|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 |
|
|
जिले के किसान कर्ज में डूबे - मानसून ने दिया धोखा तो हो जाएंगे बर्बाद
उज्जैन,
07 जून, डॉ अरूण जैन। पिछले साल
जिले में औसतन 23 इंच बारिश हुई थी। जिससे रबी की फसल
काफी कमजोर रही। नतीजतन किसानों के हाथों में पैसा नहीं आने से अब खरीफ की फसलों
के लिए किसान कर्ज में डूब गया है। जिले में अभी तक किसानों ने 110
करोड़ रूपए कर्ज पर उठा लिए है, यदि
इस बार भी मानसून ने धोखा दिया तो किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएंगे।
पिछले रबी
सीजन में किसानों के पास पानी नहीं होने से गेहूं की फसल काफी कमजोर रही है।
हालांकि चने की फसल के लिए किसानों ने तकरीबन
50 करोड़
रूपए के .ऋण लिए थे, जिन्हें चुकाने में किसानों को
काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अन्नदाताओं की मुट्ठी खाली होने से इस बार
खरीफ की फसलों के लिए वे कर्ज के भरोसे ही रहे। 1
अप्रैल से अभी तक जिले के सहकारी बैंकों से किसानों ने 76
करोड़ रूपए का ऋण ले लिया है। इसके अलावा अन्य बैंकों से
35 करोड़ रूपए ऋण पर उठाए जा चुके हैं। किसानों ने कर्ज
लेकर खेतों में बोवनी तो कर दी है। लेकिन यदि इस बार भी बारिश अच्छी नहीं हुई तो
उनकी परेशानी बढ़ सकती है। जिले में अभी तक 1611 ऌंच
औसत बारिश हुई है।
एनएसयूआई ने किया विश्वविद्यालय में प्रदर्शन
उज्जैन,
07 जून, डॉ अरूण जैन। करीब आधा
दर्जन मांगों के समर्थन में एनएसयूआई के कार्यकर्ता विक्रम विश्वविद्यालय के माधव
प्रशासनिक भवन के सामने पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों
का गुस्सा दो कारणों को लेकर था। पहला विवि में भवन में जगह-जगह लगे तालों के
खिलाफ तो दूसरा एनएसयूआई के ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश बाथली को विवि की ओर से दिए
गए कानूनी नोटिस पर। बाथली ने 18
जून को
कार्यपरिषद के सदस्यों को ज्ञापन देकर विवि की समस्याएं उजागर की थीं। इसी ज्ञापन
के आधार पर उन्हें विवि के अभिभाषक द्वारा नोटिस जारी किया गया है। विद्यार्थियों
ने एलएलबी में पुनर्मूल्यांकन चालू नहीं करने का विरोध किया।
9
अगस्त भारत ''छोड़ो
आंदोलन दिवस''
से
कांग्रेस
के सघन सदस्यता अभियान की शुरूआत
भोपाल,
7 अगस्त। मध्य प्रदेश कांग्रेस 9
अगस्त, 09 ''भारत छोड़ो आंदोलन''
दिवस से समूचे प्रदेश में एक साथ अपने सघन सदस्यता अभियान की
शुरूआत करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरेश पचौरी राजधानी स्थित कांग्रेस
मुख्यालय में प्रात: 1100 बजे इस अभियान का विधिवत
शुभारम्भ करेंगे। संशोधित विधान के अनुसार सदस्यता हेतु 3-
रू सदस्यता शुल्क के साथ एक पासपोर्ट आकार का फोटो अनिवार्य
किया गया है।
प्रदेश
कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री श्री राजीव सिंह के अनुसार सदस्यता अभियान में जो
अभी तक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण नहीं कर पाये हैं के साथ ही कांग्रेस विचारधारा
से संबद्ध आमजनों,
अनुसूचित जातिजनजाति, पिछड़ा वर्ग,
अल्पसंख्यक, महिला और युवावर्ग आदि
को अधिकाधिक संख्या में सदस्य बनाया जायेगा। आगामी संगठन चुनाव,
नगरीय निकाय चुनाव-09, और पंचायती
राज संस्थाओं के चुनावों को दृष्टिगत रख इस सदस्यता अभियान का विशेष महत्व आंका
जा रहा है। उम्मीद है कि समूचे प्रदेश में जिलाब्लाक स्तर पर चलाये जाने वाले इस
अभियान में पार्टी का हर वर्ग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा।
उल्लेखनीय है
कि आगामी वर्ष में होने जा रहे संगठनात्मक चुनाव में वे ही कांग्रेसजन हिस्सा ले
सकेंगे जो 31
दिसम्बर 09, तक अपनी विधिवत
सदस्यता ले पायेंगे।
मुख्य सचिव द्वारा आपराधिक घटनाओं से पीड़ितों की मदद के लिये गठित जिला सलाहकार
समितियों की बैठकें आयोजित करने के निर्देश
मुख्य सचिव राकेश साहनी ने राज्य के सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर आपराधिक घटनाओं
से पीड़ितों की मदद के लिये गठित सलाहकार समितियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित
कर पीड़ितों को मदद पहुंचाने के निर्देश दिये हैं।
ज्ञातव्य है
कि म.प्र. मानव अधिकार आयोग ने राज्य शासन को विभिन्न आपराधिक घटनाओं से पीड़ित
होने वाले लोगों की मदद करने के लिये कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय
सलाहकार समितियां गठित करने की अनुशंसा की थी। आयोग का मानना है कि अपराध घटित
होने के बाद पुलिस और न्यायिक सेवा के अधिकारी अपराधों की छानबीन और अपराधियों को
दण्ड दिलाने की कार्यवाही में लग जाते हैं। जबकि अपराधों से पीड़ितों की खोज-खबर
लेने वाला कोई नहीं होता है,
इस प्रकार उनके मानव अधिकारों का हनन होता है। इस विसंगति को
दूर करने के लिये आयोग ने एक विक्टिमोलॉजी प्रोजेक्ट तैयार कर राज्य शासन को
पीड़ितों की मदद करने की सिफारिश की थी। राज्य शासन ने आयोग की इस अनुशंसा को
मानते हुए एक आदेश जारी कर वर्ष 2008 में इन समितियों
का गठन किया था। जिला स्तरीय समिति में संबंधित जिले के कलेक्टर को अध्यक्ष बनाया
गया। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी समितियों की बैठकें नहीं हो पा रही थीं।
मुख्य सचिव ने
कलेक्टरों से अपेक्षा की है कि पीड़ितों को आर्थिक,
सामाजिक, विधिक और चिकित्सकीय
सहायता उपलब्ध कराने के लिये इन सलाहकार समितियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित
की जायें ताकि नागरिकों और पुलिस की सहभागिता से अपराधों पर भी रोक लग सके। मुख्य
सचिव ने निर्देश दिये हैं कि हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर अपराध घटित होने की
जानकारी मिलने पर पीड़ित व्यक्ति को मदद देने के लिये सलाहकार समिति की बैठक
तत्काल बुलाई जाये। समिति द्वारा यथोचित निर्णय लेकर आवश्यकता के अनुसार शासकीय
और जन-सहयोग से पीड़ित व्यक्ति की मदद की जाये।
बुन्देलखण्ड
विकास प्राधिकरण को मिला एक करोड़
60 लाख
रूपये का आबंटन
प्राधिकरण
द्वारा स्वीकृत 207
निर्माण कार्यो में से 36 का कार्य
पूर्ण
राज्य शासन
द्वारा गठित बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण सागर के अंतर्गत
6 जिलों
को शामिल किया गया है। इन 6 जिलों में से सागर राजस्व
संभाग के समस्त 5 जिलों के साथ-साथ ग्वालियर राजस्व
संभाग का दतिया जिला भी शामिल है। सागर राजस्व संभाग के 5
जिले क्रमश: सागर, दमोह,
छतरपुर, पन्ना एवं टीकमगढ़ है। शासन
द्वारा इन 6 जिलों में विकास कार्यो के करवाने के लिए
चालू वित्तीय वर्ष 2009-10 में अब तक तीन मदों में कुल
1 करोड़ 60 लाख रूपये का बजट
आबंटन दिया गया है। इस आबंटन में से मांग संख्या- 41
के तहत 1.67 लाख रूपये,
मांग संख्या 60 के तहत एक करोड़ 25
लाख रूपये तथा मांग संख्या 64 के
तहत 33 लाख 33 हजार रूपये
का प्राप्त आबंटन शामिल हैैं।
प्राधिकरण
द्वारा विगत दो वित्तीय वर्षो क्रमश:
2007-08
एवं 2008-09 में तीन करोड़ 84
लाख 58 हजार 700
रूपये के जो 207 निर्माण कार्य
स्वीकृत किए गए थे, उनमें से 36
निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये गये है तथा शेष 171
निर्माण कार्यो का कार्य प्रगति पर था। जो 36
निर्माण कार्य पूर्ण किए गए है,
उनमें से टीकमगढ़ जिले के द्वारा 18, सागर जिले के
द्वारा 17 तथा छतरपुर जिले द्वारा पूर्ण किया गया एक
निर्माण कार्य शामिल है।
प्राधिकरण
द्वारा जो 207
निर्माण कार्य विगत दो वित्तीय वर्षो में स्वीकृत किए गए थे
उनमें से टीकमगढ़ जिले में 2 करोड़ 15
लाख 16 हजार 555
रूपये के 120 कार्य,
सागर जिले में 44 लाख 75
हजार 145 रूपये के 38
कार्य, छतरपुर जिले में 37
लाख रूपये के 14 कार्य,
पन्ना जिले में 53 लाख 46
हजार रूपये के 19 निर्माण कार्य,
दतिया जिले में 20 लाख 43
हजार रूपये के 13 निर्माण कार्य
तथा दमोह जिले में 13 लाख 78
हजार रूपये के स्वीकृत किए गए 3
निर्माण कार्य शामिल हैं।
प्राधिकरण
द्वारा जो 207
निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए थे उनमें से 131
लघु निर्माण कार्य तथा 76 वृहद
निर्माण कार्य शामिल है। इन 131 लघु निर्माण कार्यो
हेतु 1 करोड़ 27 लाख
10 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार
76 वृहद निर्माण कार्यो हेतु 2
करोड़ 57 लाख 48 हजार
700 रूपये की स्वीकृत की गई राशि शामिल है। इन 131
लघु निर्माण कार्यो में से टीकमगढ़ जिले के 86,
सागर जिले के 25, छतरपुर जिले के
7, पन्ना जिले के 6 तथा
दतिया जिले के 7 स्वीकृत किए गए कार्य शामिल है। इसी
प्रकार 76 वृहद निर्माण कार्यो में से टीकमगढ़ जिले के
34, सागर जिले के 13,
छतरपुर जिले के 7, पन्ना जिले के 13,
दतिया जिले के 6 तथा दमोह जिले के
3 स्वीकृत किए गए निर्माण कार्य शामिल हैं।
स्वावलंबन योजना के अंतर्गत होने वाली नर्सिंग काउसिलिंग स्थगित
स्वावलंबन
योजना के अंतर्गत होने वाली नर्सिंग चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। इसके लिए
10
अगस्त से 13 अगस्त तक होने वाली
काउसिलिंग नहीं होगी।
राष्ट्रीय
ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त संचालक श्री एस.के. श्रीवास्तव ने बताया कि
स्वावलंबन योजना के अंतर्गत निजी क्षेत्र में संचालित अशासकीय बीएससी नर्सिंग
कॉलेज के चार वर्षीय पाठयक्रम के लिये चयन प्रक्रिया काउसिलिंग को स्थगित कर दिया
है। उन्होंने बताया कि इसके लिए
10
अगस्त से 13 अगस्त की तिथि तय की गई थी जो स्थगित हो
गई है।
स्वावलंबन योजना के तहत पूर्व में चयनित प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण पूर्ववत
चलता रहेगा लेकिन अब आगे इस योजना के तहत चयन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की जायेगी।
''हेलो
आकाशवाणी''
सजीव फोन-इन का
प्रसारण रविवार को
भोपाल,
07 अगस्त, 09। आकाशवाणी भोपाल के
चर्चित और लोकप्रिय कार्यक्रम ''हेलो आकाशवाणी''
का प्रसारण दिनांक 09082009 (रविवार)
को दोपहर 0110 बजे से दोपहर 0210
बजे के बीच किया जायेगा। इस बार यह कार्यक्रम ''श्रमिकों
के लिए कल्याणकारी योजनाएं'' विषय पर आधारित होगा।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जायेगा तथा श्रोताओं के प्रश्नोंशंकाओंजिज्ञासाओं
के समाधान के लिए ''मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण
कार्यकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा एवं सचिव श्री वासुदेव सरकार
'' स्टूडियों में मौजूद रहेंगे।
जो श्रोता
''श्रमिकों
के लिए कल्याणकारी योजनाएं'' विषय पर अपने प्रश्नों के
समाधान चाहते हों, वे दिनांक 09082009 (रविवार)
को दोपहर 0110 बजे से दोपहर 0210
बजे के बीच आकाशवाणी भोपाल के फोन नंबर- 2660902
और 2660903 पर फोन कर अपने
प्रश्नोंजिज्ञासाओं के समाधान तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।
हिरोशिमा-नागासाकी दिवस पर छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन
भोपाल
07
अगस्त, 09। दिनांक 882009
को हिरोशिमा-नागासाकी दिवस पर आंचलिक विज्ञान केन्द्र,
भोपाल द्वारा एक छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी सुबह
1100 बजे डॉ नवीन चन्द्रा,
वैज्ञानिक,।डत्प् भोपाल द्वारा किया जायेगा। इस अवसर
पर डॉएनग़णेश, अनुसंधान विभाग प्रमुख जवाहरलाल नेहरू
केन्सर हस्पताल भोपाल ''नाभिकीय प्रारणों का मानव जीवन
पर प्रभाव तथा उपाय'' विषय पर व्याख्यान देंगे इसके
पश्चात् गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया
जायेगा।
नये पासपोर्ट
लगभग 59
दिन में
पुन: जारी
करने में करीब 28
दिन का समय
भोपाल
07
अगस्त, 09। दिनांक 310709
को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान नए पासपोर्ट के लिए दिनांक 102062009
तक जमा किये गये (फाईल संख्या ए01497209)
पासपोर्ट आवेदन पत्रों में पासपोर्ट जारी किये जा चुके हैं।
इसी तरह पुन: जारी होने वाले पासपोर्ट आवेदन पत्र, जो
03072009 (फाईल संख्या आर00356909)
तक पासपोर्ट कार्यालय में जमा किये गये थे उनके भी पासपोर्ट
जारी किये जा चुके हैं।
नये पासपोर्ट
आवेदन पत्रों में पासपोर्ट जारी करने में लगभग
59 दिन
का समय लग रहा है, जबकि पुन: जारी होने वाले पासपोर्ट
आवेदन पत्रों का निपटान 28 दिन में किया जा रहा है।
विचार गोष्ठी
''आजादी
के बासठ वर्ष'' का प्रसारण 10
अगस्त को
भोपाल
07
अगस्त, 09। आकाशवाणी भोपाल से 10
अगस्त, 2009 को रात्रि 930
बजे से वार्ताआें के अखिल भारतीय कार्यक्रम में विचार गोष्ठी
''आजादी के बासठ वर्ष'' का
प्रसारण किया जाएगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी भोपाल द्वारा दिल्ली से रिले किया
जायेगा।
मौसम
भोपाल
07
अगस्त, 09। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन संभाग में
कुछ स्थानों में तथा भोपाल, इन्दौर संभागों में
कहीं-कहीं वर्षा हुई। शेष संभागों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।
मौसम केन्द्र
के अनुसार अगले 24
घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में कहीं-कहीं
वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है।
|
|
|
|
|
|
|
|