×

उपचुनाव में सरकार की पूरी ताकत लगी...

Location: भोपाल                                                  👤Posted By: Admin                                                                         Views: 2398

भोपाल : मतदाता अपनी खामोशी 24 को तोड़ेंगे



24 फरवरी को होने जा रहे मुंगावली ओर कोलारस उपचुनाव में चुनाव प्रचार आज 5 बजे थम गया। प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मतदाताओं को रिझाने की पूरी कोशिश की। भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह चौहान समेत आठ मंत्रियों ने मुंगावली में रोड शो समेत जनसभा को संबोधित किया वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ ने भी मुंगावली बड़ी जनसभा कर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की।



- प्रदेश के कोलारस ओर मुंगावली में 24 फरवरी को होने जा रहे उपचुनाव में चुनाव प्रचार आज 5 बजे थम गया।इसके बाद भाजपा और कॉंग्रेज़ दोनों दलों ने घर घर जनसंपर्क शुरू कर दिया।चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।चुनाब प्रचार के आखिरी दिन भाजपा की ओर से मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह चौहान ने मुंगावली विधानसभा क्षेत्र की आधा दर्जन से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित कर रोड शो किआ तो कांग्रेस की तरफ से चुनावी कमान संभाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ दीपक बावरिया के साथ मुंगावली में जनसभा को संबोधित किया।



सत्ता के सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे इन चुनावों में शिवराज ने जहां हर रोज बीस से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित किया वहीं चुनावी रथ से लगातार रोड शो भी किया।शिवराज ने चुनाव प्रचार के एक दिन पहले 38 गांव पंहुचकर साथ ही बीते हफ्ते में 100 से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित कर दिखाया कि सरकार समेत संगठन इन चुनावों को सत्ता का सेमीफइनल मान कर चल रही है ।शिवराज जहां इस दौरान गांव में ही रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों से सतत जनसंपर्क करते दिखे। इसी दौरान भाजपा सरकार के 20 से ज्यादा मंत्री ,केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत दर्ज़नो विधायक और संगठन पदाधिकारियों ने घर घर दस्तक दी।



वहीं कांग्रेस के प्रचार की कमान सिंधिया ने संभाली उनका साथ देने प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया सुरेश पचौरी समेत दो दर्जन विधायक और पूर्व विधायको समेत तमाम दिग्गज मौजूद रहे।नामांकन के दिन प्रदेश के तमाम कोंग्रेसि दिग्गजों ने एकजुट हो कर बाद रोड शो किया था इससे पहले सिंधिया 12 दिनों में 80 से ज्यादा सभाओं को संबोधिय कर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील कर चुके है।वहीं आज प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया समेत कमलनाथ की मौजूदगी में प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस ने बड़ा रोड शो भी किया।



इन चुनावों में जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए भाजपा और कांग्रेस द्वारा विकास किएब्जाने का दावा किया गया।एक ओर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पिछले तीन टर्म के भाजपा कार्यकाल समेत मोदी सरकार द्वारा किये गए विकास कार्य और योजनाओं का बखान कर वोट की अपील करते नजर आए तो दूसरी ओर कांग्रेस इस दौरान हुई किसानों की आत्महत्या समेत महंगाई को मुद्दा बनाते दिखी।

-कोलारस में उपचुनाव अक्टूबर 2017 में कॉंग्रेस विधायक राम सिंह की मृत्यु के बाद हुआ।

-यहां से 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में।

-पोलिंग बूथ 311

-कुल मतदाता 244457

- पुरुष मतदाता 130697

- महिला मतदाता 113753

-मुंगावली में उपचुनाव सितंबर 2017 में कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की मृत्यु के बाद हुआ।

- यंहा से 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में।

- पोलिंग बूथ 264।

- कुल मतदाता 191009

- पुरुष मतदाता 130697

- महिला मतदाता 113753

चुनाव के बीच कांग्रेसियों ने कोलारस मुंगावली की मतदाता सूचियों की गलती पकड़ कर सरकार को मजबूर किया की अशोकनगर के कलेक्टर को हटाया जाए। कांग्रेस के इस कदम ने दिखाया की अटेर ओर चित्रकूट में मिली जीत ने कांग्रेसियों का हौंसला कितना बढ़ाया है।

वहीं भाजपा 2017 में हुए अटेर ओर चित्रकूट चुनावो में मिली हार के बाद इन उपचुनावों में किसी भी कीमत पर जीत के लिए क्षेत्र के जाटव कुशवाहा समेत पिछड़ी जातियों के सम्मेलन करा उन्हें लुभाती नजर आई।



जाहिर है दोनों दलों समेत भाजपा के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की साख जहां इन चुनावों में जीत हासिल करने में लगी है वही कांग्रेस के मुखिया बनने की कोशिश में जुटे ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी इन चुनावों में जीत मिलना नाक संवाल बन चुका है।

भले ही इन चुनावों में जीते हुए विधायकों का कार्यकाल सिर्फ 8 महीने का रहेगा क्योंकि नवम्बर 2018 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे ,बावजूद इसके इन चुनावों में मिली हरजीत सत्ता पक्ष और विपक्षी पार्टी दोनों के लिए बेहद जरूरी है।



बीजेपी को मिली हार से जहां कांग्रेस को कहने को मिलेगा की जनता भाजपा सरकार के 14 सालो के राज से नाखुश है वहीं कांग्रेस की हार से भाजपा जनता के सामने पेश करेगी कि मध्य प्रदेश में जनता अब भी कांग्रेस मुक्त राज चाहती है।



- डॉ. नवीन जोशी

Related News

Latest News

Global News