×

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भोपाल से भावभीनी विदाई

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 124454

Bhopal: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भोपाल से भावभीनी विदाई दी गई। राष्ट्रपति अमरकंटक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये विमान तल से आज प्रात: रवाना हुए। राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रपति की धर्मपत्नी श्रीमती सविता कोविंद और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह उनके साथ गये हैं।

राष्ट्रपति की विदाई अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सीतासरण शर्मा, राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य, महापौर आलोक शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, मुख्य सचिव बी.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक आर.के. शुक्ला, सेना की 21वीं कोर के प्रभारी कमांडर अजय चौहान, संभागायुक्त अजातशत्रु, पुलिस महानिरीक्षक जयदीप प्रसाद, कलेक्टर सुदाम खाड़े, उप महानिरीक्षक पुलिस एस.के. सिंह सहित गणमान्य नागरिक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share

Related News

Latest News

Global News