×

दूसरे चरण के लिये आज पहले दिन 1 अभ्यर्थी ने भरा 1 नाम निर्देशन पत्र

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 125946

Bhopal: भोपाल : गुरूवार, मार्च 28, 2024, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो गई। दूसरे चरण के पहले दिन लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-17 होशंगाबाद में एक अभ्यर्थी ने एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। शेष 6 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में किसी भी अभ्यर्थी ने कोई भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। इसके अगले दिन 5 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना 4 जून को होगी।

Share

Related News

Latest News

Global News