×

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की स्मृति में पिपरिया में 12 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रम

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 124436

Bhopal: म.प्र. उर्दू अकादमी भोपाल के सहयोग से राष्ट्रीय कवि संगम मध्यप्रदेश के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की स्मृति में 12 नवंबर को पिपरिया (होशंगाबाद) में संगोष्ठी, मुशायरा एवं कवि सम्मेलन आयोजित होगा।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री राजीव जायसवाल मुख्य अतिथि होंगे। उर्दू अकादमी के सचिव डॉ. नुसरत मेंहदी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। होशंगाबाद में वरिष्ठ साहित्यकार श्री अशोक जमनानी विशिष्ट अतिथि होंगे।

Share

Related News

Latest News

Global News