Bhopal: 18 अगस्त 2017। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का प्रदेश दौरे पर आज भोपाल पहुँचने पर विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे एवं प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नन्दकुमार चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्र सुहास भगत, प्रदेश मंत्रि-परिषद के सदस्य, निगम-मण्डलों के पदाधिकारी, विधायक, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ अमित शाह पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पुनर्स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री शाह ने व्ही.आई.पी रोड स्थित राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर महापौर आलोक शर्मा एवं निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अमित शाह का स्वागत
Location:
Bhopal
👤Posted By: PDD
Views: 17849
Related News
Latest News
- भविष्य के कृत्रिम बुद्धिमत्ता समर्थित हमले: डिजिटल दुनिया पर मंडराता खतरा
- क्या भारत बन सकता है आर्थिक महाशक्ति? डेटा क्या कहता है
- भोपाल के युवाओं ने बनाया ऐप, अब वाहन खराब होने पर मैकेनिक की मदद मिलेगी
- लोकसभा चुनाव 2024: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बहाने साइबर बदमाशों ने 35 भोपालवासियों को ठगा
- गूगल ने इजरायल विरोधी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला