×

केरल विधान सभा की युवक कल्‍याण एवं युवा मामलों संबंधी समिति ने किया विधान सभा का अवलोकन

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: प्रतिवाद                                                                         Views: 17731

Bhopal: 1 दिसम्‍बर 2016, केरल विधान सभा की युवक कल्‍याण एवं युवा मामलों संबंधी समिति इन दिनों मध्‍यप्रदेश के प्रवास पर है। समिति ने आज मध्‍यप्रदेश विधान सभा भवन का अवलोकन कर विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह एवं अन्‍य अधिक‍ारियों से सौजन्‍य भेंट की। विधान सभा के प्रमुख सचिव ने समिति को मध्‍यप्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्यप्रणाली से अवगत कराया। बैठक में समिति के सभापति टी. व्‍ही. राजेश सहित समिति के सदस्‍य एल्‍डो अब्राहम, के. राजन, आर. राजेश तथा एम. स्‍वराज एवं केरल विधान सभा के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे।

Related News

Latest News

Global News