्ण करता है। प्रशिक्षण से व्यक्ति में संस्कार पैदा होते है और
व्यक्ति के व्यक्तित्व और कृतित्व में निखार आता है,
लेकिन प्रशिक्षण के पश्चात गैर
प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ताओं से अपने को वरिष्ठ अथवा सर्वोत्कृष्ठ न समझें।
उन्होंने आग्रह किया कि अपने सहयोगी कार्यकर्ता की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिये सतत
उनसे संवाद और संपर्क रखे। व्यक्ति की स्वीकार्यता से ही हमारी और संगठन की
स्वीकार्यता का विस्तार होगा। उन्होंने कार्यकर्ता के निर्माण और समाज में उसकी
स्वीकार्यता बढ़ाने के लिये उदारता पूर्वक सहयोग देने की सदाशयता विकसित करने का
आग्रह किया।
नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना
मात्र नहीं है। सत्ता हमारे लिये समाज में सुखद बदलाव लाने का साधन है। भाजपा
कार्यकर्ता आधारित दल है। यहां पद का नहीं कार्यकर्ता का महत्व है। भाजपा का
निष्ठावान कार्यकर्ता होने का गौरव महसूस करें। छतरपुर में नरेन्द्रसिंह तोमर ने
प्रशिक्षण वर्ग का उदघाटन किया। उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम पटेल,
शैलेन्द्र बरूआ, जयनारायण अग्रवाल,
जितेन्द्र सिंह बुन्देला, सांसद
वीरेन्द्र कुमार, ललिता यादव,
रामदयाल अहिरवार,
मोहम्मद गनी अंसारी भी उपस्थित थे।
पन्ना में
प्रशिक्षण वर्ग का समापन करते हुए सामाजिक,
राजनैतिक और नैतिक मूल्यों की
धरोहर को सहेजने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की जवाबदेही
समाज और आम आदमी के प्रति है। आम जनता का हित हमारे कार्यक्रमों की धुरी है।
इसलिए सदैव जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर जनता के लिये संघर्ष करें।
बापू के सपनों को पूर्ण करें - नरेन्द्रसिंह तोमर
भोपाल
1
अक्टूबर, 09 भारतीय जनता पार्टी के
प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर और प्रदेश संगठन महामंत्री माखन सिंह
चौहान ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर बापू के
सपनों को पूरा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर समाज से
विषमता, समाप्त करने और रचनात्मक कार्यो से समाज के
अंतिम व्यक्ति की खुशहाली के लिये संकल्पित प्रयास करें। भाजपा नेताओं ने गांधी
जयंती पर आम आदमी के सुखद जीवन,
खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा
कि स्वदेशी की भावना हमारे जीवन का आदर्श बनें। आर्थिक आजादी के लिये स्वदेशी
भावना परमावश्यक है। ऐसा करके ही बापू के सपने पूरे किये जा सकते है।
नरेन्द्रसिंह तोमर मालवा उत्सव में भाग लेंगे
भोपाल
1
अक्टूबर, 09 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और
सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर 2
अक्टूबर को इंदौर पहुंचेंगे तथा मालवा उत्सव में भाग लेंगे। आप रात्रि में कार से
भोपाल लौटेंगे।
नरेन्द्रसिंह
तोमर 2
अक्टूबर को दोपहर भोपाल से कार से इंदौर जायेंगे और इंदौर में आयोजित मालवा उत्सव
में शाम 7 बजे भाग
लेंगे। आप रात्रि में इंदौर से भोपाल प्रस्थान करेंगे।
शासकीय कार्यालयों में ऊर्जा दक्ष लाईट का उपयोग
अनिवार्य
राज्य शासन ने शासकीय कार्यालयों में बिजली की अधिक खपत करने वाले
साधारण विद्युत बल्बों और ट्यूब लाईटों को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है।
इनके स्थान पर सीएफएल और एलईडी आधारित लाईट सिस्टम का उपयोग किया जाये।
राज्य शासन द्वारा आज जारी किये एक आदेश में कहा गया है कि शासन के सभी विभागों
और अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा विद्युत ऊर्जा की बचत के हरसंभव प्रयास किये जायें।
शासकीय कार्यालयों में पहले से लगे बल्ब और ट्यूब लाईट का जीवनकाल समाप्त होने पर
जब उन्हें बदलना पड़े तो विद्युत ऊर्जा बचत करने वाले उपकरणों का उपयोग किया
जाये।
प्रशासन अकादमी में संगोष्ठी का आयोजन 5 एवं 6
अक्टूबर को
आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में 5 एवं
6 अक्टूबर, 2009 को 'उत्तर-पूर्वी राज्यों में विकास की चुनौतियां' विषय पर
संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
महानिदेशक प्रशासन अकादमी भोपाल डॉ. संदीप खन्ना ने जानकारी दी है कि मंगलवार 6
अक्टूबर को आयोजित संगोष्ठी को मिजोरम के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एम.एम. लखेरा
(सेवानिवृत्त) तथा नार्थ ईस्ट काउंसिल के सदस्य श्री पी.पी. श्रीवास्तव संबोधित
करेंगे।
इससे पूर्व संगोष्ठी के शुभारंभ दिवस सोमवार 5 अक्टूबर को पूर्व में उत्तर-पूर्वी
राज्यों से संबद्ध रहे मध्यप्रदेश के अधिकारी सर्वश्री एस.सी. त्रिपाठी
(आई.पी.एस.), श्री अतुल सिन्हा, पूर्व सचिव भारत सरकार तथा श्री के.के. सेठी,
पूर्व मुख्य सचिव मणिपुर राज्य संबोधित करेंगे।
मौसम
भोपाल
01
अक्टूबर, 09। मौसम केन्द्र से
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24
घंटों के दौरान प्रदेश के इन्दौर एवं
ग्वालियर संभागों में कहीं-कहीं वर्षा हुई शेष संभागों का मौसम मुख्यत: शुष्क
रहा। दिन के तापमान में पूरे प्रदेश में मामूली परिवर्तन हुआ।
मौसम केन्द्र के
अनुसार अगले
24
घंटों के दौरान प्रदेश के इन्दौर एवं
होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने
तथा शेष संभागों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।
|
|
|
|
|
|
|
|