🔴 TRENDING NOW!
AI एजेंट बन रहे साइबर सुरक्षा का खतरा, कंपनियों का ग्राहक डेटा असुरक्षित! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: दो बार रिमाइंडर के बावजूद विभागों ने नहीं दी विधेयकों की जानकारी इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ क्या फेसबुक आपकी मेडिकल जानकारी भी पढ़ रहा है? मेटा के खिलाफ अमेरिका में सामूहिक मुकदमा MP हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात न्यायिक अधिकारियों के तबादले; जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में नई नियुक्तियां दीपावली पर्व मानवता की स्थापना के प्रयासों की विजय का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय संस्कृति में सिर्फ पर्यटन नहीं, तीर्थाटन की भावना महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुमार सानू, शंकर महादेवन और जावेद अली ‘सा रे गा मा पा 2026’ के दिवाली स्पेशल एपिसोड में जमाएंगे सुरों की महफिल

देश के नव निर्माण की मजबूत नींव रखी नेहरू ने- कमलनाथ

👤
DD
👁 1340 व्यूज
📍 Bhopal
देश के नव निर्माण की मजबूत नींव रखी नेहरू ने- कमलनाथ
14 नवंबर 2019। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व़ पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व़ पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि पंडित नेहरू ने आजादी के बाद देश के नव-निर्माण की जो मजबूत नींव रखी, उसी का परिणाम है कि आज हमारा राष्ट्र मजबूत और सशक्त राष्ट्र है।



कमलनाथ ने आज अपने ट्वीट में कहा नेहरू जी कहते थे कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्हें प्यार और शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वो अपने पैरों पर खड़े हो सकें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए संकल्पित है।
उन्होंने आज यहां स्व. नेहरू की जयंती पर नेहरू और शिक्षा विषय पर आयोजित एक समारोह को संबोधित किया और प्रदेश के सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न, पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी और जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा भी उपस्थित रहे।
Tags :