×

बिल्डिंग टूमॉरोस चैम्पियन कार्यक्रम में खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया होंगी मुख्य अतिथि

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 124438

Bhopal: नवम्बर 14, 2017, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 16 नवम्बर को मुम्बई में 'बिल्डिंग टूमारोस चैम्पियन' 'एनेबलिंग द इंडियन ओल्म्पिक विजन' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी।
उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय कार्यशाला में खेलों से संबंधित प्रमुख हितधारक खेल में अवसरों, चुनौतियों और नवाचारों पर चर्चा करेंगे। चर्चा में भारतीय ओल्म्पिक संघ के जनरल सेक्रेट्री डॉ. मानव श्राफ, ओल्म्पिक टास्क फोर्स के अध्यक्ष ओम पाठक, अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी सुश्री हीना सिद्ध सहित स्पोटर्स न्यूट्रिशनस, स्पोटर्न बिजनेस के प्रतिनिधि शामिल होंगें।

Share

Related News

Latest News

Global News