×

टॉप-10 क्रिमिनल्स में मोदी को दिखाने पर GOOGLE को नोटिस, पहले मांगी थी माफी

Location: 1                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 17685

1: हाल ही में गूगल सर्च में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में जोड़ने के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इलाहबाद की एक कोर्ट ने इस मामले में गूगल कंपनी को नोटिस जारी किया है। साथ ही गूगल के सीईओ लैरी पेग को तलब भी किया है।

इस मामले के सामने आने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक जंग छिड़ गई थी। जिसके बाद सुशील मिश्र नाम के एक शख्स ने याचिका दायर की थी। एक बार याचिका खारिज होने के बाद उनकी पुनर्विचार याचिका को स्‍वीकार करते हुए जिला जज ने गूगल को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।कोर्ट इस मामले की 30 अगस्त को सुनवाई करेगा। गौरतलब है कि गूगल ने पीएम मोदी को सर्च में वर्ल्ड के टॉप टेन क्रिमिनल की सूची में डाल दिया था।

Tags

Related News

Latest News

Global News