×

राखी सांवत बोलीं- मेरठ है गुंडों का शहर, मुझे अपनी जान नहीं देनी

Location: मेरठ                                                 👤Posted By: Digital Desk                                                                         Views: 18241

मेरठ: अभिनेत्री राखी सावंत ने मेरठ को गुंडों का शहर बताते हुए यहां गाड़ी से उतरने से इंकार कर दिया। राखी सावंत की इस टिप्पणी ने घंटों से उनका इतंजार कर रहे लोगों का दिल तोड़ दिया।



अभिनेत्री राखी सावंत ने मेरठ को गुंडों का शहर बताते हुए यहां गाड़ी से उतरने से इंकार कर दिया। राखी सावंत की इस टिप्पणी ने घंटों से उनका इतंजार कर रहे लोगों का दिल तोड़ दिया। टिप्पणी से नाराज लोगों ने इसे मेरठ का अपमान बताते हुए राखी सावंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राखी सावंत को कल मुजफ्फरनगर में पंजाबी समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेने जाना था। उनके स्वागत के लिए शुक्रवार सुबह से ही पंजाबी समाज के लोग तैयारी में जुटे थे। दोपहर से उनका इंतजार चल रहा था। घंटों बाद संदेश आया कि वह शाम को आएंगी। इसके बाद मोदीपुरम पुलिस चौकी के पास एक रेस्टोरेंट में उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा गया।

Related News

Latest News

Global News