Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव ने मंगलवार को राजगढ़ लोकसभा और गुना जिले बीनागंज कस्बे में नारी शक्ति सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने भाजपा की बड़ी जीत के दावे भी किए।
बता दें कि राजगढ़ में आयोजित गुना में नारी शक्ति सम्मेलन में शामिल हुए थे। नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने भारतीय जनता पार्टी और इससे मिलते-जुलते नामों से बनी पार्टियों के बीच अंतर बताया। मध्यप्रदेश के सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की जड़ों से जुड़ी पार्टी है। हम नारियों का सम्मान करते हैं।
कार्यक्रम के बाद डॉ. मोहन सिंह यादव ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में दिग्विजय सिंह जैसे कद्दावर नेता के सामने भाजपा की स्थिति को लेकर दावा किया कि सिर्फ राजगढ़ क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मोदी लहर चल रही है। भाजपा राजगढ़ जरूर जीतेगी। उन्होंने चम्बल-पार्वती सिंध परियोजना को इलाके की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए दावा किया कि इससे किसानों को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने परियोजना को पूरे जिले में प्रसारित करने का दावा किया।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि भाजपा के रोडमल नागर जबरदस्त प्रत्याशी हैं और दिग्विजय सिंह जबरदस्ती के प्रत्याशी हैं. भगवान राम के खिलाफ बोलते हुए दिग्विजय सिंह की जुबान क्यों नहीं सूख गई ..इनके खून में क्या है! दिग्विजय सिंह को पानी-बिजली-सड़क का दुश्मन बताते हुए कहा कि उन्हें केवल सांसद बनने का शौक है. लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में भोपाल से 4 लाख से अधिक वोट से चुनाव हारे थे।
दिग्विजय सिंह से मुकाबले पर बोले मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, कहा- वो बिजली-सड़क के दुश्मन
Location:
Bhopal
👤Posted By: Admin
Views: 145656
Related News
Latest News
- अमीर बनने के लिए भारत में निवेश करें - अमेरिकी वित्तीय गुरु
- 64 अभ्यर्थियों ने भरे 89 नाम निर्देशन पत्र
- जर्मनी को पछाड़कर भारत रूस का शीर्ष दवा आपूर्तिकर्ता बना
- सरकारी एजेंसी का अलर्ट: फोन और लैपटॉप यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट!
- मध्य प्रदेश में शराब के शैकिनों सारे रिकॉर्ड तोड़े, रिकॉर्ड खपत