×

दिग्विजय का ट्वीट- 'बोया मोदी, निकला मनमोहन'

Location: Delhi                                                 👤Posted By: Digital Desk                                                                         Views: 17661

Delhi: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा, लेकिन उनका यह ट्वीट उलटा पड़ते हुए नजर आ रहा है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा- मोदी के समर्थक उनके भाषणों से असंतुष्ट हैं और सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं, 'बोया मोदी, निकला मनमोहन।' दिग्विजय के सिंह इस ट्वीट पर यूजर्स ने उनकी जमकर खिंचाई की। इसको लेकर एक यूजर ने उनके ट्वीट पर रि-ट्वीट करते हुए लिखा- दिग्विजय सिंह आप मानते हैं मनमोहन सिंह वादे निभाने न चलते निराश है? राइट? एक दूसरे यूजर ने लिखा- देखिए क्या हाल हो गया है कांग्रेसियों का मोदी विरोध में? ये मनमोहन जी की तारीफ है या मजाक।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उरी हमले को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए रविवार को दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा- 'मोदी जी ने अपनी जबानी मिसाइलों से पाकिस्तान को तबाह कर दिया। जागो भक्तों जागो। मोदी बदल गया है!' उन्होंने आगे लिखा- मोदी ने केरल में जाकर पाकिस्तान को करारा जवाब 56 इंच के सीने वाले की तरह नहीं बल्कि 56 इंच जबान वाले की तरह से दिया। एक फोटो ट्वीट कर लिखा- तिरंगे के लिए प्यार प्रधानमंत्री बनने के बाद आया। देश बदले या न बदले मोदी बदल रहा है या बदल गया है।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधते हुए किए ट्वीट में फोटो शेयर करने के साथ लिखा- शर्मनाक सत्य। मोदी राज्य में गरीब और किसानों के पास इसके (सुसाइड) अलावा कोई विकल्प नजर नहीं आता।











गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उरी हमले के बाद पहली बार केरल में शनिवार को एक रैली के दौरान पाकिस्‍तान पर जमकर बरसे। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान दुनिया में आतंकवाद एक्‍सपोर्ट करता है। वह एशिया को रक्‍तरंजित बनाने में लगा हुआ। उन्‍होंने साथ ही साफ किया कि उरी में शहीद हुए 18 जवानों का बदला लिया जाएगा। साथ ही पाक को चुनौती दी कि उसमें हिम्‍मत है तो वह गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा के मुद्दे पर मुकाबला करके दिखाए।

Related News

Latest News

Global News