×

फिर बाजार से उठाया सरकार ने 2 हजार करोड़ का कर्ज..

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 1114

Bhopal: 4 दिसंबर 2019। प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने मंगलवार को रिजर्व बैंक के माध्यम से गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर बाजार से दो हजार करोड़ रुपयों का कर्ज उठाया। दोनों कर्ज अजग-अलग कालावधि के हैं। पहला एक हजार करोड़ रुपयों का लोन दस वर्ष बाद तथा दूसरा एक हजार करोड़ रुपयों का कर्ज पन्द्रह साल बाद चुकाया जा सकेगा।

पहले ले चुके हैं साढ़े दस हजार करोड़ का कर्ज :
कमलनाथ सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल 2019 से अब तक कुल साढ़े दस हजार करोड़ रुपयों का कर्ज ले चुकी है। इससे पहले उसने 8200 करोड़ रुपयों का बजार से कर्ज लिया था। प्रदेश में बाजार से कर्ज का भार अभी तक 1 लाख 80 हजार 988 करोड़ 80 हजार रुपयों का है।

- डॉ. नवीन जोशी

Related News

Latest News

Global News