🔴 TRENDING NOW!
अगले तीन साल में AI इंसानों से छीन सकता है नियंत्रण, OpenAI बोर्ड सदस्य की गंभीर चेतावनी भारत ने बैटरी कचरे के निर्यात पर लगाई रोक, लिथियम-कोबाल्ट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की घरेलू रिकवरी को मिलेगा बढ़ावा ‘सा रे गा मा पा 2026’ में टॉप 10 की जंग हुई तेज, चिल्ड्रन्स डे पर कंटेस्टेंट्स अपने माता पिता के साथ मंच पर देंगे खास परफॉर्मेंस AI एजेंट बन रहे साइबर सुरक्षा का खतरा, कंपनियों का ग्राहक डेटा असुरक्षित! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: दो बार रिमाइंडर के बावजूद विभागों ने नहीं दी विधेयकों की जानकारी इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ क्या फेसबुक आपकी मेडिकल जानकारी भी पढ़ रहा है? मेटा के खिलाफ अमेरिका में सामूहिक मुकदमा MP हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात न्यायिक अधिकारियों के तबादले; जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में नई नियुक्तियां

भाई तुम सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन तो यूज कर रहे हो ना - सोनम कपूर

👤
वेब डेस्क
👁 24906 व्यूज
📍 Mumbai
भाई तुम सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन तो यूज कर रहे हो ना - सोनम कपूर
नेहा धूपिया के चर्चित चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' पर आए दिन कई बॉलीवुड स्टार्स की निजी और प्रफेशनल जिंदगी से जुड़े हैरान कर देने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. हाल ही में नेहा धूपिया के इस चैट शो पर पहुंची सोनम कपूर ने भी कुछ चैकाने वाले खुलासे किए.



सोनम कपूर ने हाल ही में 'मिर्ज‍़‍िया' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले अपने भाई हर्षवर्धन कपूर के बारे में कहा है कि उसकी लड़कियों को लेकर च्वाइस बेहद खराब है. सोनम ने इस चैट शो के दौरान उन मैसेज के बारे भी बताया जि‍समें वह और रिया हर्ष को उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में राय दे रही हैं जैसे रिया और सोनम का हर्ष को कहना कि वो लड़की स्वीट है लेकिन तुम्हें इससे बेहतर भी मिल सकती है. और यह कहना कि तुम प्रोटेक्शन तो यूज कर रहे हो ना, तुम्हारा लड़कियों के मामले में टेस्ट बेहद खराब है. इस चैट शो में सोनम बहन रिया के साथ मौजूद थीं.



इस शो के दौरान जब सोनम से पू‍छा गया कि वह 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' के देसी वर्जन में किसे देखना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब में सोनम तुरंत बोलीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा को क्रिसटियन ग्रे के किरदार में देखना चाहूंगी क्योंकि ये दोनों ही बेहद हॉट हैं और आलिया भट्ट अनास्टासिया स्टील के किरदार में क्योंकि उनके वर्जिनल लुक्स हैं.
Tags :