🔴 TRENDING NOW!
AI एजेंट बन रहे साइबर सुरक्षा का खतरा, कंपनियों का ग्राहक डेटा असुरक्षित! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: दो बार रिमाइंडर के बावजूद विभागों ने नहीं दी विधेयकों की जानकारी इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ क्या फेसबुक आपकी मेडिकल जानकारी भी पढ़ रहा है? मेटा के खिलाफ अमेरिका में सामूहिक मुकदमा MP हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात न्यायिक अधिकारियों के तबादले; जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में नई नियुक्तियां दीपावली पर्व मानवता की स्थापना के प्रयासों की विजय का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय संस्कृति में सिर्फ पर्यटन नहीं, तीर्थाटन की भावना महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुमार सानू, शंकर महादेवन और जावेद अली ‘सा रे गा मा पा 2026’ के दिवाली स्पेशल एपिसोड में जमाएंगे सुरों की महफिल

मैग्नीफिसेंट एमपी-2019 के विशेष सत्रों का शेड्यूल जारी

👤
DD
👁 1694 व्यूज
📍 Bhopal
मैग्नीफिसेंट एमपी-2019 के विशेष सत्रों का शेड्यूल जारी
15 अक्टूबर 2019। राज्य शासन द्वारा इंदौर में आयोजित किये जा रहे मैग्नीफिसेंट एमपी-2019 के अंतर्गत 18 अक्टूबर के विशेष सत्रों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहला सत्र दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक तथा दूसरा सत्र शाम 4 से 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

मैगनीफिसेंट एमपी में दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे तक ट्यूलिप हॉल में अर्बन मोबिलिटी एवं रियल एस्टेट, मेपल हॉल में एमपी एज ए लॉजिस्टिक हब, ऑर्चिड हॉल में इण्डस्ट्री 4.0 एमपी द इमर्जिंग इनोवेशन हब और लिलक हॉल में एमपी एज द इमर्जिंग फार्मास्युटिकल्स डेस्टिनेशन विषय पर विशेष सत्र होगा।

ट्यूलिप हॉल के लिये श्री श्रीनिवासन जैन, मेपल हॉल के लिये सुश्री स्मिता शर्मा, ऑर्चिड हॉल के लिये श्री संजय पुगालिया तथा लिलक हॉल के लिये सुश्री रूचि भाटिया, मीडिया मॉडरेटर होंगे। इसी प्रकार ट्यूलिप हॉल के सत्र के लिये प्रमुख सचिव श्री संजय दुबे, मेपल हॉल के लिये मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती, ऑर्चिड हॉल के लिये प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी तथा लिलक हॉल के सत्र के लिये प्रमुख सचिव सुश्री पल्लवी जैन गोविल समन्वयक रहेंगे।

सत्र के वक्ता इस प्रकार होंगे - ट्यूलिप हॉल में श्री निरंजन हीरानंदानी एमडी हीरानंदानी ग्रुप, श्री एन. श्रीनिवासन वॉइस चैयरमेन एवं मैनेजिंग डॉयरेक्टर इंडिया सीमेन्ट्स तथा श्री अन्टोनी डिसा चैयरमेन रैरा। मेपल हॉल में श्री सचिन भानुशाली सीईओ गेटवे डिस्ट्रीपार्कस्, श्री गौरव तनेजा नेशनल लीडर अर्नेस्ट एंड यंग एलएलपी तथा श्री प्रणव अडानी, एमडी अडानी विल्मर।

आर्चिड हॉल में वक्ता इस प्रकार होंगे - श्री अमिताभ कांत सीईओ नीति आयोग, सुश्री देवजानी घोष प्रेसीडेंट नैस्कॉम एवं श्री तेजबॉटला वीपी एवं हेड गर्व्नमेंट बिजनेस, टीसीएस। लिलक हॉल में वक्ता निम्नानुसार होंगे - डॉ. मंदीप कुमार भण्डारी संयुक्त सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, डॉ. बंगारूराजन संयुक्त औषधि नियंत्रक एफडीए, श्री दिलीप संघवी एमडी सन फार्मा, श्री वरूण गैरा सीईओ मेसर्स हेल्थ एस्योर तथा श्री परीक्षित सेठी डायरेक्टर मेसर्स हर्बल ड्रीम्स इंदौर।

रिन्यूएबल एनर्जी पर केन्द्रित सत्र शाम 4 से 5 बजे तक निम्नानुसार आयोजित होगा - ट्यूलिप हॉल में सुश्री निधि राजदान, मेपल हॉल में सुश्री शुतापा पॉल, आर्चिड हॉल में सुश्री निशा पोद्दार तथा लिलक हॉल में सुश्री स्वाति खण्डेलवाल मीडिया मॉडरेटर की भूमिका निभाएंगी। समन्वयक - ट्यूलिप हॉल में अपर मुख्य सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान, मेपल में प्रमुख सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, ऑर्चिड हॉल में अपर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस तथा लिलक हॉल में सचिव श्री फैज अहमद किदवई।

सत्र में वक्ता निम्नानुसार होंगे - ट्यूलिप हॉल में श्री राजेन्द्र गुप्ता चैयरमेन ट्राईडेन्ट, श्री श्रेयस्कर चौधरी एमडी प्रतिभा सिन्टेक्स, श्री शिवा गनपति एमडी गोकलदास एक्सपोर्ट्स तथा श्री सुधीर धींगरा एमडी ओरियन्ट क्राफ्ट।

मेपल हॉल में डॉ. रमेश कीमाल सीमेन्स गमेसा, श्री सुमन्त सिन्हा एमडी रिन्यु पॉवर और श्री सुनील जैन सीईओ हीरो फ्यूचर इनर्जीज वक्ता होंगे। इसी प्रकार ऑर्चिड हॉल में श्री चितरंजन डार सीईओ आईटीसी फूड डिवीजन, श्री अशोक शर्मा एमडी एवं सीईओ महिन्द्रा एग्री तथा श्री रोहित भाटला एमडी कगोम फूड्स इंडिया लिमिटेड वक्ता रहेंगे। लिलक हॉल में श्री अरूण नंदा चैयरमेन महिन्द्रा हॉलिडेज तथा श्री नकुल आनंद एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आईटीसी होटल्स वक्ता होंगे।

18 अक्टूबर को शाम 4 से 5 बजे तक विशेष सत्र आयोजित होंगे। इनमें टेक्सटाईल एंड गारमेंट : स्टिचिंग फॉर यंग इंडिया, एमपी रिपॉवरिंग द कन्ट्री : अपारच्युनिटीज् इन न्यू एण्ड, रिन्यूऐबल एनर्जी, फीडिंग इंडिया : अपारच्युनिटीज् इन फूड प्रोसेसिंग तथा टूरिज्म अपारच्युनिटीज् इन एमपी इनमें शामिल हैं।

विषय की भूमिका के लिये 5 मिनिट, एसीएस/पीएस द्वारा प्रदेश में सेक्टरवाईस संभावनाओं के प्रस्तुतीकरण के लिये 10 मिनिट, वक्ताओं के लिये 35 मिनिट और प्रश्नोत्तर के लिये 10 मिनिट का समय निर्धारित किया गया है।

विशेष सत्र समाप्त होने के बाद हाईटी का आयोजन किया जायेगा। तत्पश्चात शाम 7 से रात 9.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
Tags :