×

भोपाल में नॉमिनेशन के लिए 24 हजार की चिल्लर लेकर पहुंचा प्रत्याशी, पांच बोरियों में थे सिक्के

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 149809

Bhopal: भोपाल लोकसभा सीट के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया 19 अप्रैल तक चलेगी। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को मानव समाधान पार्टी के प्रत्याशी संजय सरोज पांच बोरियों में करीब 24000 रुपये की चिल्लर लेकर अपना नॉमिनेशन करने पहुंचे। इसके बाद नॉमिनेशन में लगे कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई। भोपाल में पहले भी एक प्रत्याशी 12 अप्रैल को 6 हजार रुपये की चिल्लर लेकर लेकर अपना पर्चा भरने पहुंचे थे।

Share

Related News

Latest News

Global News