×

मोदी सरकार बेहद खास अंदाज में मनाएगी 70वां स्वतंत्रता दिवस, ये है प्लान!

Location: 1                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 18299

1: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 70वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को देश भर में उत्सव की तरह मनाने की योजना तैयार की है। 9 अगस्त को खुद पीएम मोदी इस कार्यक्रम को लॉन्च करेंगे। पीएम खुद शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जन्मस्थान भावरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भावरा मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में है। पीएम देशवासियों को 9 अगस्त 1942 को शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन की याद दिलाएंगे और आजादी के 70 साल का महत्व लोगों को समझाएंगे।

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल 75 मंत्री देश भर में तमाम महत्वपूर्ण जगहों पर जाएंगे और आंदोलन के हर महत्वपूर्ण कार्यक्रम और स्थल को याद किया जाएगा। राष्ट्रीय महापुरुषों के साथ-साथ स्थानीय महापुरुषों को भी याद किया जाएगा। सरकार इस मौके पर कई रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी और इस दौरान अपने विकास कार्यों से भी जनता को अवगत कराया जाएगा।सूत्रों की मानें तो केंद्र की महिला मंत्री और सांसद देश की सीमाओं पर जाकर सैनिकों को राखी बांधेंगी। सभी मंत्रालय अपने स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 12 से 18 अगस्त तक सूचना और प्रसारण मंत्रालय देशभक्ति वाली फिल्मों का फेस्टिवल आयोजित कर रहा है। ये फेस्टिवल दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में होगा।

Tags

Related News

Latest News

Global News