🔴 TRENDING NOW!
तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का भुगतान भी रोका

👤
DD
👁 1705 व्यूज
📍 Bhopal
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का भुगतान भी रोका
राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह योजना के बाद फिर की कार्यवाही

20 सितंबर 2019। प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने अब मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना के बाद सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में भी हितग्राहियों का भुगतान रोक दिया है। दोनों में ही मुख्य कारण हितग्राहियों की संख्या में अप्रत्याशित रुप से अत्यधिक वृध्दि होना पाया जाना है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में मासिक भुगतान गत अगस्त माह से रोका हुआ है तथा इस सितम्बर माह में भी इसका भुगतान नहीं किया गया है।



इस संबंध में राज्य सरकार के सामाजिक न्याय विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों से कहा है कि विभाग द्वारा संचालित समस्त पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का भौतिक सत्यपान कराया जाकर मृत, अपात्र एवं पलायन कर चुके हितग्राहियों का नाम पेंशन पोर्टल से विलोपित कर उनकी पेंशन बंद किये जाने हेतु गत 31 अगस्त 2019 को निर्देश दिये गये थे। परन्तु अब जब इस निर्देश के परिपालन की प्रगति की समीक्षा की गई तो पाया गया कि कुल 44 लाख 73 हजार 685 पेंशन हितग्राहियों में से मात्र 18 लाख 15 हजार 676 पेंशन हितग्राहियों का ही भौतिक सत्यापन जिलों द्वारा किया गया है तथा 26 लाख 58 हजार 9 पेंशन हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन किया जाना अभी शेष है। इस स्थिति से स्पष्ट है कि पेंशन हितग्राहियों के भौतिक सत्यापन का कार्य स्थानीय निकायों द्वारा अपेक्षित गति से नहीं किया जा रहा है जिससे अपात्र व्यक्ति को भी पेंशन प्राप्त होने की संभावना है।



वित्त विभाग ने रोकी पेंशन :

सामाजिक न्याय विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को बताया है कि वित्त विभाग द्वारा विगत माहों में पेंशन हितग्राहियों की संख्या में अप्रत्याशित वृध्दि होने का उल्लेख करते हुये शीघ्र उच्च स्तरीय जांच प्रारंभ करने तथा जांच पूर्ण होने तक हितग्राहियों को पेंशन के लाभ का वितरण लंबित रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसलिये 15 दिन के अंदर अभियान चलाकर सत्यापन कार्य किया जाये और केवल पात्र व्यक्तियों को ही पेंशन के भुगतान के प्रस्ताव भेजे जायें। यदि अपात्र व्यक्ति को पेंशन का भुगतान होता है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित जिले/स्थानीय निकाय के वरिष्ठ अधिकारियों की होगी। सत्यापन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में अगस्त और सितम्बर माह में किसी भी हितग्राहियों का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसा इनकी संख्या में अत्यधिक वृध्दि होने के कारण है। अब सत्यापन के बाद ही इन हितग्राहियों को भुगतान हो सकेगा।







(डॉ. नवीन जोशी)

Tags :