|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 |
|
|
मुख्यमंत्री श्री चौहान के समक्ष गैस त्रासदी
स्मारक संबंधी प्रस्तुतीकरण
Bhopal:Friday, October 16,
2009: मुख्यमंत्री श्री
शिवराजसिंह चौहान ने प्रस्तावित भोपाल गैस त्रासदी स्मारक की परियोजना में
त्रासदी के समय की मानवीय संवेदनाओं और मदद के लिये उठे हाथों को भी विस्तार से
रेखांकित करने पर बल दिया है। श्री चौहान आज मंत्रालय में भोपाल गैस त्रासदी
स्मारक संबंधी प्रस्तुतीकरण देख रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी
जैसी विश्व की भीषणतम औद्योगिक दुर्घटना का सबक यही है कि अब कोई और भोपाल न हो।
इस अवसर पर गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास मंत्री श्री बाबूलाल गौर विशेष रूप से
उपस्थित थे।
गैस राहत सचिव श्री एस.आर. मोहंती ने जानकारी दी कि भोपाल गैस त्रासदी स्मारक इस
संबंध में गठित की गई मंत्री परिषद उपसमिति के फैसले के अनुरूप बनाया जाना
प्रस्तावित है। स्मारक भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्टरी की 67 एकड़ जमीन पर
ही बनाया जाना प्रस्तावित है। राष्ट्रीय स्तर की निविदा आमंत्रण के बाद चयनित
वास्तुविद से स्मारक को डिजाईन करने का अनुबंध किया गया है। इसी संबंध में आज
प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तावित स्मारक में फैक्टरी के मूल ढांचे को सुरक्षित
रखते हुए शीघ्र केन्द्र, वृहद सभागार के साथ ही गैस त्रासदी से जुड़े सभी पहलुओं
को स्थान दिया गया है।
स्मारक के निर्माण के लिये राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही केन्द्र सरकार को प्रस्ताव
भेजा जा रहा है।
प्रस्तुतीकरण के दौरान प्रमुख सचिव आवास और पर्यावरण श्री आलोक श्रीवास्तव,
संचालक बजट श्री मनीष रस्तोगी, संचालक एपको सुश्री कल्पना श्रीवास्तव, संचालक गैस
राहत डॉ. जे.टी. एक्का और मुख्यमंत्री के सचिव श्री एस.के. मिश्रा और अपर सचिव
श्री विवेक अग्रवाल भी उपस्थित थे।
प्रदेशवासी प्रदेश की समृद्धि के लिये भी एक दीप
प्रज्वलित करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दीपावली पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व
की शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीप
पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और मंगलकारी हो। उन्होंने
प्रदेशवासियों से दीप पर्व को परम्परागत उल्लास और उमंग के साथ मनाने के साथ ही
प्रदेश की समृद्धि के लिये भी एक दीप प्रज्वलित करने का आव्हान किया।
राज्यपाल श्री ठाकुर द्वारा दीपावली की
शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली की
शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में प्रदेश की तरक्की और
प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की है।
राज्यपाल श्री ठाकुर ने दीपावली के त्योहार को देश की धार्मिक आस्था का प्रतीक
बताते हुए कहा है कि हर इंसान को इस त्योहार पर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटना
चाहिए। श्री ठाकुर ने दीपावली के माध्यम से प्रदेश में सद्भाव और भाईचारे की
भावना को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया है।
|
|
|
|
|
|
|
|