News | International | National | Film | Space | Sports | Fashion | Business | Health | Environment |Articles | Education | Live TV |
 | About Us | Contact Us | Advertise with us |  Photo Gallery | Yellow Pages Bhopal | Tourism | Important Links|Media Links | Home |
   
 
 

आयकर विभाग द्वारा कई जगह छापामार कार्रवाई
भोपाल 11 मार्च 2010। इंकमटेक्स के जाल में प्रदेश की कई बड़ी मछलियां फंसती नजर आ रही हैं। आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह से कई जगहों पर छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने सबसे पहले केएस फर्म पर छापा मारा है। फर्म के देशभर में स्थापित एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापामार कार्रवाई शुरू हो गई है। छापे में बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति मिलने की संभावना है।
इंकमटेक्स विभाग की टीम बुधवार दोपहर को यहां से रवाना हुई और ग्रुप के भोपाल स्थित चूनाभट्टी, ग्वालियर, इंदौर, मुरैना, दिल्ली, मुंबई और राजस्थान के ठिकानों को अपने शिकंजे में लिया। बताया जाता है कि गु्रप के संचालक रमेशचंद गर्ग हैं, जो ऑयल रिफाइनरी के बड़े व्यापारी हैं। इसके साथ ही ग्वालियर में कई चार्टर्ड एकाउंटेंट के यहां भी सुबह से ही छापा मारा जा रहा है। इनमें संदीप तावड़ी, श्याम कुमार और गुरुकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज मुख्यतौर पर शामिल हैं। आयकर विभाग की छापे जारी है अभी विभाग ने किसी तरह की जानकारी का खुलासा नहीं किया है।
Date: 11-03-2010     Time: 12:06:38
 
Share |