🔴 TRENDING NOW!
भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार

कमलनाथ सरकार पता करेगी कितने लोग एक बार खाना खाते हैं

👤
DD
👁 5333 व्यूज
📍 Bhopal
कमलनाथ सरकार पता करेगी कितने लोग एक बार खाना खाते हैं
7 फरवरी 2019। अगर आप मप्र में हैं तो बताएं, दिन में एक बार खाना खाते हैं या दो बार!

केंद्रीय मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने इस तरह का सर्वे पूरे देश में कराया था.अब प्रदेश में सत्ता में आने के बाद वो वही प्रयोग दोबारा करने जा रहे हैं.



मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार एक सर्वे कराने वाली है. इस सर्वे के ज़रिए वो पता लगाएगी कि दिन में कौन कितनी बार खाना खाता है. उस सर्वे के आधार पर रोडमैप तैयार किया जाएगा.



एमपी की कमलनाथ सरकार पता करेगी कि प्रदेश में ऐसे लोगों की संख्या कितनी है जो दिन में एक बार खाना खाते हैं. सरकार ये भी पता करेगी कि कितने लोग दिन में दो बार खाना खाते हैं. दरअसल इस सर्वे के आधार पर पता चलेगा कि प्रदेश में ग़रीबी के हालात क्या हैं. और फिर उसके आधार पर ग़रीबों के लिए नयी योजनाएं बनायी जाएंगी.



मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साफ कहा है कि प्रदेश में गरीबी के कारण एक बार खाना खाने वाले और जीवन स्तर में सुधार होने पर दो बार अच्छा खाना खाने वालों का पता लगाया जाए. इससे ये पता चलेगा कि इसका प्रदेश की इकनॉमिक व्यवस्था पर क्या असर होगा.केंद्रीय मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने इस तरह का सर्वे पूरे देश में कराया था.अब प्रदेश में सत्ता में आने के बाद वो वही प्रयोग दोबारा करने जा रहे हैं.



सीएम कमलनाथ ने इस तरह के सर्वे को प्रदेश के विकास के लिए जरूरी बताया. इस सर्वे के बाद सरकार भविष्य की ज़रूरतों के मुताबिक रोडमैप तैयार करेगी.









Tags :