Bhopal: 31 अगस्त 2018। मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय की सेवा से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए जमादार भूरालाल जोशी, नवाब खान तथा दफ्तरी दौलतराम को विधान सभा के समिति कक्ष में समारोह पूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने सेवानिवृत्तों को शॉल-श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदाई अवसर पर अपने उदबोधन में प्रमुख सचिव श्री सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों ने सचिवालय में अपनी सेवाएं पूर्ण लगन, कर्मठता एवं ईमानदारी से देते हुए सदैव सौम्य एवं शालीन व्यवहार का परिचय दिया है। श्री सिंह ने सेवानिवृत्तों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपर सचिव पी.एन. विश्वकर्मा द्वारा कार्यक्रम में आभार व्यक्त किया गया। विदाई कार्यक्रम में विधान सभा सचिवालय के अनेक अधिकारी, कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्तों के परिवारजन उपस्थित थे।
अधिवार्षिकी-आयु पूर्ण कर चुके विधान सभा कर्मियों को विदाई
Location:
Bhopal
👤Posted By: PDD
Views: 2063
Related News
Latest News
- अमेरिकी खुफिया अधिकारी का दावा: चीन से युद्ध में अनुभव अमेरिका को दिलाएगा जीत, लेकिन भारी नुकसान भी उठाना होगा
- भविष्य के कृत्रिम बुद्धिमत्ता समर्थित हमले: डिजिटल दुनिया पर मंडराता खतरा
- क्या भारत बन सकता है आर्थिक महाशक्ति? डेटा क्या कहता है
- भोपाल के युवाओं ने बनाया ऐप, अब वाहन खराब होने पर मैकेनिक की मदद मिलेगी
- लोकसभा चुनाव 2024: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बहाने साइबर बदमाशों ने 35 भोपालवासियों को ठगा