🔴 TRENDING NOW!
BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए

वाहनों पर लगने वाले फास्टेग से छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी...

👤
DD
👁 18417 व्यूज
📍 Bhopal
वाहनों पर लगने वाले फास्टेग से छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी...
16 नवम्बर 2017। आगामी 1 दिसम्बर से विक्रय होंने वाली चार पहिया वाहनों की विण्ड स्क्रीन पर फास्टेग लगाया जाना अनिवार्य करने के बाद अब केंद्र सरकार ने फास्टेग को टेम्पर प्रूफ यानि बिना छेड़छाड़ वाला बनाने का भी प्रावधान कर दिया है। फस्टेग एक प्रकार का इलेक्ट्रानिक कार्ड होगा जोकि चार पहिया वाहन की विण्ड स्क्रीन पर अंदर से चिपकया जायेगा। इससे राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर चार पहिया वाहनों को रुकना नहीं होगा और न ही टोल का भुगतान करने के लिये नकद व्यवहार करना होगा। टोल प्लाजा पर लगा सेंसर स्वमेव वाहन पर लगे फास्टेग को स्केन कर निर्धारित टोल राशि वाहन स्वामी के बैंक खाते से काट लेगा।



भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इलेक्ट्रानिक टोल संग्रहण के लिये फास्टेग को टेम्पर प्रूफ बनाने का भी प्रावधान कर दिया है। इसके तहत फास्टेग किसी आटोमोबाईल के कांच यानि विण्डशील्ड जैसी सतह पर सीधे ही लगाये जाने के लिये टेम्पर प्रूफ बनाया जायेगा। इस टेग को कांच से हटाने अथवा छेड़छाड़ करने के किसी प्रकार के प्रयास के परिणामस्वरुप ये टेग काम करना बंद कर देंगे। टेग को अनधिकृत रुप से हटाने या स्थानांतरित करने पर एंटीना को नुकसान पहुंचेगा तथा चिप-एंटीना सम्पर्क टूट जायेगा। फास्टेग का निर्माण इस प्रकार होगा कि यदि उसे रेजर ब्लेड, चाकू आदि तथा रासायनिक पदार्थ कोरोसिव, सालवेंट आदि एवं थर्मल अटेक से टेम्पर किया जाने का पता चल सके।



कहां लगेगा फास्टेग :

लफ्ट हेण्ड ड्राईव कार के विण्डस्क्रीन पर अंदर वाले मिरर के लेफ्ट साईड में ऊपर की ओर फास्टेग लगाया जायेगा जबकि राईट हैण्ड ड्राईव कार के अंदर वाले मिरर के राईट साईड में अंदर से ऊपर की ओर लगाया जायेगा। यदि कार की विण्डस्क्रीन डबल है (जैसे कि ट्रकों आदि में होती है) तो लेफ्ट हैण्ड ड्राईव वाले वाहन के राईट साईड की विण्डस्क्रीन पर नीचे तथा लेफ्ट हैण्ड ड्राईव वाली डबल विण्ड स्क्रीन वाली कार के लेफ्ट विण्डस्क्रीन के नीचे फास्टेग लगाया जायेगा।



परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नेशलन हाईवे के लिये केंद्रीय परिवहन विभाग टोल प्लाजा संचालित करवाता है तथा उसी ने फास्टेग का प्रावधान किया है परन्तु स्टेट हाईवे आदि के टोल प्लाजा राज्य के परिवहन विभाग के अंतर्गत नहीं आते हैं तथा ये राज्य के लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आते हैं तथा वही फास्टेग के लिये अपने मार्गों के टोल प्लाजा पर प्रावधान कर सकता है।



- डॉ. नवीन जोशी



Tags :