1: मोदी मंत्रिमंडल का कल विस्तार होने जा रहा है। इस बार भारी फेरबदल होने की संभावना है। कम से कम नौ नए चेहरे इसमें शामिल हो सकते हैं। वहीं 2 मंत्रियों की छुट्टी होनी तय मानी जा रही है। कुछ मंत्रियों का ओहदा भी बढ़ाया जा सकता है। 2014 में सरकार बनने के बाद से ये सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।
मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए 30 जून को प्रधानमंत्री ने बैठक भी बुलाई थी। दरअसल प्रधानमंत्री 7 जुलाई को अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना होंगे, इसलिए मंत्रिमंडल में फेरबदल कल किया जाएगा। इसके पीछे मुख्य वजह कई राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव माने जा रहे हैं। इस बार आने वाले राज्यों में चुनाव को देखकर कुछ चेहरे यूपी और पंजाब से शामिल किये जा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि 10-12 सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है। इनमें महाराष्ट्र से शिवसेना के अनिल देसाई, आरपीआई के रामदास अठावले के नाम शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से अपना दल की अनुप्रिया पटेल, सहारनपुर से बीजेपी सांसद राघव लखनपाल, राजस्थान से अर्जुन मेघवाल, गुजरात से पुरुषोत्तम रुपाला, दार्जिलिंग से सांसद एसएस अहलूवालिया और उत्तराखंड से अजय टम्टा को मंत्रिपद मिल सकता है। इसके अलावा एमजे अकबर का नाम भी चर्चा में है। रामचंद्र कठेरिया और निहालचंद मेघवाल की छुट्टी होगी और इन्हें वापस संगठन में लाया जा सकता है।
आज शाम अमित शाह संभावित मंत्रियों से चाय पर मुलाकात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के मुलाकात का कार्यक्रम अभी तय नहीं है। संभावित मंत्रियों में एसएस अहलूवालिया, अनुप्रिया पटेल और अनिल माधव दवे अमित शाह के घर पहुंचे। इसके अलावा, फगन सिंह कुलस्ते, विजय गोयल, एमजे अकबर, महेंद्रनाथ पांडे और पीपी चौधरी भी शाह से मिलने पहुंचे।
मोदी मंत्रिमंडल में ये 9 नए चेहरे हो सकते हैं शामिल, इन 2 मंत्रियों की होगी छुट्टी!
Location:
1
👤Posted By: Admin
Views: 17969
Related News
Latest News
- भोपाल: महिलाओं के मॉर्फ्ड वीडियो, चाइल्ड पोर्न की शिकायतें एक साल में तीन गुना बढ़ी
- कंगना रनौत बैक्स कालिंग उर्मिला मातोंडकर 'सॉफ्ट प**न स्टार' | Aditi & सिद्धार्थ'स इंगेजमेंट
- शॉपिफाई प्लगइन्स ने लगभग 2K स्टोर्स से डेटा लीक किया
- ऑल पावर. ऑल यू. - अब तक के सबसे शक्तिशाली वनप्लस नॉर्ड के लॉन्च में सिर्फ 1 हफ्ते का समय बाकी
- बाइट के चक्कर में महिला पत्रकार को पुरुष रिपोर्टर ने जड़े थप्पड़