×

फूड रेस्टोरेंट संचालक हुक्का लाउंज चलाए तो लायसेंस होगा सस्पेंड

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 17412

Bhopal: 20 अप्रैल 2017, भोपाल में फूड लायसेंस से रेस्टोरेंट चलाने वाले संचालक जांच के दौरान यदि हुक्का लाउंज चलाते पाए गए तो तत्काल प्रभाव से उनका फूड लायसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने इस संबंध में धारा-144 भी लागू कर दी है। जारी आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि किसी भी रेस्टोरेंट को हुक्का लाउंज चलाने के लिए फूड लायसेंस नहीं दिया जा रहा है। यदि संचालक रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का व तम्बाकू उत्पादों का प्रयोग करता है तो रेस्टोरेंट का लायसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा।



इधर, इस आदेश का पालन संयुक्त नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन प्रमोद शुक्ला ने कर दिया है। उन्होंने एमपी नगर स्थित वेपर एरीना कैफे एण्ड रेस्टोरेंट का लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गुरूवार को जांच में इस रेस्टोरेंट में हुक्का लाउंज चलता पाया गया था।



रेस्टोरेंट संचालक को तत्काल हुक्का लाउंज तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि एमपी नगर स्थित अन्य दो रेस्टोरेंट जश्ने कैफे व 09 के लायसेंस निलंबित नहीं हो सके हैं, क्योंकि उन्होंने लायसेंस देने के लिए केवल आवेदन दे रखे हैं, अब तक फ ूड एण्ड ड्रग ने इन रेस्टोरेंटों को लायसेंस जारी नहीं किए हैं। यानि बिना लायसेंस के ही रेस्टोरेंट व हुक्का लाउंज चलाया जा रहे हैं।



09 रेस्टोरेंट पर 4 लड़के हुक्का गुडगुड़ाते पकड़ाए

एमपी नगर वृत्त के अधिकारियों के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने एमपी नगर स्थित तीन हुक्का लाउंज वेपर एरीना कैफे एण्ड रेस्टोरेंट, 09 व जश्ने कैफे एण्ड रेस्टोरेंट की जांच की गई। जांच में तीनों जगह हुक्का लाउंज चलता मिला। टीम ने 09 रेस्टोरेंट पर चल रहे लाउंज में 4 लड़कों को निकोटीन फ्लेवर वाले हुक्के को गुडग़ुड़ाते पाया। तत्काल उनके खिलाफ प्रकरण बनाया गया तथा बच्चों के माता-पिता को बुलाकर उनसे भी पूछताछ की गई। 09 रेस्टोरेंट में हुई जांच की सूचना अन्य रेस्टोरेंट तक भी पहुंच गई और अन्य रेस्टोरेट ने अपने सामान समेट लिए थे। जश्ने कैफे पर टीम को हुक्का तो मिला लेकिन निकोटीन फ्लेवर के डिब्बे नहीं मिले और न ही स्टूडेंट। दोनों रेस्टोरेंट पर फूड लायसेंस नहीं थे। संचालकों ने बताया कि उन्होंने फूड लायसेंस लेने के लिए आवेदन कर रखा है।



Related News

Latest News

Global News