×

सेना के अधिकारियों ने किया विधान सभा भवन का अवलोकन

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: PDD                                                                         Views: 18146

Bhopal: 12 मई, 2017, भारतीय थल सेना, वायु सेना, भूटान रॉयल आर्मी तथा भूटान रॉयल गार्ड के अधिकारियों ने आज मध्य प्रदेश विधान सभा भवन का अवलोकन किया और विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह से सौजन्य भेंट की। श्री सिंह ने सेना के प्रतिनिधि-मण्डल को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक‍ प्रणाली के तीनों अंग-विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन प्रणाली एवं विधि निर्माण संबंधी प्रक्रिया से अवगत कराया।



ज्ञातव्‍य है कि सेना के सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु केन्‍द्र सरकार के कृषि, डेयरी, सहकारिता जैसे उपक्रमों में प्रशिक्षण के दौरान विभिन्‍न महत्वपूर्ण संस्‍थानों की कार्य प्रणाली संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।



इस अवसर पर मध्यप्रदेश सहकारी प्रबंध संस्‍थान के संचालक डॉ. ए. के. अष्ठाना, फैकल्टी प्रमुख अमित मुदगल सहित विधान सभा के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



Related News

Latest News

Global News