×

मध्यप्रदेश में लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा गर्मी से बचकर रहें, जल्द राहत मिलने की उम्मीद

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 142502

Bhopal: पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। रतलाम, दमोह में लू का प्रभाव रहा। गुना में गरम रात रही। अधिकतम तापमान रीवा संभाग के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे। उज्जैन, ग्वालियर संभागों के जिलों में यह सामान्य से काफी अधिक तक गए और शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य ही रहे। वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह ग्वालियर, रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, रीवा संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे। नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में यह सामान्य से काफी अधिक तक पहुंचे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में 29 मार्च 2024 से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। बड़वानी में 41.5 डिग्री अधिकतम तापमान और शहडोल में 16.9 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बारिश और बादल के आसार हैं। इस वजह से 30 मार्च के आसपास मप्र में भी गर्मी का प्रकोप कम होगा।

Share

Related News

Latest News

Global News