News | International | National | Film | Space | Sports | Fashion | Business | Health | Environment |Articles | Education | Live TV |
 | About Us | Contact Us | Advertise with us |  Photo Gallery | Yellow Pages Bhopal | Tourism | Important Links|Media Links | Home |
   
 
 

तबादलों पर एक अप्रैल से होगा प्रतिबंध
भोपाल 8 मार्च 2010। एक बार पुन: तबादलों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। महानिदेशक जनगणना ने राज्य के मुख्यसचिव को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले एक अप्रैल 2010 के बाद न किए जाएं। पत्र में यह भी कहा गया है कि यह रोक 31 मार्च 2011 तक रहेगी, इस दौरान देश भर में जनगणना का कार्य चलेगा।
जानकारी के अनुसार महानिदेशक जनगणना के पत्र के बाद राज्य सरकार को मैदानी प्रशासनिक सर्जरी जल्दी करनी होगी, क्योंकि कलेक्टर जिला जनगणना अधिकारी होते हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने इसकी कवायद शुरू कर दी है और विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होते ही तबादला सूची जारी हो जाएगी। नए मुख्यसचिव के कार्यभार ग्रहण करने के बाद मैदानी अधिकारियों की पहली तबादला सूची में डेढ़ दर्जन से अधिक जिले प्रभावित हो सकते हैं। सरकार फिर सवा साल तक विशेष परिस्थिति को छोड़कर जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले नहीं कर सकेगी। कलेक्टर के अलावा डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी व अन्य कर्मचारी भी इधर उधर नहीं हो सकेगें। इस दौरान नए संभाग, जिले, तहसील, उप तहसील व ब्लाक भी नही बन सकेंगे।
Date: 08-03-2010     Time: 10:47:22
 
Share |