×

आईएएस छबि भारद्वाज को रिश्वत देने पर सीएमओ बर्खास्त

Location: भोपाल                                                 👤Posted By: Digital Desk                                                                         Views: 19014

भोपाल: सितम्बर 19, 2016। राज्य सरकार ने आईएएस छबि भारद्वाज को 50 हजार रुपये की रिश्वत देने वाले डिण्डोरी के तत्कालीन नगर पालिका श्याम सुंदर शर्मा को सेवा से बर्खास्त कर दिया। श्री शर्मा पर आरोप था कि छबि भारद्वाज जब डिण्डोरी की कलेक्टर थीं तब उन्होंने उनके बंगले में जाकर 50 हजार रुपये की रिश्वत दी। इस पर थाना डिण्डोरी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हुआ सत्र न्यायाधीश डिण्डोरी के समक्ष चालान पेश किया गया। गत 20 मार्च 2015 को न्यायालय ने तीन वर्ष के कारावास एवं 5 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई। मामले में लोक सेवा आयोग से परामर्श लिया गया तथा शुक्रवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर श्री शर्मा को सेवा से बर्खास्त कर दिया। छबि भारद्वाज वर्तमान में भोपाल नगर निगम की आयुक्त हैं।



- डॉ नवीन जोशी

Related News

Latest News

Global News