×

नितंब दिखाया तो होगी जेल

Location: नई दिल्ली                                                 👤Posted By: वेब डेस्क                                                                         Views: 20522

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत ने सार्वजनिक रूप से नग्न नितंब दिखाने को अपराध घोषित कर दिया है.

हालांकि अपने नितंब दिखाना विरोध प्रदर्शन का भी एक तरीका माना जाता है. और कुछ कानूनों के तहत ये अपराध भी माना जाता था.

ऐसा करने पर पहले भी दूसरे काननों के तहत दंड का प्रावधान था लेकिन अब इसे ख़ास विधेयक के तहत प्रतिबंधित किया गया है.

ऐसा पहली बार करने पर दो महीने तक के जेल की सज़ा हो सकती है. पर बार-बार ऐसा करने पर छह महीने तक जेल की सज़ा हो सकती है.



विक्टोरिया में यौन अपराध से जुड़े क़ानूनों में करीब 50 संशोधन किए गए हैं.



समरी ऑफेन्सेज़ एक्ट में कहा गया है कि अभद्र या अपमानजनक व्यवहार में किसी आदमी का यौन अंगों को दिखाना भी शामिल है.

इस क़ानून के तहत "अश्लील गीत गाने" पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसे "अभद्र, उपद्रवी, आक्रामक और अपमानजनक" माना गया है.





? बीबीसी



Related News

Latest News

Global News