×

एमपी टूरिज्म का 'बेस्ट रेस्टोरेंट अवार्ड-2016' बे लीफ को

Location: भोपाल                                                 👤Posted By: वेब डेस्क                                                                         Views: 17565

भोपाल: 20 अक्टूबर 2016, लजीज व्यंजनों का हब कहे जाने वाले फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट बे लीफ को इस बार एमपी टूरिज्म की ओर से बेस्ट रेस्टोरेंट अवार्ड 2016 दिया गया। एमपी ट्रैवल मार्ट-2016 में दिए गए इस अवार्ड को कोर्टयार्ड के फ़ूड एंड बेवरेज डायरेक्टर गिरीश कृष्णन और एग्जीक्यूटिव शेफ रविन्द्र पंवार ने रिसीव किया।



2015 से शुरू हुए फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट बे लीफ अपने शानदार टेस्ट, सुविधाओं और खास माहौल के कारण हमेशा से ही शहर के फ़ूड लवर्स के बीच चर्चा के केंद्र में रहा है। बे लीफ कोर्टयार्ड के चौथे फ्लोर पर कोर्टयार्ड गार्डन के पास बना हुआ है। यहां का लाइव किचन जिसमें आपको हर वक़्त शेफ लाइव कबाब और ब्रेड तैयार करते नजर आते हैं। यहाँ का फाईनेस्ट कबाब, सी फ़ूड, बिरियानी और होम मेड मिठाई बे लीफ की पहचान हैं। बे लीफ में ट्रेडिशनल इंडियन क्यूज़ीन को चखने का अवसर लोगों को मिलता है। बे लीफ का खास इंटीरियर यहाँ के एम्बिएंस को आकर्षक बनाता है। यह रेस्त्रां आपको एक कंटेम्परेरी एम्बिएंस में फ़ूड को एन्जॉय करने का मौका देता है।

Related News

Latest News

Global News