×

भोजशाला में 12वें दिन ASI का सर्वे जारी, हिंदुओं के दावों को मुस्लिम पक्षकार ने नकारा

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 124591

Bhopal:
माननीय उच्च न्यायालय इंदौर के आदेश के बाद धार की भोजशाला में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा सर्वे किया जा रहा है। 22 मार्च से शुरू हुआ सर्वे का आज 12वां दिन है। वहीं, मंगलवार होने से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग दर्शन-पूजन के लिए भोजशाला पहुंचे थे।

आपको बता दें कि हर मंगलवार हिंदू समाज भोजशाला में मां सरस्वती का पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ सहित भजन कीर्तन करते हैं। दर्शन करने पहुंची कुसुम राठौर ने बताया कि पिछले 20 साल से लगातार यहां पर मंगलवार को दर्शन के लिए आती हैं। सर्वे चल रहा है, जिससे उन्हें बहुत खुशी है कि जल्द ही मां सरस्वती यहां विराजित होंगी। वहीं, लखनऊ निवासी मुख्य याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी भी भोजशाला पंहुचे। कुलदीप तिवारी ने ही याचिका क्रमांक 10484 और 10497/ 2022 लगाई गई है। 10484 है कुलदीप तिवारी Vs यूनियन ऑफ इंडिया को माननीय इंदौर हाईकोर्ट ने मेन याचिका बनाई है।

कुलदीप तिवारी ने कहा कि सर्वे में तलघर मिला है। नीचे जाने के लिए सीढ़िया मिली हैं। तल घर का सर्वे करेंगे तो बहुत सारे तथ्य सामने आएंगे। जो आज तक छुपे हुए थे। माननीय उच्च न्यायालय का आदेश है, आज पूजन में शामिल हुए सर्वे में भी शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि सर्वे पर रोक नहीं लगेगी और बिल्डिंग में किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ न की जाए। बिना किसी छेड़छाड़ के ही एएसआई की टीम सर्वे कर रही है।

Share

Related News

Latest News

Global News