Location:
Bhopal
👤Posted By: Admin
Views: 140716
Bhopal: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बालाघाट सीट पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को मैदान में उतारा है। उनकी पत्नी अनुभा मुंजारे कांग्रेस से विधायक हैं। मुंजारे कांग्रेस से लोकसभा का टिकट मांग रहे थे। इस संबंध में उनकी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से भी भेंट हुई थी, पर कांग्रेस ने यहां से सम्राट सरस्वार को टिकट दिया है। इसके बाद मुंजारे दो दिन पहले ही बसपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने यहां से भारती पारधी को टिकट दिया है।
जबलपुर सीट पर राकेश चौधरी बसपा के प्रत्याशी होंगे। वह यहां पार्टी के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी भी हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित शहडोल सीट से धनीराम कोल को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी अब तक 10 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।