×

नवनियुक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारियों ने आज विधान सभा भवन का अवलोकन किया

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: प्रतिवाद                                                                         Views: 17832

Bhopal: 14 फरवरी 2017, प्रमुख सचिव ने प्रशिक्षु मुख्‍य कार्यपालन अधिकारियों को मध्यप्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया, कार्य-संचालन प्रणाली एवं विधि-निर्माण संबंधी प्रक्रिया से अवगत कराया। इस अवसर पर विधान सभा के अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे।



ज्ञातव्‍य है कि नवनियुक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत का मूलभूत प्रशिक्षण मध्‍यप्रदेश जल एवं भूमि प्रंबंध संस्‍थान (वाल्‍मी), भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। उक्‍त प्रशिक्षण कार्यक्रम की श्रंखला में इकतालीस प्रतिभागियों ने आज विधान सभा भवन का भ्रमण किया। प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ वाल्‍मी संस्‍थान के प्रभारी अधिकारी सुनील दत्त चौधरी तथा बृजेश अग्निहोत्री भी उपस्थित थे।





Madhya Pradesh Latest News



Related News

Latest News

Global News